एक्सप्लोरर

'लखनऊ मेरी तपोभूमि' UP चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे CEC ज्ञानेश कुमार का पहला बयान

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, लखनऊ पहुंचे हैं. सीईसी ने कहा कि लखनऊ मेरी तपोभूमि रही है. मैंने यहां से उच्च शिक्षा ली है.

मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार ने सोमवार को कहा कि उत्तर प्रदेश के विद्यालयों और विश्वविद्यालयों में विद्यार्थियों को चुनावी प्रक्रिया एवं उसकी पारदर्शिता समझाने के लिए कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ आए कुमार ने संवाददाताओं से कहा, ‘उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों और विद्यालयों में चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और इसकी पूरी प्रक्रिया को समझाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.’

उन्होंने कहा, ‘लखनऊ से मेरा पुराना नाता है. मैं यहां से उच्च शिक्षा के लिए गया था. लखनऊ मेरी तपोभूमिल रही है. मैं लंबे समय बाद अपनी कर्मभूमि लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मतदाताओं को संदेश देने के लिए आया हूं. मुझे विशेष रूप से बूथ स्तर के अपने अधिकारियों (बीएलओ) से कुछ बातें करनी हैं. ये बीएलओ लोकतंत्र की नींव हैं.’

'राम-राम चिल्लाते हैं और मछली भोज की दावत उड़ाते हैं', कांग्रेस पर बरसे CM योगी

उत्तर प्रदेश में 2027 की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं. उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने लखनऊ हवाई अड्डे पर कुमार की अगवानी की.

विद्यार्थियों से बातचीत करने का कार्यक्रम

कुमार का कॉल्विन तालुकदार्स कॉलेज में विद्यार्थियों से बातचीत करने का कार्यक्रम है, जहां उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा प्राप्त की थी. इसके बाद वह इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में चुनावी साक्षरता क्लब (ईएलसी) 2.0 और निर्वाचन आयोग के डिजिटल मंच ‘ईसीआईनेट’ पर आयोजित क्षेत्रीय सम्मेलन में भाग लेंगे.

कुमार मंगलवार को लखनऊ और आसपास के जिलों के बूथ स्तर के करीब 500 अधिकारियों से बातचीत करेंगे.

‘व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और निर्वाचक सहभागिता’ (स्वीप) पहल के तहत 2018 में शुरू किए गए चुनावी साक्षरता क्लब कार्यक्रम को अब ‘ईएलसी 2.0’ के रूप में नया स्वरूप दिया जा रहा है. इसका उद्देश्य विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में चुनावी साक्षरता से जुड़ी गतिविधियों को पूरे वर्ष सक्रिय, अनुभव-आधारित और डिजिटल माध्यमों से संचालित करना है.

ईएलसी 2.0 और ईसीआईनेट पर क्षेत्रीय सम्मेलन बाद में मेरठ और वाराणसी में भी आयोजित किए जाएंगे.

राहुल सांकृत्यायन एबीपी लाइव में डिप्टी न्यूज़ एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और स्टेट्स टीम का नेतृत्व कर रहे हैं. उन्हें राजनीति, शासन-प्रशासन, अपराध और राज्यों की समकालीन राजनीतिक गतिविधियों की कवरेज में एक दशक से अधिक का अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और फीचर डेस्क से की और इसके बाद न्यूज़18 हिंदी, वनइंडिया हिंदी और अमर उजाला जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया.   राहुल ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की है. उन्होंने कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2018, लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और महाकुंभ 2025 जैसे महत्वपूर्ण आयोजनों की कवरेज की है. पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें हिंदी साहित्य और वैचारिक लेखन में भी विशेष रुचि है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
आजमगढ़ में सामूहिक विवाह समारोह, 534 जोड़ों ने लिए सात फेरे
आजमगढ़ में सामूहिक विवाह समारोह, 534 जोड़ों ने लिए सात फेरे
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
यूपी चुनाव: BJP की तैयारी तेज, सभी विधानसभाओं में विस्तारकों की होगी तैनाती
Advertisement

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget