एक्सप्लोरर

CM योगी के कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए केशव प्रसाद मौर्य, विपक्ष को मिला तंज कसने को मौका

Prayagraj News: सीएम योगी आदित्यनाथ और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बीच पिछले कुछ समय से तल्खी की खबरें आ रही है. ऐसे में प्रयागराज के कार्यक्रम में डिप्टी सीएम की गैर मौजूदगी चर्चा का सबब बनी है.

UP News: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज (4 सितंबर) को संगम नगरी प्रयागराज के फूलपुर विधानसभा क्षेत्र में हुए कार्यक्रम में जमकर सियासी तीर चलाए. वह सपा मुखिया अखिलेश यादव पर खासे हमलावर नजर आए. सीएम योगी ने कहा कि माफियाओं के सामने नाक रगड़ने वाला टीपू फिर से सुल्तान बनने का ख्वाब देख रहा है. वह जाति के नाम पर लोगों को आपस में लड़ाना चाहता है.

सीएम योगी ने कहा कि PDA के नाम पर लोगों को गुमराह करने वालों ने प्रयागराज की पहचान पर संकट पैदा कर दिया था. प्रयागराज की पहचान तब आध्यात्मिक नगरी के बजाय माफिया के नाम से होती थी. हालांकि हमारी सरकार ने अपने वादे के मुताबिक माफिया को मिट्टी में मिला दिया है.

सीएम योगी का अखिलेश यादव पर तंज 

सीएम योगी ने महिलाओं की सुरक्षा और दंगों को लेकर भी खूब सियासी तीर चलाए. सीएम योगी ने कहा कि बहन बेटियों की सुरक्षा और सम्मान से खिलवाड़ करने वालों के हाथ पैर काट दिए जाएंगे. इसी तरह दंगा करने वालों की सात पीढ़ियों से वसूली की जाएगी. उन्होंने कहा कि पहले की सरकार में चाचा भतीजा अलग-अलग जगह पर वसूली के लिए निकलते थे. महाभारत काल के रिश्ते फिर से जीवित हो उठे थे. उनके मुताबिक यूपी अब अपराध और पिछड़ेपन के बजाय विकास और सुशासन के लिए जाना जाता है. यूपी को अगले तीन सालों में देश की नंबर वन अर्थव्यवस्था बनाना है.

''हमारे राज में माफिया की पैंट गीली हो जाती है''

सीएम योगी ने यह भी कहा कि बुलडोजर चलाने के लिए हिम्मत की जरूरत होती है. सपा मुखिया अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि माफिया के सामने नाक रगड़ने वाले लोग बुलडोजर चलाने की हिम्मत नहीं जुटा सकते. आज बड़ी-बड़ी बात करने वाले लोगों के राज में माफिया हावी रहते थे. सरकार चलाने वालों को सिर्फ अपनी कुर्सी की चिंता होती थी. उन्हें विधायक राजू पाल और मौत के घाट उतारे गए उमेश पाल की जिंदगी की कोई फिक्र नहीं होती थी. हमारे राज में माफिया की पैंट गीली हो जाती है. 

सीएम योगी ने युवाओं को रोजगार देने का किया वादा 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने फूलपुर में रोजगार मेले का उद्घाटन किया. इस मौके पर उन्होंने तमाम लाभार्थियों को ऋण-टैबलेट और स्मार्टफोन दिए. उन्होंने युवाओं को बड़ी संख्या में रोजगार देने का वादा भी किया. सीएम योगी ने फूलपुर में 650 करोड रुपए की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण भी किया. सीएम योगी ने इस कार्यक्रम के जरिए फूलपुर के बीजेपी कार्यकर्ताओं में जोश भरा और पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश की. उन्होंने फूलपुर के वोटरों से कहा कि विधानसभा उपचुनाव में भी यहां कमल खिलना चाहिए. ऐसी गलती नहीं होनी चाहिए कि प्रयागराज की पहचान पर फिर से संकट पैदा हो.

सीएम योगी के कार्यक्रम में नहीं शामिल हुए केशव प्रसाद मौर्य

सीएम योगी के इस कार्यक्रम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की गैर मौजूदगी चर्चा का सबब बनी रही. प्रयागराज डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का गृह नगर है. वह पार्टी की तरफ से फूलपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर प्रभारी भी बनाए गए हैं. सीएम योगी और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बीच पिछले कुछ समय से तल्खी की खबरें आ रही है. ऐसे में प्रयागराज के कार्यक्रम में केशव प्रसाद मौर्य की गैर मौजूदगी ने विपक्षी पार्टियों को एक बार फिर तंज कसने का मौका दे दिया है.

ये भी पढ़ें: Moradabad: उधार के पैसे वापस मांगने पर युवक ने दोस्त को झूठे कत्ल के केस में फंसाया, 3 गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी पर संकट! अब 38 इमारतें गिराने के आदेश के खिलाफ सपा का बड़ा अभियान
रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी पर संकट! अब 38 इमारतें गिराने के आदेश के खिलाफ सपा का बड़ा अभियान
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा अपडेट, कोर्ट ने टिन्नू और मनीष की 39 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड दी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में बड़ा अपडेट, कोर्ट ने टिन्नू और मनीष की 39 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड दी
UP में IPS अधिकारियों के तबादले, रामपुर और ललितपुर समेत कई जिलों में पुलिस कप्तान बदले
UP में IPS अधिकारियों के तबादले, रामपुर और ललितपुर समेत कई जिलों में पुलिस कप्तान बदले
'किसी मुसलमान ने विरोध...', वंदे मातरम बिल पर सुन्नी उलेमा काउंसिल ने उठाए सवाल
'किसी मुसलमान ने विरोध...', वंदे मातरम बिल पर सुन्नी उलेमा काउंसिल ने उठाए सवाल

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
जॉर्डन में जहां खड़े थे अमेरिकी विमान, वहां ईरान ने ड्रोन- बैलिस्टिक मिसाइल से किया अटैक
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
Embed widget