एक्सप्लोरर

यूपी में सरकारी नौकरी के लिये बदल जाएगा परीक्षा का पैटर्न, सरकारी ने जारी किया सिलेबस

यूपी की योगी सरकार ने प्रदेश सरकार की नौकरी के लिये होने वाली परीक्षा पैटर्न में बड़ा बदलाव किया है. इसे लेकर सरकार ने पूरा कार्यक्रम जारी कर दिया है.

लखनऊ: अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की तरफ से होने वाली प्रारंभिक अहर्ता परीक्षा (PET) का सिलेबस व एग्जाम पैटर्न जारी कर दिया गया है. हाल ही में सीएम योगी ने इसे अनुमति दी थी, जिसके बाद सिलेबस जारी किया गया है. सरकारी भर्तियों के लिए प्रदेश में पहली बार इस प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. पहली बार इस परीक्षा का आयोजन अप्रैल-मई में करने पर मंथन ही रहा है. इसके लिए पंचायत चुनाव, बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखते हुए योजना बनेगी. पहले PET में 30 लाख से अधिक अभ्यर्थियों के शामिल होने का अनुमान लगाया जा रहा है.

ऐसा होगा PET का स्वरूप

आयोग के अध्यक्ष प्रवीर कुमार ने बताया कि हर साल PET का आयोजन किया जाएगा. आयोग ने द्विस्तरीय परीक्षा प्रणाली को अपनाया है. इसके तहत आयोग की परिधि में आने वाली किसी भी भर्ती के लिए सभी को पहले PET देना होगा. PET के स्कोर के आधार पर ही विभिन्न पदों के लिए होने वाली मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. यानी भर्ती के लिए दो परीक्षा पास करनी होंगी. हालांकि, नई व्यवस्था भविष्य की भर्तियों पर ही लागू होगी. आयोग से जिन पदों के लिए पूर्व में विज्ञापन हो चुके हैं, वो उसी प्रक्रिया से भरे जाएंगे जो उस समय विज्ञापन में दी गयी होगी.

अभ्यर्थी को इस तरह परखा जाएगा

इस परीक्षा से अभ्यर्थी की स्मरण शक्ति, तर्क शक्ति, समझ और विवेचन क्षमता का आकलन किया जाएगा. अंग्रेजी में आये पत्रों या कोर्ट के आदेश को पढ़ व समझ सके इसलिए इंग्लिश के प्रश्न भी परीक्षा में आएंगे. समूह 'ग' की भर्ती के लिए जरूरी हर बिंदु को ध्यान में रखते हुए परीक्षा में परखा जाएगा. बहरहाल सिलेबस की मंजूरी से 50 हज़ार से अधिक सरकारी भर्तियों का रास्ता साफ हो गया है.

प्रश्नपत्र का ये होगा पैटर्न

इस परीक्षा के लिये वक्त 2 घंटे का होगा, परीक्षा में 100 प्रश्नों का जवाब देना होगा. सभी प्रश्न 1-1 अंक के होंगे. कुल 100 अंक का पेपर होगा. प्रत्येक गलत उत्तर पर .25 फीसदी अंक काटे जाएंगे, यानी गलत उत्तर पर नेगेटिव मार्किंग होंगी.

इंडियन हिस्ट्री, इंडियन नेशनल मूवमेंट, जियोग्राफी, इंडियन इकोनॉमिक्स, इंडियन कॉन्स्टिट्यूशन एंड पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन, जनरल साइंस, एलिमेंटरी अरिथमेटिक, जनरल हिंदी के साथ ही जनरल इंग्लिश के सवाल पूछे जाएंगे. परीक्षा में रीजनिंग के 5, करंट अफेयर्स व जनरल अवेयरनेस के 10-10 प्रश्न होंगे.

हिंदी गद्यांश पर 10, ग्राफ की व्याख्या पर 10 और तालिकाओं की व्याख्या पर 10 प्रश्न होंगे.

ये भी पढ़ें.

प्रियंका गांधी का प्रयागराज दौरा कल, निषाद समुदाय से करेंगी मुलाकात, पढ़ें पूरा कार्यक्रम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्या दौरे में अखिलेश यादव को बुरी लगी ये बात! कहा- मुझे खेद है कि...
अयोध्या दौरे में अखिलेश यादव को बुरी लगी ये बात! कहा- मुझे खेद है कि...
'दाढ़ी टोपी रूठ जाती..', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर ओम प्रकाश राजभर ने कसा तंज
'दाढ़ी टोपी रूठ जाती..', अखिलेश के अयोध्या दौरे पर ओम प्रकाश राजभर ने कसा तंज
बुलंदशहरः दिल्ली ले जाने के बहाने गैंगरेप, किशोरी को नहर में फेंका; 2 आरोपी गिरफ्तार
बुलंदशहरः दिल्ली ले जाने के बहाने गैंगरेप, किशोरी को नहर में फेंका; 2 आरोपी गिरफ्तार
एलन मस्क को राहुल गांधी के जवाब पर भड़की BJP, कहा- उनके ट्वीट करने से...
एलन मस्क को राहुल गांधी के जवाब पर भड़की BJP, कहा- उनके ट्वीट करने से...

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
मुस्लिम बहुल सीट पर BJP का जलवा, छठे नंबर पर TMC का बागी गुट, ममता बनर्जी का जानें हाल
CJP Protest: आज रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशन बंद! DMRC लेगी बड़ा फैसला?
CJP Protest: आज रात 9 बजे से 57 मेट्रो स्टेशन बंद! DMRC लेगी बड़ा फैसला?
CJP का आंदोलन: अभिजीत दीपके भयंकर नाराज, बोले- 'चाहे कुछ भी हो जाए...'
CJP का आंदोलन: अभिजीत दीपके भयंकर नाराज, बोले- 'चाहे कुछ भी हो जाए...'
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- फ्री में कहां देखें?
नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई, बेटे ने बताया क्यों रात में किया गया अंतिम संस्कार?
नाना पाटेकर का रात में क्यों किया गया अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
विपक्ष के आंदोलन के बीच JDU के संजय झा बोले- 'SIR को इतना…'
विपक्ष के आंदोलन के बीच JDU के संजय झा बोले- 'SIR को इतना…'
Rejinagar Bypoll Result Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Live: बंगाल की रेजीनगर सीट पर BJP की आंधी, 31 वोटों से आगे, कांग्रेस का क्या हाल?
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Elon Musk के समर्थन में प्रियंका चतुर्वेदी का बयान, 'इस देरी का असर...'
Embed widget