एक्सप्लोरर

UP Electricity Bill: उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिनों तक जमा नहीं हो पाएंगे बिजली के बिल, सामने आई ये बड़ी वजह

UP News: प्रदेश भर में मंगलवार यानी 8 अगस्त की सुबह से लेकर 9 अगस्त और 10 अगस्त की शाम 6 बजे तक ऑनलाइन बिलिंग केंद्रों पर बिलों को जमा नहीं किया जा सकेगा.

UP Electricity Bill: उत्तर प्रदेश में अगर आप अपने बिजली का बिल भरने की तैयारी कर रहे हैं या फिर आज कल में बिल जमा करने जाने वाले हैं तो पहले ये खबर जरूर पढ़ लें. क्योंकि यूपी में आज से अगले तीन दिन तक वर्किंग डे होने के बावजूद भी बिजली के बिल जमा नहीं हो पाएंगे. प्रदेश भर में मंगलवार सुबह से लेकर 10 अगस्त तक शाम 6 बजे तक बिजली के बिल जमा नहीं हो पाएंगे. इसकी वजह ये है कि इन दौरान उत्तर प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन (Uttar Pradesh Power Corporation) का सर्वर डाउन रहेगा. ऐसे में बिल से संबधित कोई काम नहीं सकेगा.    

उत्तर प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन यानी यूपीपीसीएल (UPPCL) की ओर से उपभोक्ताओं को ये जानकारी दे दी गई है. जानकारी के मुताबिक प्रदेश भर में मंगलवार यानी 8 अगस्त की सुबह से लेकर 9 अगस्त और 10 अगस्त की शाम 6 बजे तक ऑनलाइन बिलिंग केंद्रों पर बिलों को जमा नहीं किया जा सकेगा और न ही बिजली के बिल की गलत रीडिंग को लेकर किसी तरह का संशोधन किया जा सकेगा. वहीं ऑनलाइन बिजली बिल जमा करने वालों की सुविधा को 7 अगस्त की रात 10 बजे से ही बंद कर दिया गया है. 

सभी प्रबंध निदेशकों को सर्कुलर भेजा

यूपी पावर कॉरपोरेशन ने सभी विद्युत वितरण कंपनियों के प्रबंध निदेशक को इससे संबधित सर्कुलर भेज दिया है. सर्कुलर के तहत 7 अगस्त की रात 10 से 10 अगस्त की शाम 6 बजे तक कॉरपोरेशन का ऑनलाइन सिस्टम बाधित रहेगा. क्योंकि यूपीपीसीएल का बिलिंग सर्वर डाउन रहेगा. इस दौरान विशेषज्ञों की टीम सॉफ्टवेयर और सिस्टम को विकसित करने का काम करेगी. इसकी वजह से बिजली बिल के संशोधन समेत कार्यालय के कामकाज पर असर पड़ेगा. वहीं प्रदेश के लाखों उपभोक्ताओं को भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.

10 अगस्त के बाद एक बार फिर से बिल जमा करने का सिलसिला शुरू हो जाएगा. जिसके बाद आप हमेशा की तरह अपना बिल जमा करवा सकेंगे. 

UP Politics: लोकसभा चुनाव तक अकेले पड़ जाएंगे अखिलेश यादव, यूपी में सबको साथ लाने की कोशिश होगी नाकाम!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का शिक्षा पर फोकस, 22 अक्टूबर को लखनऊ में कार्यशाला
योगी सरकार का शिक्षा पर फोकस, 22 अक्टूबर को लखनऊ में कार्यशाला
CM योगी ने दोगुनी कर दी किसानों के बच्चों की स्कॉलरशिप, अब 36 की जगह मिलेंगे 60 हजार
CM योगी ने दोगुनी कर दी किसानों के बच्चों की स्कॉलरशिप, अब 36 की जगह मिलेंगे 60 हजार
'दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था', CM योगी का अफसरों को निर्देश
'दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था', CM योगी का अफसरों को निर्देश
महोबा: 'साइकिल टूट गई, घर वाले डांटेंगे', डर के मारे 8वीं के छात्र ने लगा ली फांसी
महोबा: 'साइकिल टूट गई, घर वाले डांटेंगे', डर के मारे 8वीं के छात्र ने लगा ली फांसी

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget