एक्सप्लोरर

UP Election 2022: संतों ने रामगोपाल यादव के बयान पर जताई आपत्ति, BJP को लेकर रही थी ये बात

UP Assembly Election 2022: अयोध्या में साधु संतों ने रामगोपाल यादव के बयान पर आपत्ति जताई है. उन्होंने बीजेपी को 'चंदा चोर' बताने पर नाराजगी जाहिर की.

UP Assembly Election 2022: प्रदेश में चुनावी माहौल चल रहा है. चुनाव की तारीखों की घोषणा के बाद मनभावन तरीके से लोग वोटरों को लुभाने का प्रयास कर रहे हैं. इस कड़ी में सांसद रामगोपाल यादव ने बयान दिया कि समाजवादी पार्टी के राज में अयोध्या में राम मंदिर और तेजी से बनेगा. अगर इस बार सरकार आई तो सबसे पहले राम मंदिर का काम पूरा करवाएगी. बीजेपी को 'चंदा चोर' बताने पर अयोध्या के संतों ने नाराजगी जाहिर की है.

संतों ने कहा कि अब तुष्टीकरण की राजनीति छोड़ दें. हिंदू समाज के लोग आपके दूसरे चेहरे से वाकिफ हैं. संतों के मुताबिक राम मंदिर निर्माण के लिए एक रुपया दान नहीं करनेवाला चंदा चोर चंदा चोर चिल्ला रहा है. उन्होंने कहा कि अगर जरुरत पड़ी तो हिंदुस्तान के लोग मंदिर निर्माण के लिए एक लाख करोड़ रुपए दे सकते हैं.

संतों ने रामगोपाल यादव के बयान को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास ने रामगोपाल यादव के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि रामगोपाल के बयान पर हंसी आती है. महंत राजू दास ने कहा कि उनको बयान देना चाहिए था कि जिस तरीके से अयोध्या में भव्य दिव्य मंदिर बन रहा है उसी तरह उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार बनने पर मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण होगा. रामगोपाल पर हमलावर होते हुए बोले कि आप के स्वप्न में भगवान श्रीकृष्ण आते हैं तो फिर आप अयोध्या की बात क्यों कर रहे हैं?

राजू दास ने कहा कि आप के मूल मुस्लिम वोटरों को भी आप की सच्चाई का पता लगना चाहिए. उनको चाहिए कि आपके विचारों को सुने. जिसने राम भक्तों पर गोली चलवाई, 84 कोसी परिक्रमा पर अयोध्या के साधु-संतों को जेल भिजवाया उनको हम लोग भूले नहीं हैं. राजू दास ने कहा कि तुष्टीकरण की राजनीति बंद कर हिंदुओं को बरगलाना छोड़ दें. भोले भाले हिंदू अब आपके बहकावे में आने वाले नहीं हैं. राजू दास ने रामगोपाल यादव को कालनेमि और गिरगिट जैसा रंग बदलने वाले चेहरे की संज्ञा दी. उन्होंने कहा कि बहुत तेजी के साथ राम मंदिर निर्माण का कार्य चल रहा है और भव्य राम जन्मभूमि हिंदू जनमानस के सहयोग से बन रहा है उसमें आपका कोई एहसान नहीं है. 

Firing on Owaisi Car: किस पर शक, हमले के वक्त वहां क्या थे हालात? काफिले पर गोलीबारी के बाद ओवैसी ने बताया सबकुछ

Punjab Assembly Election 2022: 'Navjot Sidhu हीरो थे और रहेंगे, CM कौन बनेगा, इससे फर्क नहीं पड़ता', बोलीं पत्नी नवजोत कौर सिद्धू

रामादल ट्रस्ट के अध्यक्ष कल्किराम ने कहा कि समाजवादी पार्टी के किसी भी नेता के बयान का कोई मतलब नहीं है. समाजवादी पार्टी के मुखिया का कहना है कि सत्ता में आएंगे तो अयोध्या का नाम बदलकर फिर फैजाबाद कर देंगे, 2,000 मस्जिद बनाएंगे. आज तक समाजवादी पार्टी का कोई भी नेता रामलला का दर्शन करने नहीं आया. रामगोपाल यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सूरज अगर पश्चिम से निकल सकता है तो समाजवादी राम मंदिर का समर्थन कर सकते हैं. असंख्य हिंदुओं की हत्या का आरोपी क्या मंदिर बनवाएगा? सनातन धर्म अपने आप में सक्षम है.

कल्किराम ने कहा कि चंदा चोर कहने की जरूरत नहीं. अपनी मर्यादा में रहकर ही बात करें. कल्किराम ने दावा किया की आवश्यकता पड़ी तो हिंदुस्तान के लोग एक लाख करोड़ रुपए राम मंदिर निर्माण में दे सकते हैं. राम मंदिर के लिए दान देने वाले को कोई आपत्ति नहीं लेकिन एक भी पैसा नहीं देनेवाला चंदा चोर चंदा चोर चिल्ला रहा है. महंत ने कहा कि राम मंदिर का नाम और मोदी को गाली दिए बिना सपा की राजनीति ही नहीं शुरु होती. आज इनकी मजबूरी है राम मंदिर का नाम लेना. पूर्व में कभी उन्होंने राम मंदिर नहीं कहा. उनका संबोधन अक्रांता लुटेरे बाबर के नाम से ही होता था. उन्होंने कहा कि मोदी की देन है कि आज विवश हैं राम मंदिर कहने के लिए. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
यूपी पर्यटन के लिए ऐतिहासिक दिन! 28 साल बाद सारनाथ को मिला यूनेस्को विश्व धरोहर का दर्जा
UP: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
यूपी: शिक्षकों को CM योगी का बड़ा तोहफा, 5 लाख के कैशलेस इलाज के साथ मिलेगा करोड़ों का बीमा कवर
वाराणसी: जनता के बीच पहुंच रहे विधायक नीलकंठ तिवारी, चलाया स्वच्छता अभियान
वाराणसी: जनता के बीच पहुंच रहे विधायक नीलकंठ तिवारी, चलाया स्वच्छता अभियान
Greater Noida News: 15 हजार के जूते एक महीने में फटे, उपभोक्ता आयोग ने अब कंपनी को दिया ये आदेश
ग्रेटर नोएडा: 15 हजार के जूते एक महीने में फटे, उपभोक्ता आयोग ने अब कंपनी को दिया ये आदेश

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget