एक्सप्लोरर

UP Election 2022: पीलीभीत में स्ट्रॉन्ग रूम की सिक्योरिटी के लिए तैनात करना पड़ा लंगूर, जानें क्या है पूरा मामला

UP Election 2022: पीलीभीत में जिला प्रशासन ने मंडी में बने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिये पुलिस को नहीं लंगूर को तैनात किया है.

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश स्थित पीलीभीत (Pilibhit News) में जिला प्रशासन ने मंडी में बने चारों विधानसभा के स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा के लिये पुलिस नहीं बल्कि लंगूर को तैनात किया है. दरअसल, बंदर ईवीएम मशीन और वीवीपैट (EVM-VVPAT) की निगरानी में लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ रहे थे. इन बंदरों को भगाने के लिए लंगूर को मंडी में तैनात किया गया

पीलीभीत में चौथे चरण में 23 फरवरी (बुधवार) को मतदान होना है. उसके लिए जिले की चारों विधानसभा के लिए मंडी परिसर में चार स्ट्रॉन्ग रूम बनाए गए हैं. इन कमरों में ईवीएम मशीन और वीवीपैट रखे गए हैं. इनकी सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए लेकिन निर्वाचन आयोग की सुरक्षा में सेंधमारी करते हुए बंदरों ने इन कैमरों को तोड़ दिया जिससे अधिकारियों में खलबली मच गई और आनन-फानन में एक मीटिंग बुलाई गई.


UP Election 2022: पीलीभीत में स्ट्रॉन्ग रूम की सिक्योरिटी के लिए तैनात करना पड़ा लंगूर, जानें क्या है पूरा मामला

मीटिंग के बाद हुआ यह फैसला
मीटिंग के बाद सुरक्षा वन विभाग के हवाले कर दी गई. कुछ दिन तक 24 घंटे 3 शिफ्ट में आसमान से लेकर जमीन तक सुरक्षा लगा दी गई और बंदरों को कुछ हद तक नियंत्रित किया गया.

बंदरों को पिंजरों में भर-भर के जंगलों में छोड़ा गया, लेकिन कुछ दिन बाद बंदर फिर से बापस आने लगे. झुंड के झुंड रात में आकर सीसीटीवी कैमरा को नुकसान पहुंचाने लगे.

अधिकारी ने दी यह जानकारी 
इसके बाद पीलीभीत प्रशासन ने लंगूर तैनात करने का फैसला लिया. मंडी में जैसे ही लंगूर छोड़ा गया बंदर दूर-दूर तक कहीं दिखाई नहीं दिए जिसके बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली.

उप क्षेत्रीय वन अधिकारी शेर सिंह ने बताया कि मंडी में स्ट्रॉन्ग रूम बना है. उनकी निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं.उसे बंदरों ने तोड़ गिया था. इनकी सुरक्षा के लिए वन विभाग की टीम तैनात हैं और लंगूर भी तैनात किया गया है.

यह भी पढ़ें:

UP Election 2022: हरदोई में सपा पर पीएम मोदी का बड़ा हमला, कहा- आतंकियों को केस वापसी का रिटर्न गिफ्ट दे रहे थे

UP Election 2022: डिंपल यादव का दावा- आएंगी 400 सीटें, सपा के आतंकी संग रिश्तों के आरोप पर कही यह बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान की पत्नी से मिले राहुल गांधी के करीबी नेता, सियासी हलचल तेज
आजम खान की पत्नी से मिले राहुल गांधी के करीबी नेता, सियासी हलचल तेज
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
नोएडा में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, लगा लंबा ट्रैफिक जाम
नोएडा में बारिश से सड़कें बनीं तालाब, लगा लंबा ट्रैफिक जाम
प्रयागराज छात्र प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, 10 लोग गिरफ्तार
प्रयागराज छात्र प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, 10 लोग गिरफ्तार

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget