एक्सप्लोरर

UP News: यूपी में ब्लॉक स्तर पर बनाए जाएंगे फायर स्टेशन, जल्द शुरु होगी प्रक्रिया

UP: आगजनी की सूचना मिलने के बाद तुरंत रिस्पांस के लिए यूपी अग्निशमन विभाग ने अब नए स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है. अब अग्निशमन विभाग तहसील के बाद ब्लॉक स्तर पर भी अग्निशमन केन्द्र  की स्थापना करेगा.

Firozabad News: उत्तर प्रदेश फायर सर्विसेज के डीआईजी सूर्यकांत त्रिपाठी फिरोजाबाद के दौरे पर पहुंचे. सूर्यकांत त्रिपाठी ने फिरोजाबाद के मुख्य फायर स्टेशन और टूंडला फायर स्टेशन का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश अग्निशमन विभाग की ओर से फायर स्टेशन की संख्या बढाने का प्रस्ताव सरकार को भेज दिया गया है. जल्द ही प्रदेश भर में ब्लॉक स्तर पर फायर स्टेशन स्थापित किए जाएंगे. इससे सूचना पर तत्काल आगजनी की घटनाओं पर काबू पाया जा सके.

डीआईजी फायर सर्विसेज ने बताया कि इसको लेकर अग्निशमन विभाग की ओर से उत्तर प्रदेश सरकार को प्रस्ताव भेजा गया था. अब इसे अंतिम रूप देने की तैयारी चल रही है,  जल्द ही ब्लॉक स्तरीय फायर स्टेशंस को बनाना शुरू किया जाएगा. डीआईजी फायर सर्विसेज ने बताया कि अब तक फायर स्टेशन तहसील स्तर पर हुआ करते थे, सभी तहसीलों को संतृप्त करने के बाद अब यह ब्लॉक स्तर पर भी स्थापित किए जाएंगे.

15 साल पुराने फायर टेंडर्स होंगे कंडम घोषित
उन्होंने अग्निशमन विभाग में संसाधनों के अभाव को दूर करने की भी बात कही. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जो 15 साल से ज्यादा पुराने फायर टेंडर्स है,  उन्हें कंडम घोषित करते हुए उनकी नीलामी के बाद नए फायर टेंडर्स की स्वीकृति और आवंटन फायर स्टेशन को किया जाएगा. इसके लिए प्रदेश भर के सभी मुख्य अग्निशमन अधिकारियों को सूचित किया गया है.

फिरोजाबाद जनपद में पांच तहसीलों में से चार तहसीलों पर फायर स्टेशन होने के सवाल पर डीआईजी फायर सर्विस ने बताया कि फिरोजाबाद की जसराना तहसील पर फायर स्टेशन स्थापित नहीं है. इसके लिए भूमि चिन्हित कर ली गई है, जल्द ही यहां पर फायर स्टेशन की स्थापना की जाएगी. इससे जसराना तहसील क्षेत्र के इलाके में होने वाली आगजनी की घटनाओं पर तत्काल प्रभाव से रेस्पॉन्ड किया जाए और आग पर काबू पाया जा सके.

(फिरोजाबाद से रंजीत गुप्ता की रिपोर्ट)

ये भी पढे़ं: क्रिकेट फैन्स के लिए बड़ी खबर, इस जिले में बनेगा यूपी का चौथा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, 200 करोड़ से ज्यादा होगा खर्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: गोरखपुर समेत 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, पश्चिम में उमस भरी गर्मी ने किया परेशान
यूपी में गोरखपुर समेत 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, पश्चिम में उमस भरी गर्मी ने किया परेशान
आगरा में डिप्टी एसएस से मारपीट, RPF कर्मियों ने स्टेशन पर हाथ-पैर पकड़कर घसीटा, 5 निलंबित
आगरा में डिप्टी एसएस से मारपीट, RPF कर्मियों ने स्टेशन पर हाथ-पैर पकड़कर घसीटा, 5 निलंबित
यूपी में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल, 182 PCS अफसरों के तबादले, कई जिलों के SDM बदले
यूपी में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल, 182 PCS अफसरों के तबादले, कई जिलों के SDM बदले
स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं
स्वयं सहायता समूहों से ग्रामीण उद्यम तक: उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ताकत दे रहीं महिलाएं

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
इंग्लैंड के खिलाफ 'फ्लॉप' होने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने यहां कर लिया डेब्यू, तस्वीरें आई सामने
Delhi Weather: उमस के बीच तेज हवाएं देंगी राहत, AQI हुआ खराब, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर में उमस के बीच तेज हवाएं देंगी राहत, AQI हुआ खराब, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: डिलीवरी बॉय को कहा NO तो घर में घुस की शर्मनाक हरकत, रोते हुए लड़की का वीडियो वायरल
डिलीवरी बॉय को कहा NO तो घर में घुस की शर्मनाक हरकत, रोते हुए लड़की का वीडियो वायरल
Embed widget