एक्सप्लोरर

यूपी गोरखपुर के विकास जालान सहित तीनों लोगों को मिलेगा कांस्य पदक, देखें लिस्ट

Uttar Pradesh News: गोरखपुर के विकास जालान समेत तीन वालंटियर को गृह मंत्रालय ने कांस्य पदक देने की घोषणा की, पूर्व में राष्ट्रपति सेवा पदक से हो चुके हैं सम्मानित.

Uttar Pradesh News: गोरखपुर के रहने वाले सिविल डिफेंस के वालंटियर विकास जालान व दो अन्य को गृह मंत्रालय सिविल डिफेंस (नागरिक सुरक्षा कोर) की ओर से साल 2024 के कांस्य पदक के लिए चुना गया है. नागरिक सुरक्षा के 62वें स्थापना दिवस पर इसकी घोषणा भारत सरकार गृह मंत्रालय के निदेशक ने की है. विकास जालान साल 2024 में नागरिक सुरक्षा में कोविड-19 के दौरान विशिष्ट सेवा के लिए राष्‍ट्रपति सेवा पदक से भी सम्मानित हो चुके हैं.

गोरखपुर के साहबगंज के रहने वाले प्रतिष्ठित समाजसेवी व व्यवसायी भगवती जालान के पुत्र विकास जालान को यूपी के कांस्य पदक पाने वाले 13 वालंटियर में चुना गया है. सिविल डिफेंस (नागरिक सुरक्षा कोर) के डिवीजनल वार्डन विकास जालान के साथ वरिष्ठ सहायक उपनियंत्रक वेद प्रकाश और डिप्टी पोस्ट वार्डन श्रीप्रकाश अग्रवाल को भी गृह मंत्रालय की ओर से साल 2024 के कांस्य पदक देने के की घोषणा की गई है. कांस्य पदक के लिए सूची में उत्तर प्रदेश के 13 लोगों के नाम की घोषणा की गई है, जिनमें तीन गोरखपुर के हैं.

विकास जालान का काम सराहनीय है
सिविल डिफेंस के डिवीजनल वार्डन विकास जालान को इसके पहले साल 2023 के राष्ट्रपति सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जा चुका है. दो दिन पूर्व ही उन्हें पदक और राष्‍ट्रपति की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है. विकास जालान द्वारा कोविड महामारी के दौरान किए गए विशिष्ट कार्यों हेतु 26 जनवरी 2023 को महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया जा चुका है. इनके द्वारा किए जा रहे सराहनीय कार्यों के दृष्टिगत जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश ने भारत सरकार को पदक के लिए विकास सहित अन्य पांच लोगों का नाम भेजा था.

नागरिक सुरक्षा में विकास बतौर स्वयंसेवक साल 2005 में सम्मिलित हुए. साल 2008 में इन्हे सेक्टर वार्डन के रूप में नियुक्त किया गया. इसके बाद पदोन्नत कर इन्हें पोस्ट वार्डन (आ.) के पद पर नियुक्त किया गया. साल 2021 में उत्तर प्रदेश शासन ने उन्हें डिवीजनल वार्डन नियुक्त किया. विकास जालान गोरखपुर नागरिक सुरक्षा कोतवाली के डिवीजनल वार्डन हैं.

कांस्य पदक के नाम घोषित होने पर गणमान्य लोगों ने दी बधाई
विकास जालान, वेद प्रकाश और श्रीप्रकाश अग्रवाल का गृह मंत्रालय की ओर से कांस्य पदक के लिए नाम घोषित होने पर तीनों पदाधिकारियों को एडीजी नागरिक सुरक्षा गृह मंत्रालय, भारत सरकार उमेश शर्मा, जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश, अपर जिलाधिकारी नगर अंजनी कुमार सिंह, उपनियंत्रक सत्य प्रकाश सिंह, चीफ वार्डेन डॉ.संजीव गुलाटी, डिप्टी चीफ वार्डेन डॉ. शरद श्रीवास्तव, वरिष्ठ समाजसेवी भगवती जालान, उद्योगपति ओम प्रकाश जालान, अनूप सराफ सहित अन्य गणमान्य लोगों ने बधाई दी है.

यह भी पढ़ें-सीएम योगी के बयान पर भड़कीं सपा की युवा सांसद, प्रिया सरोज बोलीं- तो सोचिए क्या हाल होगा...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget