एक्सप्लोरर

UP Election 2022: Aaditya Thackeray ने सीएम योगी के लिए किया बड़ा दावा, कहा- चुनाव के बाद हो जाएंगे...

महाराष्ट्र में पर्यटन और पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे आज शिवसेना उम्मीदवार के समर्थन में यूपी के सिद्धार्थनगर जिले के डुमरियागंज में जनसभा करने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा

UP Assembly Election 2022: यूपी में चार चरणों (Four Phase) का मतदान संपन्न हो चुका है. वहीं पांचवे चरण (Fifth Phase) के प्रचार के लिए तमाम राजनीतिक पार्टियों के नेता पूरा जोर लगा रहे हैं. इस दौरान पार्टियां अपने दिग्गज नेताओं को भी जनसमर्थन के लिए मैदान में उतार रही हैं. इसी कड़ी में महाराष्ट्र में पर्यटन और पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे (Aditya Thackeray) शिवसेना प्रत्याशी राजू श्रीवास्तव के समर्थन में सिद्धार्थनगर जिले (Sidharth Nagar District) के डुमरियागंज में जनसभा करने पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा.

चुनाव के बाद सीएम योगी हो जाएंगे पूर्व मुख्यमंत्री- आदित्य ठाकरे

आदित्य ठाकरे ने मंच से हुंकार भरते हुए कहा कि चुनाव के बाद योगी पूर्व मुख्यमंत्री हो जाएंगे. बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि  उनके सारे वादे अब सिर्फ सपना और जुमला बनकर रह गए हैं. आदित्य ठाकरे ने आगे कहा कि बीजेपी का काम सिर्फ लोगों को डराने का रह गया है.

आदित्य ठाकरे ने कहा कि प्रदेश में विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ

आदित्य ठाकरे ने विकास के मुद्दे पर भी बीजेपी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि यहा विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ है. उन्होंने कहा कि सीएम योगी अन्य राज्यों में जाकर बड़े बड़े दावे करतें है कि उत्तर प्रदेश में तमाम बड़ी कंपनियां इंवेस्ट कर रही हैं लेकिन सच्चाई कुछ और है. आदित्य ठाकरे ने कहा कि प्रदेश में अत्याचार बढ़े हैं. महिलाएं बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं हैं. इसके साथ ही सामाजिक अन्याय भी बढ़ा है. धर्म के नाम पर प्रदेश में नफरत बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि ये सरकार ऐसे कैसे चलेगी.

यूपी में पांचवें चरण का मतदान 27 फरवरी को होगा

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवे चरण के लिए 27 फरवरी को वोटिंग होगी.पांचवे फेज में 12 जिलों की 61 सीटों पर मतदान किया जाएगा. इस चरण में मतादाता 692 प्रत्याशियों की किस्मत को ईवीएम में कैद करेंगे.

ये भी पढ़ें

UP Election: नवाब मलिक की गिरफ्तारी पर आई मायावती की पहली प्रतिक्रिया, जानें- क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
UP के इस जिले में 3 दिन तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें, जानें क्या है वजह?
देहरादून बॉक्सिंग फेडरेशन पर चयन प्रक्रिया मे घोटाले का आरोप, खेल मंत्री से जांच की मांग
देहरादून बॉक्सिंग फेडरेशन पर चयन प्रक्रिया मे घोटाले का आरोप, खेल मंत्री से जांच की मांग
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget