एक्सप्लोरर

AAP Tiranga Yatra: आप ने अयोध्या में निकाली तिरंगा यात्रा, मनीष सिसोदिया बोले- UP की जनता रामराज्य चाहती है

UP Politics: दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाईचारे का नारा बुलंद करने प्रभु श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या में आयोजित तिरंगा यात्रा में जनसैलाब उमड़ा.

AAP Tiranga Yatra in Ayodhya: आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी (आप) ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है. इसी के मद्देनजर आज आप ने रामनगरी अयोध्या में तिरंगा यात्रा की शुरुआत की. इस यात्रा का नेतृत्व दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने किया. इस दौरान काफी भीड़ देखी गई.

तिरंगा यात्रा 18वीं सदी के नवाब शुजाउद्दौला के मकबरे से शुरू होकर शहर के गांधी पार्क में समाप्त हुई. यह यात्रा करीब पांच घंटे चली. इस दौरान रैली में शामिल लोगों ने 'इंकलाब जिंदाबाद', 'वंदे मातरम्' और 'राम राज्य लाना है, हिंदू मुस्लिम को एक बनाना है' जैसे नारे लगाए.

आप ने वीडियो ट्वीट करते हुए कहा, ''प्रभु राम की अयोध्या नगरी तिरंगे के रंगों से नहाई है. उत्तर प्रदेश में असली राम राज्य लाने की ये आम आदमी की अंगड़ाई है.''

वहीं मनीष सिसोदिया ने कहा, ''भगवान राम का पूरा जीवन भाईचारे का संदेश देता है. आज उसी भाईचारे का नारा बुलंद करने प्रभु श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या में आयोजित तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब. UP की जनता अब गुंडाराज नहीं रामराज्य चाहती हैं.''

उन्होंने कहा कि भारत के विकास का संकल्प ही तिरंगा यात्रा का मकसद है. तिरंगे के नीचे रहनेवाले हर व्यक्ति को बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधा, रोज़गार, बिजली और किसानों को बेहतर जिंदगी देना यही हमारा संकल्प हैं.

बता दें कि आम आदमी पार्टी (आप) के नेता मनीष सिसोदिया ने सोमवार को राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की थी और इसके बाद उत्तर प्रदेश में 2022 के विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के अभियान की शुरुआत की थी. 

राहुल गांधी के 'जो नफरत करे वह योगी कैसा' वाले बयान पर CM Yogi का जवाब, कहा- जिन्ह कें रही भावना जैसी...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शरीयत के खिलाफ थोपे कानून को नहीं...', मध्य प्रदेश में UCC को लेकर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी
'शरीयत के खिलाफ थोपे कानून को नहीं...', मध्य प्रदेश में UCC को लेकर भड़के मौलाना शहाबुद्दीन रजवी
UP Weather: यूपी में सक्रिय रहेगा मानसून, आज आगरा से वाराणसी तक बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट
यूपी में सक्रिय रहेगा मानसून, आज आगरा से वाराणसी तक बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का अपडेट
आजमगढ़: 5 बार के विधायक आलमबदी का निधन, सादगी से जीता दिल! 90 साल की उम्र में कहा अलविदा
आजमगढ़: 5 बार के विधायक आलमबदी का निधन, सादगी से जीता दिल! 90 साल की उम्र में कहा अलविदा
संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारी छात्रों का ख्याल रख रही थीं डिंपल यादव, BJP विधायक ने जमकर की तारीफ
संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारी छात्रों का ख्याल रख रही थीं डिंपल यादव, BJP विधायक ने की तारीफ

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
असम में बाढ़ से तबाही, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शिवसागर, चराइदेव और जोरहाट का किया दौरा, 100 लोग अब भी लापता
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
ZIM vs IND: हरारे में टीम इंडिया का रिकॉर्ड मजबूत, लेकिन पिच पर बल्लेबाजों की होगी कड़ी परीक्षा
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का मामला संसद पहुंचा, सरकार बोली- 'ठेकेदार ने अपने खर्च पर...'
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Video: कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
कर्मचारी को देनी थी नई स्कूटी, ऑफिस के अंदर ही सीईओ ने ली राइड- वीडियो वायरल
Embed widget