एक्सप्लोरर

UP News: यूपी के इस गांव में ग्रामीणों के साथ है सारस की अनोखी दोस्ती, लोगों की डिमांड पर करता है डांस

UP News: अमेठी के सारस और आरिफ की दोस्ती के बारे में आपने तो खूब सुना होगा. गोंडा में भी एक ऐसा सारस है जिसकी ग्रामीणों के संग अनोखी दोस्ती हो गई है. सारस पिछले डेढ़ सालों से इसी गांव में है.

Gonda News: अमेठी जिले के मंडका गांव के रहने वाले आरिफ की राजकीय पक्षी सारस से दोस्ती की कहानी तो आपको याद ही होगी. आरिफ किस तरह घायल सारस का इलाज करने वाले आरिफ से सारस की दोस्ती परवान चढ़ी थी. ठीक इसी तरह का वाकया जिले के बभनजोत ब्लाक के ग्राम पंचायत मन्नीजोत के मजरा डिवलीडीह में सामने आया है. यहां भी एक सारस पक्षी लोगों के उत्सुकता का केंद्र बना है. यह पक्षी गांव के लोगों के बीच ही रहता है उन्हीं के साथ खाना खाता है और गांव में ही सोता भी है.

सारस की ग्रामीणों से दोस्ती ऐसी है कि वह उनके बुलाने पर आवाज भी लगाता है. गांव वालो के डिमांड पर डांस भी करता है. हालांकि दुर्घटना में अपना एक पंख खोने के बाद अब वह उड़ नहीं सकता. यह सारस पक्षी करीब डेढ़ साल से गांव वालों के साथ ही रह रहा है. गांव के लोगों के साथ इस सारस पक्षी की दोस्ती यहां के लोगों के लिए कौतूहल का केंद्र बनी है.

कई दिनों से गांव में है सारस
मन्नीजोत गांव के डिवलीडीह के रहने वाले कल्लू ने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पहले यह सारस पक्षी उन्हे गांव के बाहर स्थ्त तालाब के किनारे जख्मी हालत में पड़ा मिला था‌. इसके बाद वह सारस को उठाकर घर से आए‌. उसकी मरहम पट्टी की और उसे खाना खिलाया. कुछ दिन बाद वह ठीक हो गया तो वह उसे वापस तालाब पर छोड़ आए, लेकिन उनके घर पहुंचने से पहले ही सारस उड़कर उनके घर पहुंच गया. 

गांव के लोगों से हो गई है दोस्ती
कल्लू बताते हैं कि कई बार उन्होने सारस को तालाब पर छोड़ा लेकिन हर बार वह वापस लौट आया. एक बार उसके पंख में चोट लग गयी और उसका एक पंख क्षतिग्रस्त हो गया. तब से वह गांव में ही इंसानों के बीच रहता है.गांव के लोग से उसकी अच्छी खासी दोस्ती हो गई है.पूरा दिन वह लोगों के घरों में टहलता है और खाता पीता है‌.रात में वह गांव में ही सो जाता है.गांव के लोग भी उसे बहुत प्यार करते हैं. गांव का कोई भी व्यक्ति उसे आवाज देकर बुला लेता है तो वह उनके पास चला जाता है. यही नहीं लोगों के कहने पर यह सारस पक्षी खूब मगन होकर थिरकने भी लगता है.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: वाराणसी में चुनावी तैयारी में जुटा प्रशासन, लोगों से की ये अपील, सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम

कृष्ण कुमार साल 2013 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हैं. गोंडा में जिला संवाददाता के तौर पर काम कर रहे हैं. गोंडा की राजनीति, अपराध और अन्य बड़ी खबरों पर नजर रखते हैं. कृष्ण कुमार ने अवध यूनिवर्सिटी फैजाबाद से पत्रकारिता की पढ़ाई की और गोल्ड मेडलिस्ट रहे हैं. एबीपी से जुड़ने से पहले कृष्ण कुमार ने अन्य चैनलों में भी काम किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

त्रिपुरा DGP अनुराग धनखड़ की संदिग्ध मौत, पुलिस मुख्यालय में मिला शव; यूपी से है खास कनेक्शन
त्रिपुरा DGP अनुराग धनखड़ की संदिग्ध मौत, पुलिस मुख्यालय में मिला शव; यूपी से है खास कनेक्शन
भारी बारिश के बाद देहरादून-मसूरी मार्ग बंद, प्रशासन ने सभी वाहनों की आवाजाही रोकी; अलर्ट जारी
भारी बारिश के बाद देहरादून-मसूरी मार्ग बंद, प्रशासन ने सभी वाहनों की आवाजाही रोकी; अलर्ट जारी
बदलने वाला है यूपी का मौसम! 37 जिलों में आंधी और भारी बारिश का अलर्ट; बिजली गिरने की भी चेतावनी
बदलने वाला है यूपी का मौसम! 37 जिलों में आंधी और भारी बारिश का अलर्ट; बिजली गिरने की भी चेतावनी
'अगर सनातन पर खतरा आएगा तो कोई बच नहीं पाएगा', सपा-कांग्रेस पर जमकर बरसे CM योगी आदित्यनाथ
'अगर सनातन पर खतरा आएगा तो कोई बच नहीं पाएगा', सपा-कांग्रेस पर जमकर बरसे CM योगी आदित्यनाथ

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का पहला रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
CJP के सौरभ दास से मिलने के बाद मोदी सरकार का रिएक्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर हुई चर्चा?
Explained: 'वंदे मातरम बिल' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
'वंदे मातरम' की कमान से किस पर तीर चला रही सरकार? कैसे तय होगी सजा और कानून बनने के कितने चांस?
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को दोपहर 6 बजे तक 125 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
BCCI ला रही नया नियम! गेंदबाज ने की ऐसी हरकत तो लगेगा बैन; बल्लेबाजों के लिए ऐसा नहीं कर सकेंगी टीमें
वो खौफनाक मंजर, तस्करों ने गर्भवती को तपते रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा; स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी रुला देगी
तस्करों ने गर्भवती को रेगिस्तान में मरने के लिए छोड़ा, स्पेन के वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ी की कहानी
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
'सिंहासन खाली करो, जनता...', संसद मार्च में छात्रों पर लाठीचार्ज तो भड़के कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, PM मोदी पर भी साधा निशाना
OTT Release This Week: इस हफ्ते ओटीटी पर धमाल, रिलीज हो रही 'मुसाफिर कैफे' से 'आदर्श बाल विद्यालय' तक ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
इस हफ्ते ओटीटी पर मचेगा धमाल, रिलीज हो रही ये 11 धांसू फिल्में-सीरीज
Embed widget