एक्सप्लोरर

UP Election Result 2022: यूपी चुनाव में बीजेपी को बंपर जीत, जानिए SP, BSP सहित बाकी पार्टियों को कितनी सीटें मिलीं

यूपी विधानसभा चुनाव के नतीजे आ गए हैं. इसी के साथ एक बार फिर प्रदेश में बीजेपी सत्ता पर काबिज होने जा रही है. जानिए किसे कितनी सीटें मिली हैं.

UP Election Result:  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव  के परिणाम (UP Asssembly Election Result) घोषित किए जा चुके हैं. निर्वाचन आयोग (Election Commission) ने देर रात राज्य की 403 सीटों में 402 सीटों पर चुनाव नतीजे घोषित किए. इसी के साथ यूपी में एक बार फिर बीजेपी ने प्रचंड बहुमत के साथ जीत दर्ज की है. यानी एक बार फिर यूपी में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बीजेपी पार्टी सत्ता पर काबिज होने जा रही है. चलिए यहां जानते हैं किस पार्टी को कितने वोट मिले

किस पार्टी को मिली कितनी सीटें

  • उत्तर प्रदेश की 403 सदस्यों वाली विधानसभा में बहुमत के लिए कम से कम 202 सीटों की जरूरत थी. भारतीय जनता पार्टी ने अपने सहयोगियों के साथ 273 सीटों पर जीत दर्ज कर पूर्ण बहुमत हासिल किया है
  •  राज्‍य की मुख्‍य विपक्षी समाजवादी पार्टी ने 111 सीटों पर जीत दर्ज की है.
  • सपा के सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल ने आठ और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने छह सीटों पर जीत दर्ज की है.
  • बहुजन समाज पार्टी (बसपा) मात्र एक सीट पर जीत हासिल कर सकी है.
  • कांग्रेस दो सीटें ही जीत पाई है. कांग्रेस की आराधना मिश्रा 'मोना' प्रतापगढ़ जिले की अपनी परंपरागत सीट रामपुर खास जीतने में कामयाब हुई हैं
  • प्रतापगढ़ जिले से ही आने वाले रघुराज प्रताप सिंह के नेतृत्व वाली जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है

किस पार्टी का कितना रहा वोट प्रतिशत

  • मतगणना में बीजेपी को 41.29 प्रतिशत मत हासिल हुए हैं.
  • समाजवादी पार्टी को 32.03 फीसदी मत हासिल हुए हैं.
  •  बहुजन समाज पार्टी को 12.88 प्रतिशत मत प्राप्त हुए हैं. 

सीएम योगी गोरखपुर शहर विधानसभा सीट से जीते

राज्‍य के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ गोरखपुर शहर विधानसभा सीट पर करीब एक लाख से अधिक मतों के अंतर से चुनाव जीत गये हैं. हालांकि, उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कौशांबी जिले की सिराथू सीट पर सात हजार से अधिक मतों से चुनाव हार गये. वहींसपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मैनपुरी जिले की करहल सीट पर केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा उम्मीदवार प्रोफेसर एस पी सिंह बघेल को 67 हजार से अधिक मतों से पराजित कर दिया है. बहरहाल अब बीजेपी प्रचंड बहुमत के साथ एक बार फिर सरकार बनाने को तैयार है. फिलहाल इस जीत से बीजेपी खेमा बेहद उत्साहित है और जमकर जश्न भी मनाया जा रहा है.

ये भी पढ़ें

UP Election Result 2022: उत्तर प्रदेश में बीजेपी की जीत के बाद सीएम योगी ने दी पहली प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?

UP Election Result: बीजेपी उम्मीदवार सुनील शर्मा ने दर्ज की अब तक की सबसे बड़ी जीत, इतने लाख वोटों से सपा के प्रत्याशी को हराया

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हल्द्वानी के तीनपानी फ्लाईओवर पर स्कूटी और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर, दर्दनाक हादसे में तीन की मौत
हल्द्वानी के तीनपानी फ्लाईओवर पर स्कूटी और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर, दर्दनाक हादसे में तीन की मौत
मुरादाबाद: दलित महिला के सिर पर पिस्टल रखकर कराया धर्म परिवर्तन, शिकायत पर मुस्लिम दंपत्ति गिरफ्तार
मुरादाबाद: दलित महिला के सिर पर पिस्टल रखकर कराया धर्म परिवर्तन, शिकायत पर मुस्लिम दंपत्ति गिरफ्तार
यूपी: उफनते नाले में बारातियों से भरी बोलेरो बही, युवकों ने जान जोखिम में डालकर बचाईं 6 जिंदगियां
यूपी: उफनते नाले में बारातियों से भरी बोलेरो बही, युवकों ने जान जोखिम में डालकर बचाईं 6 जिंदगियां
Varanasi News: वाराणसी में मानव तस्करी का पर्दाफाश, एक लाख में बेची गई किशोरी; 5 गिरफ्तार
वाराणसी में मानव तस्करी का पर्दाफाश, एक लाख में बेची गई किशोरी; 5 गिरफ्तार

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'उनकी धुनें भविष्य में भी...', PM मोदी ने दिग्गज गायिका एस. जानकी के निधन पर जताया दुख
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
'लड़ाई शुरू होने से पहले ही वे भाग गए', BJP उम्मीदवार के नाम वापसी पर प्रशांत किशोर ने कसा तंज
IRGC ने साइप्रस फ्लैग वाले जहाज पर किया अटैक, गुस्से में अमेरिका ने की ईरान पर स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
ईरान ने जहाज पर किया अटैक तो भड़का अमेरिका, शुरू कर दी स्ट्राइक, होर्मुज बंद का ऐलान
'लॉकअप 2' में सुनिता आहूजा ने दी गालियां, गोविंदा बोले- कोई दिक्कत नहीं, झेला है
'लॉकअप 2' में सुनिता आहूजा ने दी गालियां, गोविंदा बोले- कोई दिक्कत नहीं, झेला है
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
Video: फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
Embed widget