एक्सप्लोरर

UP Election: चौथे चरण के लिए कल होगा मतदान, दांव पर यूपी सरकार के इन मंत्रियों की साख

UP Assembly Election: यूपी विधानसभा चुनाव में चौथे चरण के लिए बुधवार को वोटिंग होगी. जिसमें 9 जिलों की 59 सीटों पर मतदान होगा. इस चरण में योगी सरकार (Yogi Govt) के चार मंत्रियों की किस्मत दांव पर है.

UP Forth Phase Election: बुधवार को उत्तर प्रदेश के 9 जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है. पीलीभीत (Pilibhit), लखीमपुर-खीरी (Lakhimpur Kheri), सीतापुर (Sitapur), हरदोई(Hardoi), उन्नाव (Unnao), लखनऊ(Lucknow),रायबरेली (Raebareli), बांदा (Banda) और फतेहपुर (Fatehpur) जिलों के मतदाता अपने वोट से सभी दलों के प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला लेंगे. इस बीच तमाम राजनीतिक दलों के बीच सियासी आरोप प्रत्यारोप चल रहे हैं. यूपी चुनाव में जीत हासिल करने के लिए तमाम नेता अपने तरकश के सभी तीर चला रहे है. चौथे चरण के मतदान में यूपी सरकार के चार मंत्रियो की भी परीक्षा होनी है. आइए आपको बताते हैं कि इन चुनावों में किन मंत्रियों की किस्मत दांव पर लगी हुई है.

ब्रजेश पाठक, लखनऊ कैंट, लखनऊ

ब्रजेश पाठक यूपी सरकार में विधायी, न्याय, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा मंत्री हैं, 2017 में लखनऊ मध्य से बीजेपी के विधायक बने, 3 दशक से राजनीति में हैं, 1 बार लोकसभा और 1 बार राज्यसभा सांसद रहे हैं. इनके खिलाफ समाजवादी पार्टी ने राजू गांधी को टिकट दिया है. बीएसपी से अनिल पांडेय और कांग्रेस से दिलप्रीत सिंह मैदान में हैं.

आशुतोष टंडन, लखनऊ पूर्व, लखनऊ

आशुतोष टंडन की बात करें तो वो यूपी सरकार में नगर विकास, शहरी समग्र विकास,नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन मंत्री है, लखनऊ पूर्व से लगातार 2 बार से विधायक हैं. पूर्व सांसद लाल जी टंडन के बेटे है. इस सीट पर समाजवादी पार्टी से अनुराग भदौरिया, कांग्रेस से मनोज तिवारी और बीएसपी से आशीष सिन्हा मैदान में हैं.

रणवेंद्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी भैया, हुसैनगंज, फतेहपुर

रणवेंद्र प्रताप सिंह यूपी सरकार में खाद्य एवं रसद, नागरिक आपूर्ति राज्य मंत्री हैं, 2017 में हुसैनगंज विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक बने, 2 दशक से राजनीति में हैं, 2007 में पहली बार विधायक चुने गए थे. इस सीट पर समाजवादी पार्टी से उषा मौर्या, कांग्रेस से शिवाकांत तिवारी, बसपा से फरीद अहमद  मैदान में हैं.

जय कुमार सिंह उर्फ जैकी, बिंदकी, फतेहपुर

जय कुमार सिंह यूपी सरकार में कारागार, लोक सेवा प्रबंधन राज्य मंत्री हैं. 2017 में पहली बार जहानाबाद से अपना दल के विधायक बने. करीब 1 दशक से सक्रिय राजनीति में हैं. जय कुमार सिंह कुर्मी समाज से हैं और अपना दल (एस) के बड़े नेता हैं. इस सीट पर समाजवादी पार्टी से रामेश्वर दयाल, कांग्रेस से अभिमन्यु सिंह, बीएसपी से सुशील कुमार पटेल मैदान में हैं.

ये भी पढ़ें-
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में घर है सपना तो जल्द होगा पूरा, LDA देगा प्लॉट; कब होगा रजिस्ट्रेशन?
लखनऊ में घर है सपना तो जल्द होगा पूरा, LDA देगा प्लॉट; कब होगा रजिस्ट्रेशन?
अमेठी: खुदाई में मिले रहस्यमयी 29 धातु के गोले, सामने आई सच्चाई
अमेठी: खुदाई में मिले रहस्यमयी 29 धातु के गोले, सामने आई सच्चाई
यूपी के इस मौलाना ने अखिलेश को बताया BJP का एजेंट, कहा- रात के अंधेरे...
यूपी के इस मौलाना ने अखिलेश को बताया BJP का एजेंट, कहा- रात के अंधेरे...
अपने दांव में फंसे अखिलेश! AIMIM ने पूछा 20% मुस्लिमों की भागेदारी पर सवाल
अपने दांव में फंसे अखिलेश! AIMIM ने पूछा 20% मुस्लिमों की भागेदारी पर सवाल

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
बिहार में RJD का मार्च, 'AK-47' लिए दिखे कार्यकर्ता, सामने आई ये तस्वीरें
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
साई सुदर्शन के साथ नंबर-3 की लड़ाई पर देवदत्त पडिक्कल ने तोड़ी चुप्पी
Box Office: 6ठे दिन दोपहर 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
6ठे दिन 2 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
दिल्ली की महिलाओं के खाते में कब आएगी पेंशन? सामने आई तारीख
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Embed widget