एक्सप्लोरर

UP: जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सियासी गुणा गणित में जुटी पार्टियां, बीजेपी की है ये रणनीति

बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच इस बात की होड़ मची है कि ज्यादा से ज्यादा जिलों में अपना जिला पंचायत अध्यक्ष बनवाया जाए. 3 जुलाई को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए वोट डाले जाएंगे.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सियासी दल एक बार फिर सियासी गुणा गणित में जुट गए हैं. क्योंकि जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है. प्रदेश में 75 जिला पंचायत अध्यक्षों के चुनाव की तारीख राज्य निर्वाचन आयोग ने घोषित कर दी है. 3 जुलाई को पूरे प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए वोट डाले जाएंगे और नतीजे भी उसी दिन आ जाएंगे. उत्तर प्रदेश में विधानसभा के चुनाव भले ही साल 2022 में होने हो लेकिन उससे पहले सियासी पार्टियां लगातार अपने सियासी दमखम को आजमा रही हैं. पहले पंचायत चुनाव में पार्टियों ने जनता के बीच अपनी लोकप्रियता को परखा तो अब जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सियासी दलों में घमासान मचा हुआ है.

प्रदेश में खासतौर से सत्ताधारी बीजेपी और मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के बीच इस बात की होड़ मची है कि ज्यादा से ज्यादा जिलों में अपना जिला पंचायत अध्यक्ष बनवाया जाए. राज्य निर्वाचन आयोग ने जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर दी. इसके मुताबिक 26 जून को नामांकन होगा जो सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक होगा. उसके बाद नामांकन पत्रों की जांच भी उसी दिन दोपहर 3 बजे के बाद होगी. फिर 29 जून नाम वापसी की तारीख तय की गई है. सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे. जबकि 3 जुलाई को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए वोट डाले जाएंगे और वोटों की गिनती भी उसी दिन दोपहर 3 बजे के बाद शुरू हो जाएगी.

पंचायत चुनाव में निर्दलीयों की संख्या बीजेपी पर भारी पड़ गई

पहली बार बीजेपी ने पंचायत चुनाव को इतनी मजबूती के साथ लड़ा. इस चुनाव को वैसे भी सत्ताधारी पार्टी का चुनाव माना जाता है लेकिन उसके बावजूद भी जब नतीजे आए तो पंचायत चुनाव में निर्दलीयों की संख्या बीजेपी पर भारी पड़ गई और अब यही वजह है कि पार्टी ने जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को जीतने के लिए कमर कस ली है. खास तौर से अब सरकार के मंत्रियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वह अपने प्रभार वाले जिलों में हर ब्लाक का दौरा करें. हालांकि इसके पीछे संगठन और अधूरे पड़े विकास कार्यो की समीक्षा करना बताया जा रहा है लेकिन इसकी एक वजह पंचायत चुनाव भी हैं. मुख्यमंत्री ने मंत्रिपरिषद की बैठक में मंत्रियों को ब्लॉकों का दौरा करने का निर्देश दिया तब उस पर मंत्रियों ने अमल करना भी शुरू कर दिया है.  लखनऊ के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने आज लखनऊ के काकोरी ब्लॉक का दौरा किया और कल गाजियाबाद जिले में 2 ब्लॉक का दौरा करेंगे.

जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव के बाद प्रदेश में 826 ब्लॉकों पर प्रमुखों का भी चुनाव होना है और उसके लिए भी अधिसूचना जल्द राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से जारी की जाएगी. लेकिन इस चुनाव में साम दाम दंड भेद का इस्तेमाल सीटें जीतने के लिए किया जा रहा है. पॉलिटिकल पार्टियां इस कोशिश में जुटी हैं कि वह जिला पंचायत की कुर्सी पर ज्यादा से ज्यादा जिलों में कब्जा कर सकें.

यह भी पढ़ें-

स्वतंत्र देव सिंह का दावा- यूपी के सबसे फिसड्डी सांसद हैं अखिलेश यादव, बताई ये वजह

क्या समाजवादी पार्टी में सेंध लगाने वाली है BSP? पार्टी सुप्रीमो मायावती ने किया बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अमरनाथ में पिघले, यहां प्रकट हुए', फ्रिज में बनी शिवलिंग जैसी आकृति, पूजा-पाठ शुरू
'अमरनाथ में पिघले, यहां प्रकट हुए', फ्रिज में बनी शिवलिंग जैसी आकृति, पूजा-पाठ शुरू
योगी राज में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का हुआ उद्घाटन, अब सिर्फ इतने मिनट में पूरी होगी दूरी
योगी राज में लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे का हुआ उद्घाटन, अब सिर्फ इतने मिनट में पूरी होगी दूरी
अयोध्या में भदरसा का नाम बदलकर हुआ 'भरत नगर', योगी सरकार ने फिर से दिलाई पहचान
अयोध्या में भदरसा का नाम बदलकर हुआ 'भरत नगर', योगी सरकार ने फिर से दिलाई पहचान
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया पाकिस्तान, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया PAK, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए...
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए
Dhamaal 4 BO Collection Day 4 Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी काटा बवाल, 73 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी काटा बवाल, 73 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
Explained: 'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget