एक्सप्लोरर

UP Election 2022: बीजेपी का नया दांव, प्रदर्शनी के जरिए जनता को विकास कार्यों के बारे में बता रही है सरकार 

Bareilly Exhibition: बरेली (Bareilly) में लगी प्रदर्शनी (Exhibition) की प्रशंसा करते हुए MLA डॉ अरुण कुमार ने कहा कि सरकार की तरफ से संचालित विभिन्न योजनाओं से संबंधित चित्र प्रदर्शनी बेहद उपयोगी है.

UP Government Development Works Exhibition: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) सरकार ने साढ़े 4 साल में प्रदेश में जो भी विकास कार्य (Development Works) किए गए हैं, उनको लेकर बरेली (Bareilly) सदर तहसील में प्रदर्शनी (Exhibition) लगाई गई है. प्रदर्शनी में राम मंदिर (Ram Temple) से लेकर सरकार (Government) की तरफ से किए गए विकास कार्यों की फोटो लगाई गई है. तस्वीरों में सरकार की तरफ से किए गए कार्यों को दिखाया गया है. तहसील सदर परिसर स्थित मंडलीय सूचना कार्यालय के सामने 'आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश' 'महिला-युवा-किसान : सबका विकास सबका सम्मान' शीर्षक से सूचना विभाग (Information Department) की तरफ से ये प्रदर्शनी लगाई गई है. 

प्रदेश में है डबल इंजन की सरकार
प्रदर्शनी का उद्घाटन शहर विधायक डॉ अरुण कुमार और डीएम नीतीश कुमार ने किया. इस मौके पर भाजपा के शहर विधायक डॉ अरुण कुमार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है. प्रधानमंत्री मोदी जी भी उत्तर प्रदेश के विकास कार्यों में काफी रुचि ले रहे हैं. वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी दिन-रात प्रदेश के विकास के बारे में ही सोचते रहते हैं. सरकार ने प्रदेश में युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाया है.  

15 सितंबर तक रहेगी प्रदर्शनी
विधायक डॉ अरुण कुमार ने सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग की तरफ से 'आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश' 'महिला-युवा-किसान : सबका विकास सबका सम्मान' शीर्षक से प्रदर्शनी को प्रासांगिक बताया. उन्होंने इस प्रदर्शनी की प्रशंसा करते हुए कहा कि सरकार की तरफ से संचालित विभिन्न योजनाओं से संबंधित चित्र प्रदर्शनी बेहद उपयोगी है. ये प्रदर्शनी 15 सितंबर तक रहेगी. इस प्रदर्शनी के माध्यम से जनमानस को सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी मिल सकेगी. उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शनी में बरेली में हुए विकास कार्यों को भी दिखाया जाए.  

नागरिकों मिल सकेगी योजनाओं की जानकारी 
जिलाधिकारी ने चित्र प्रदर्शनी की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रदेश के विकास कार्यों को प्रदर्शनी के माध्यम से बेहतर तरीके से प्रदर्शित किया गया है. इसके माध्यम से सरकार की योजनाओं की जानकारी नागरिकों को प्राप्त हो सकेगी. विभिन्न योजनाओं की जानकारी से लाभार्थी लाभान्वित होंगे. उन्होंने कहा कि ये एक अच्छा प्रयास है. उन्होंने जिला सूचना अधिकारी को निर्देश दिए कि जिले में व्यापक विकास कार्य कराए गए हैं, उसके समुचित प्रचार प्रसार के लिए व्यापक रणनीति बनाते हुए ऐसी प्रदर्शनी का आयोजन कराएं. इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर विशु राजा, तहसीलदार सदर गौतम सिंह, उपनिदेशक सूचना सुहेल वाहिद सहित अन्य लोग मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: 

UP Election 2022: यूपी की जनता चाहती है बदलाव, इसीलिए बदली CM Yogi की भाषा- Akhilesh Yadav

PM Modi Aligarh Visit: विपक्ष पर बरसे पीएम मोदी, कहा- पहले गुंडे-माफियाओं की चलती थी, अब सलाखों के पीछे हैं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP News: यूपी को 60 हजार करोड़ की सड़क सौगात, हर जिला 4-लेन से जुड़ेगा, एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
UP को 60 हजार करोड़ की सड़क सौगात, हर जिला 4-लेन से जुड़ेगा, एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
वाराणसी: आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर हड़पी करोड़ों की जमीन! BJP नेता समेत 10 आरोपियों पर केस दर्ज
वाराणसी: आयुष्मान कार्ड बनवाने के नाम पर हड़पी करोड़ों की जमीन! BJP नेता समेत 10 आरोपियों पर केस दर्ज
'अमरनाथ में पिघले, यहां प्रकट हुए', फ्रिज में बनी शिवलिंग जैसी आकृति, पूजा-पाठ शुरू
'अमरनाथ में पिघले, यहां प्रकट हुए', फ्रिज में बनी शिवलिंग जैसी आकृति, पूजा-पाठ शुरू
योगी राज में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का हुआ उद्घाटन, अब सिर्फ इतने मिनट में पूरी होगी दूरी
योगी राज में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का हुआ उद्घाटन, अब सिर्फ इतने मिनट में पूरी होगी दूरी

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget