एक्सप्लोरर

UP Elections 2022: गाजीपुर पहुंचे स्वतंत्र देव सिंह- बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के काम का लिया फीडबैक, जानें क्या कहा?

UP Elections: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह जनपद गाजीपुर के सैदपुर विधानसभा में चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक की. इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर भी जमकर निशाना साधा.

UP Assembly Election 2022: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह जनपद गाजीपुर के सैदपुर विधानसभा में चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक की. इस दौरान चार जनपद वाराणसी, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के द्वारा अब तक क्या-क्या कार्य किए गए हैं और संगठन की तरफ से और क्या करने की जरूरत है, इन सभी बातों का फीडबैक लिया. इस कार्यक्रम के समापन के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि राज्य के अंदर 30 दिसंबर तक चुनाव प्रबंध समिति की एक बैठक होनी थी. हर जगह की बैठक समाप्त हो चुकी है. संगठन का जो एक प्रारूप है मतदाता, संगठन, चुनाव प्रबंधन ,प्रचार प्रसार उनकी कार्य योजना क्या है, उनकी जानकारी अलग-अलग लेना. 

स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि साल 2022 के चुनाव जीतने की रणनीति चुनाव जीतने का संकल्प जो भारतीय जनता पार्टी के द्वारा दिया गया है, केंद्रीय नेतृत्व ने 300 प्लस का संकल्प दिया है. उसे हम कार्यकर्ताओं और बूथ अध्यक्षों के दम पर जीत कर दिखाएंगे. चुनाव में हम विकास और कानून व्यवस्था के नाम पर चुनाव लड़ेंगे. आज के बैठक में चुनाव जीतने के लिए रणनीति बनाई गई है. कोशिश करेंगे कि इस जनपद में और आसपास के जनपदों में हम चुनाव जीते. 

स्वतंत्र देव सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना 

इस दौरान सैदपुर विधानसभा में कार्यकर्ताओं में कई गुट होने के सवाल पर स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि चुनाव चिह्न हमारा कमल है और कमल को जिताना है. भारतीय जनता पार्टी राष्ट्र के लिए काम करती है. राजनीति मेरा व्यापार नहीं है. सपा- बसपा एक ट्रस्ट है. वह विचारधारा नहीं है. लेकिन हम विचारधारा के लिए काम करते हैं. पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को सम्मान मिले, भरपेट भोजन मिले, इसके लिए भारतीय जनता पार्टी काम करती है. सभी के घर, पानी और पक्का मकान 2024 तक का करके देने का भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य है. इस दौरान ओमप्रकाश राजभर, अखिलेश यादव और मुख्तार अंसारी पर बोलते हुए कहा कि जनता जनार्दन सब समझती है. इस राज्य को गुंडों से मुक्ति मिली है जो आप सब देख भी रहे हैं.

ये भी पढ़ें :-

UP Election 2022: मुरादाबाद में प्रियंका गांधी ने 'ससुराल वालों' से मांगी माफी, जानें- क्या है वजह

Coronavirus Guidelines in UP: ओमिक्रोन की दहशत के बीच योगी सरकार ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानें क्या हैं नए नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी कैबिनेट में खटपट! आरक्षण के मुद्दे पर आमने-सामने आए दो मंत्री
योगी कैबिनेट में खटपट! आरक्षण के मुद्दे पर आमने-सामने आए दो मंत्री
नोएडा एलिवेटेड रोड फिर से धंसा, सेक्टर 18 आने-जाने वाला रास्ता कब तक बंद? जानें अपडेट
नोएडा एलिवेटेड रोड फिर से धंसा, सेक्टर 18 आने-जाने वाला रास्ता कब तक बंद? जानें अपडेट
एशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने बढ़ाया यूपी का मान, सीएम योगी ने दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने बढ़ाया यूपी का मान, सीएम योगी ने दी बधाई
कानपुर में बीरू हत्या मामले में बवाल, परिजनों ने शव को हाईवे पर रखकर किया हंगामा
कानपुर में बीरू हत्या मामले में बवाल, परिजनों ने शव को हाईवे पर रखकर किया हंगामा

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget