एक्सप्लोरर

यूपी चुनाव से पहले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान, कहा- अयोध्या-काशी जारी है, मथुरा की तैयारी है

UP Elections: केशव प्रसाद मौर्य ने ट्विटर पर लिखा, ''अयोध्या काशी भव्य मंदिर निर्माण जारी है, मथुरा की तैयारी है. इसके साथ ही उन्होंने जय श्रीराम, जय शिव शम्भू और जय श्री राधे कृष्ण हैशटैग भी लगाया.''

UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले राज्य के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने नया नारा दे दिया है. केशव ने ट्विटर पर लिखा कि अयोध्या काशी में भव्य मंदिर बन रहा है, अब है मथुरा की बारी. इस नारे से यह साफ पता चल रहा है कि बीजेपी पूरी तरह से हिंदुत्व के मुद्दे पर चुनाव में उतरने की तैयारी कर रही है.

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने ट्विटर पर लिखा, ''अयोध्या काशी भव्य मंदिर निर्माण जारी है, मथुरा की तैयारी है. इसके साथ ही उन्होंने जय श्रीराम, जय शिव शम्भू और जय श्री राधे कृष्ण हैशटैग भी लगाया.''

श्री कृष्ण जन्मभूमि सहित 'येलो जोन' की सुरक्षा बढ़ाई गई
बता दें कि इससे पहले मथुरा स्थित शाही ईदगाह में जलाभिषेक और संकल्प यात्रा जैसे आयोजन करने की कई संगठनों की घोषणा के मद्देनजर प्रशासन ने श्री कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह परिसर के साथ-साथ आसपास के इलाकों (येलो जोन) की सुरक्षा भी बढ़ा दी है. जिला प्रशासन ने भी आम लोगों से भी किसी भी विवादित गतिविधि में भाग लेने अथवा सोशल मीडिया पर कोई भी भड़काऊ पोस्ट डालने से बचने की अपील की है और ऐसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है.

गौरतलब है कि विवादित स्थल से शाही ईदगाह को हटाए जाने की मांग को लेकर अखिल भारत हिन्दू महासभा, श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन समिति, नारायणी सेना नामक कई संगठनों और कुछ लोगों द्वारा व्यक्तिगत रूप से स्वयं को भगवान श्रीकृष्ण का अनुयायी बताते हुए मथुरा की जिला एवं सिविल जज (सीनियर डिवीजन) की अदालत में वाद दाखिल किए हैं, जो विचाराधीन हैं.

पुलिस अधीक्षक (नगर) मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया, पुलिस जवानों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं. यलो जोन में पुलिस-पीएसी की तैनाती की गई है. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर भी स्थिति पर नजर बनाए रखे हुए हैं. उन्होंने कहा, ''भड़काऊ पोस्ट डालने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा. ऐसे लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी.''

यह भी पढ़ें-

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

UP Election 2022: शाहजहांपुर में टूटने पुल पर शुरू हुई सियासत, डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने सपा-बसपा पर साधा निशाना, जानिए क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी बोले- 'यूपी में माफियाराज खत्म, अब कानून का राज'
CM योगी बोले- 'यूपी में माफियाराज खत्म, अब कानून का राज'
आजमगढ़: प्रेमिका के घर मिलने गए प्रेमी की संदिग्ध मौत, हिरासत में युवती
आजमगढ़: प्रेमिका के घर मिलने गए प्रेमी की संदिग्ध मौत, हिरासत में युवती
महोबा में 50 साल से सड़क की बदहाली, ग्रामीणों ने तहसील दिवस पर किया प्रदर्शन
महोबा में 50 साल से सड़क की बदहाली, ग्रामीणों ने तहसील दिवस पर किया प्रदर्शन
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
मराठी सिनेमा में धूम मचाने के बाद बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
मराठी सिनेमा से बॉलीवुड में आए थे ओम पुरी, कभी ढाबे पर करते थे काम
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
कोलकाता पूजा पंडाल भगदड़ में 17 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
Home Plumbing Tips: नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
नल बंद करने पर भी टपकता है पानी? बिना प्लंबर ऐसे करें 5 मिनट में ठीक
Embed widget