एक्सप्लोरर

Akhilesh Yadav अगूंठा छाप हैं, इतिहास का नहीं पता- Jinnah वाले बयान पर Asaduddin Owaisi भड़के

सरदार पटेल की जिन्ना से तुलना करने पर अखिलेश यादव को आड़े हाथों लेते हुए ओवैसी ने कहा कि अखिलेश यादव अंगूठा छाप हैं और वह रट्टू तोते की तरह जो लिखकर दे देते हैं बोल देते हैं.

उत्तर प्रदेश में विधानासभा चुनाव 2022 को लेकर सभी राजनीति पार्टियों ने मोर्चा संभाल लिया है. इसी के साथ नेताओं की जुबानी जंग भी शुरू हो गई है. AIMIM के मुखिया असदुद्दीन  ओवैसी बीते दिन यूपी के मुरादाबाद में प्रचार के लिए पहुंचे थे. यहां उन्होंने समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला. सरदार पटेल की जिन्ना से तुलना करने पर अखिलेश यादव को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अंगूठा छाप हैं.

ओवैसी इतने पर भी नहीं मानें उन्होंने कहा कि अखिलेश रट्टू तोते की तरह जो लिखकर दे देते हैं बोल देते हैं. इसी के साथ ओवैसी ने अखिलेश को इतिहास पढ़ने की नसीहत भी दे डाली.

अखिलेश यादव ने 31 अक्टूबर को दिया था जिन्ना पर बयान

गौरतलब है कि यूपी चुनाव में जिन्ना पर सपा प्रमुख द्वारा शुरू की गई बहस थमने का नाम नहीं ले रही है. अखिलेश यादव ने 31 अक्टूबर को मोहम्मद अली जिन्ना की तारीफ करते हुए कहा था कि जिन्ना ने भारत की आजादी में योगदान दिया है. इस दौरान अखिलेश ने कहा था कि, “सरदार वल्लभ भाई पटेल, महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू और जिन्ना  ने एक ही संस्थान से पढ़ाई की, और बैरिस्टर बने और भारत की आजादी के लिए किसी भी संघर्ष से पीछे नहीं हटे."

अखिलेश के इस बयान के लिए खिलाफ अदालत में परिवाद दायर किया गया है. इस मामले की सुनवाई 2 दिसंबर को तय है.

ओपी राजभर ने भी जिन्ना की सराहना की

वहीं जिन्ना के हिमायतियों की फेहरिस्त में अखिलेश यादव के नए साथी ओम प्रकाश राजभर भी हैं. वाराणसी में बुधवार को राजभर ने कहा था कि देश का पहला प्रधानमंत्री जिन्ना को बना दिया होता तो देश का बंटवारा ही नहीं होता." उन्होंने कहा "जिन्ना को देश का प्रधानमंत्री बना दिया होता, इस बात को लेकर आडवाणी जी के विचार पढ़िए, अटल जी के विचार को पढ़िए, जो देश के शुभचिंतक है उनके विचारों को पढ़िए. वह उनकी तारीफ क्यों करते हैं?" राजभर की पार्टी ने उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के लिए सपा के साथ गठबंधन किया है.

विपक्षी पार्टियों का जिन्ना गुणगान बीजेपी के लिए हो सकता है फायदे का सौदा

बहरहाल चुनाव के वक्त विपक्ष के मुंह से जिन्ना का ये गुणगान बीजेपी के लिए बैठे बिठाए मिले एक मौके जैसा है. ऐसे में जेपी के धुरंधर भी चौके पर चौका जड़ रहे हैं. हाल ही में यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने ट्विटर पर लिखा था कि, “ विपक्ष के कुछ नेता जल्द ही अपना सीना चीर कर ‘जिन्ना’ की तस्वीर दिखाएंगे और वोट मांगेंगे.”

ये भी पढ़ें

UP: केंद्रीय रक्षा मंत्री Rajnath Singh आज से लखनऊ के तीन दिवसीय दौरे पर, यहां जानें उनका मिनट टू मिनट कार्यक्रम

UP Election 2022: चुनावी चक्रव्यूह तैयार करने आज वाराणसी पहुंचेंगे अमित शाह, कार्यकर्ताओं को देंगे जीत का मंत्र

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी का सबसे महंगा प्रोजेक्ट होगा विंध्य एक्सप्रेसवे, सीएम योगी ने दी मंजूरी, प्रति किमी इतने करोड़ होगी लागत
यूपी का सबसे महंगा प्रोजेक्ट होगा विंध्य एक्सप्रेसवे, सीएम योगी ने दी मंजूरी, प्रति किमी इतने करोड़ होगी लागत
मुजफ्फरनगर: 10 चोरी के आरोप में चौथी की छात्रा ने की आत्महत्या, शिक्षक पर लगाए पिटाई के आरोप
मुजफ्फरनगर: 10 चोरी के आरोप में चौथी की छात्रा ने की आत्महत्या, शिक्षक पर लगाए पिटाई के आरोप
टोल प्लाजा से रोजाना गुजरने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर, फास्ट टैग से लिंक होंगे दैनिक पास
टोल प्लाजा से रोजाना गुजरने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर, फास्ट टैग से लिंक होंगे दैनिक पास
जौहर यूनिवर्सिटी ध्वस्तीकरण बचाने के लिए सपा डेलीगेशन में नेताओं की संख्या बढ़ी, प्रशासन हुआ सतर्क
जौहर यूनिवर्सिटी ध्वस्तीकरण बचाने के लिए सपा डेलीगेशन में नेताओं की संख्या बढ़ी, प्रशासन हुआ सतर्क

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली प्रोटेस्ट में विदेशी फंडिंग? याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने तुरंत सुनवाई के लिए भरी हामी
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
CJP Protest Viral Video : क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
क्या CJP प्रदर्शन में जान गंवाने वालों की छिपाई गईं लाशें? सामने आया वायरल वीडियो का सच
Embed widget