एक्सप्लोरर

यूपी के होटल-ढाबों को सख्त निर्देश, कौन से तेल में बना है खाना बताना होगा जरूरी

उत्तर प्रदेश में खाद्य सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है. जिसके बाद शहर के सभी होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा समेत तमाम प्रतिष्ठानों में खाने को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं.

उत्तर प्रदेश में होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा सहित सभी छोटे बड़े प्रतिष्ठानों को अब किस तेल से खाना बना रहे है इसकी जानकारी अपने ग्राहकों को देनी होगी. वहीं मेन्यू में इस्तेमाल किए जाने वाले खाद्य तेल की जानकारी भी देनी होगी. इतना ही नहीं प्रतिष्ठानों में किचन की साफ सफाई पर भी विशेष ध्यान देना होगा. 

दुकानों पर खाद्य सुरक्षा कनेक्ट का क्यूआर कोड भी लगाना होगा, ताकि ग्राहक चाहें तो उसकी शिकायत कर सके. इसका रिकॉर्ड तैयार करके रखना होगा. ये नए निर्देश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) ने जारी किए हैं. 

FSDA के नए निर्देशों के मुताबिक केंद्रीय लाइसेंस वाले या 10 से ज्यादा होटल चलाने वाले कारोबारियों के लिए मेन्यू कार्ड रखना जरूरी होगा. मेन्यू में शाकाहारी और मांसाहारी खाने की पहचान के साथ उसमें डाले गए रंग, मिठास और एलर्जी करने वाली चीजों की जानकारी भी देनी होगी. 

'हमारी पार्टी के दरवाजे...', सपा सांसद ने असदुद्दीन ओवैसी को दिया ऑफर

खाने में प्रतिबंधित रंग पर रोक

दुकानों और होटलों में खाने को अच्छा रंग देने के लिए डाले जाने वाले प्रतिबंधित रंग को नहीं डालना होगा. इसके साथ ही केमिकल और लिक्विड नाइट्रोजन का इस्तेमाल भी नहीं करना होगा. दुकानों पर FSSAI लाइसेंस लगाना जरूरी होगा. साथ ही फूड सेफ्टी कनेक्ट का QR कोड भी लगाना होगा, ताकि ग्राहक खाने से जुड़ी शिकायत आसानी से कर सकें.

फ्रिज-डीप फ्रीजर का भी रखना होगा रिकॉर्ड

FSDA होटलों ने स्टोर करके रखे जाने वाले खाने को लेकर भी निर्देश दिए हैं. सख्त हिदायत देते हुए कहा गया है कि खाद्य पदार्थों को लाते, ले जाते और रखते समय सही तापमान बनाए रखना होगा. कौन सा खाना कितनी देर और किस तापमान में रखा गया इसका भी रिकॉर्ड भी रखना होगा. जमी हुई चीजों को -18 डिग्री सेल्सियस और ठंडी चीजों को 5 डिग्री सेल्सियस से कम तापमान पर रखना होगा. पके हुए खाने को दोबारा परोसने से पहले कम से कम 4 मिनट तक 74 डिग्री सेल्सियस पर गर्म करना जरूरी होगा.

किचन में रोशनी और वेंटिलेशन की व्यवस्था

होटलों में बने किचन में पर्याप्त जगह होनी चाहिए. जिसमें वेंटिलेशन और रोशनी की व्यवस्था होनी चाहिए. कीड़ों को घुसने से रोकने के लिए खिड़कियों और दरवाजों पर जाली लगानी होगी. किचन में पानी की निकासी की पर्याप्त व्यवस्था भी जरूरी होगी. खाना बनाने और परोसने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा और स्वच्छता का भी ध्यान रखना होगा. रसोइयों के लिए हेयर नेट, दस्ताने और एप्रन पहनना जरूरी होगा. वहीं किसी कर्मचारी को संक्रामक बीमारी या त्वचा संबंधी रोग होने पर उसे खाना बनाने या परोसने के काम से दूर रखना होगा. 

अजय राय को यूपी कांग्रेस अध्यक्ष पद से क्यों हटाया? पूर्व सांसद ने बताई वजह

निखिल साहू (Nikhil sahu) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीते 8 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. पत्रकारिता में स्नातक किया है. 6 वर्षों का प्रिंट मीडिया का अनुभव है. जिसमें दैनिक भास्कर, नवभारत टाइम, 4पीएम और स्वतंत्र प्रिंट शामिल है. डिजिटल मीडिया में गहरी पकड़ है, राजनीति, क्राइम, डेवलपमेंट और स्वास्थ की खबरों पर खास पकड़ है. ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग का अनुभव है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

गोरखपुर में चरणामृत बना मुसीबत, 450 लोगों ने लगवाई एंटी-रेबीज वैक्सीन
गोरखपुर में चरणामृत बना मुसीबत, 450 लोगों ने लगवाई एंटी-रेबीज वैक्सीन
गोंडाः पूर्व MLA लल्ला भैया के बेटे की बढ़ीं मुश्किलें, दो मामलों में केस दर्ज
गोंडाः पूर्व MLA लल्ला भैया के बेटे की बढ़ीं मुश्किलें, दो मामलों में केस दर्ज
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
Advertisement

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
Embed widget