एक्सप्लोरर

अनुज चौधरी के विवादित बयानों के खिलाफ शिकायत पर आया UP DGP का फैसला, जानें- क्या कहा?

उत्तर प्रदेश स्थित संभल में सीओ अनुज चौधरी के विवादित बयानों को लेकर शिकायत की गई थी. अब इस पर राज्य के पुलिस महानिदेशक का फैसला आ गया है.

उत्तर प्रदेश पुलिस के महानिदेशक प्रशांत कुमार ने संभल में तैनात सीओ अनुज चौधरी के विवादित बयानों के खिलाफ शिकायत पर फैसला दे दिया है. सीओ सँभल अनुज चौधरी को क्लीन चिट मिल गई है. सीओ अनुज चौधरी के होली और अलविदा जुमा और ईद की सींवाईयो वाले बयान को पुलिस ने गलत नहीं माना. 

पूर्व आईपीएस और आज़ाद अधिकार सेना के अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने यूपी के डीजीपी से की सीओ अनुज की शिकायत की थी. उन पर सेवा नियमावलियों और वर्दी नियमावालियों के उल्लंघन का आरोप लगाया था. अमिताभ ठाकुर ने जो आरोप लगाए थे उसमें बिना अधिकारिकता के बयानबाजी करने, पुलिसिंग तथा अपने कार्यों को जानबूझकर सांप्रदायिक रंग देने, सेवा नियमावलियों से इतर कार्य कर माहौल को तनावग्रस्त करने तथा वर्ग विशेष में असुरक्षा की भावना उत्पन्न करने जैसे आरोप शामिल हैं. 

अनुज चौधरी ने क्या बयान दिया था?
अपने बयान में अनुज चौधरी ने कहा कि उनकी बातों से किसी भी धर्म विशेष की भावनाएं आहत नहीं हुई थी, मात्र कुछ व्यक्तियों द्वारा राजनीतिक लाभ के उद्देश्य से उसे गलत तरीके से तोड़ मरोड़ कर प्रसारित किया गया. उनकी इन बातों को दो स्थानीय लोगों ने भी सत्यापित किया है. जांच रिपोर्ट में संभल सीओ अनुज चौधरी, जितेंद्र वर्मा, मो. यासीन के भी बयान दर्ज किए गए हैं. जिसके आधार पर यह निष्कर्ष निकाला गया है कि संभल सीओ अनुज चौधरी के बयान गलत नहीं है.

जांच के दौरान पुलिस को संभल सीओ के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला. जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि आवेदक द्वारा लगाए गए आरोपों के संबंध में कोई पुष्टिकारक साक्ष्य प्रकाश में नहीं आए हैं. 

इस संबंध में आईजी कानून व्यवस्था एलआर कुमार ने गृह विभाग को पत्र लिखकर बताया है कि इस मामले में एसपी लॉ ऑर्डर मनोज कुमार अवस्थी ने जांच की. जांच में अनुज चौधरी ने कहा कि उन्होंने केवल होली और जुमा की नमाज को शांतिपूर्वक संपन्न करने के लिए पीस कमेटी की बैठक में दोनों समुदाय के लोगों से अपील की थी. उन्होंने होली व जुमा की नमाज के संबंध में कोई आपत्तिजनक टिप्पणी नहीं की थी. 

UP Politics: यूपी में कांग्रेस की उम्मीदों को झटका! गुटबाजी का शिकार? सामने आईं तस्वीरें

उबैदुर्रहमान, एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ और सक्रीय टीवी पत्रकार व ग्राउंड रिपोर्टर हैं. पिछले 20 वर्षों से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद मंडल और उत्तराखण्ड की राजनितिक,  आपराधिक, वाइल्ड लाइफ, सामाजिक, सांस्कृतिक  और इन्वेस्टिगेटिव ख़बरों को कवर कर रहे हैं. ABP न्यूज़ से पहले ये कई बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. इन्होंने बैचलर ऑफ साइंस के बाद टीवी पत्रकारिता एवं प्रसारण में डिप्लोमा और जामिया उर्दू अलीगढ़ से अदीब-ए-कामिल किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
बाराबंकी में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बेटी के ससुराल वालों पर आरोप, जांच शुरू
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार पांच जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
योगी सरकार का 'सशक्त नारी-समृद्ध यूपी' का नारा चरितार्थ, सोनू ने संभाली बस की स्टीयरिंग
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट
वाराणसी में दिखेगा का भारतीय वायुसेना का शौर्य, आकाश में गरजेंगे देश के फाइटर जेट

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget