एक्सप्लोरर

UP News: यूपी कैबिनेट के इकलौते मुस्लिम मंत्री दानिश आजाद अंसारी बोले, -'पीएम मोदी, सीएम योगी से प्यार करते हैं मुसलमान'

यूपी में सीएम योगी के मंत्रिमंडल में शामिल किये गये दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी के प्रति निरन्तर प्यार बढ़ रहा है. सपा, बसपा और कांग्रेस पर निशाना साधा.

उत्‍तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ (Yogi Adityanath)के नेतृत्व में दोबारा गठित भारतीय जनता पार्टी की सरकार में बतौर राज्‍य मंत्री शामिल किये गये दानिश आजाद अंसारी (Danish Azad Ansari) ने रविवार को दावा किया कि मुस्लिम समाज में बीजेपी के प्रति विश्वास जागृत हो रहा है तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी के प्रति निरन्तर प्यार बढ़ रहा है.

बलिया जिले के निवासी दानिश आजाद अंसारी को शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की सरकार में बतौर मुस्लिम चेहरा शामिल किया गया. हालांकि दानिश अभी तक विधानमंडल के किसी सदन के सदस्य नहीं हैं. सीएम योगी की अगुवाई वाली पिछली बीजेपी सरकार में मोहसिन रजा को राज्यमंत्री बनाया गया था लेकिन इस बार उनकी छुट्टी कर दी गई. रजा अभी विधान परिषद के सदस्य हैं.

UP Politics: BSP में हार के बाद हुआ मंथन, मायावती ने भतीजे आकाश आनंद को दी अहम जिम्मेदारी, आजमगढ़ से लोकसभा उपचुनाव के लिए गुड्डु जमाली को बनाया प्रत्याशी

'बीजेपी को मुस्लिम समाज का प्यार अब मिल रहा है'

रविवार को दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि मुस्लिम समाज में विपक्षी दलों समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी व कांग्रेस का ‘भ्रम जाल’ अब टूट रहा है. उन्‍होंने दावा किया, '' बीजेपी को मुस्लिम समाज का प्यार अब मिल रहा है और मुस्लिम समाज में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति प्यार निरन्तर बढ़ रहा है, इस समाज में बीजेपी के प्रति विश्वास जागृत हो रहा है.''

अंसारी ने कहा, “मोदी जी का सबका साथ, सबका विश्वास व सबका विकास का विजन आगे बढ़ रहा है और बीजेपी के प्रति मुस्लिम समाज का मतदान व झुकाव भी लगातार बढ़ रहा है. लोकसभा के पिछले 2019 के चुनाव व उत्तर प्रदेश विधानसभा के हालिया चुनाव से भी यह स्पष्ट है.”

सपा, बसपा व कांग्रेस पर साधा निशाना

विपक्षी दलों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्‍होंने कहा, ''सपा, बसपा व कांग्रेस मुस्लिम समाज को महज वोट बैंक समझती थी लेकिन मुस्लिम समाज अब यह समझ चुका है कि सपा, बसपा व कांग्रेस ने हमेशा से ही उन्हें ठगा है. मुस्लिम समाज अब यह समझ चुका है कि उनका वास्तविक विकास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही कर सकते हैं.''

राज्‍य मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को विश्व गुरु बनाने का सपना देखा है और देश के सभी युवाओं व मुस्लिम समाज को इस सपना को फलीभूत करने में महती भूमिका निभानी है. इस देश का नाम सभी को मिलजुल कर ऊंचा करना है. अंसारी कहते हैं कि मोदी जी ने देश के सभी वर्ग के लोगों को एक धागे में पिरो दिया है और इस धागे की सुंदर माला से हमारा देश अब और खूबसूरत हो गया है.

पीएम मोदी और सीएम योगी को लेकर कही ये बात

अंसारी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सपना है कि समाज के हर वर्ग को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा जाये और वे इस सपने को पूरा करने व समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति के उत्थान के लिए कार्य करेंगे. उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार की योजनाओं को जमीनी धरातल पर ले जाने की कोशिश की जाएगी. उन्होंने कहा कि मुसलमान समाज खासकर युवाओं की बेहतरी के लिए क्या करना अपेक्षित होगा, इसकी जानकारी लेकर प्रयास होगा.

उन्होंने कहा कि शिक्षा मूलभूत अधिकार है, यह विकास का पर्याय है और मुस्लिम समाज को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए वह विशेष रूप से प्रयास करेंगे. अंसारी ने कहा कि वह शहरों के विद्यालयों को प्रोद्योगिकी शिक्षा से जोड़ने की पहल करेंगे.

Hapur News: मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने शातिर बदमाश को किया गिरफ्तार, साथी हुआ फरार 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

योगी सरकार का ऐतिहासिक फैसला: फाजिलनगर अब बना 'पावागढ़', क्या आप जानते हैं इस नाम में छिपे 2500 साल पुराने दो बड़े राज?
योगी सरकार का ऐतिहासिक फैसला: फाजिलनगर अब बना 'पावागढ़', क्या आप जानते हैं इस नाम में छिपे 2500 साल पुराने दो बड़े राज?
अजय राय के बयान पर वाराणसी में BJP की आक्रोश सभा, मंत्री-विधायकों ने कांग्रेस नेता को घेरा
अजय राय के बयान पर वाराणसी में BJP की आक्रोश सभा, मंत्री-विधायकों ने कांग्रेस नेता को घेरा
चारधाम यात्रा को लेकर सीएम धामी सख्त निर्देश, श्रद्धालुओं की सुरक्षा से समझौता बर्दाश्त नहीं
चारधाम यात्रा को लेकर सीएम धामी सख्त निर्देश, श्रद्धालुओं की सुरक्षा से समझौता बर्दाश्त नहीं
यूपी के रसोइयों, शिक्षामित्रों और विद्यालय कर्मियों को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा, योगी सरकार की बड़ी पहल
यूपी के रसोइयों, शिक्षामित्रों और विद्यालय कर्मियों को मिलेगी कैशलेस इलाज की सुविधा, योगी सरकार की बड़ी पहल

वीडियोज

Malviya Nagar Restaurant Fire: मालवीय नगर से LIVE दर्दनाक तस्वीरें | Delhi Breaking News
Salman Khan के स्टारडम से लेकर Nepotism विवाद तक, Nikhil Dwivedi ने की बेबाक बात; Bobby Deol की भी जमकर तारीफ
May 2026 Car Sales Report: Tata vs Mahindra में कौन बना No.2? Nissan ने किया बड़ा धमाका! #autolive
Bengal Political Crisis: Mamata Banerjee में पार्टी में टूट क्यों? | Ritabrata Banerjee | Sandipan
Firing On Khan Sir Coaching Center: खान सर के कोचिंग पर हमले का VIDEO आया सामने! | Breaking | Patna

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bengal News: TMC में विधायकों की टूट की अटकलें, अब ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला, क्या करेंगे बागी?
TMC में विधायकों की टूट की अटकलें, अब ममता बनर्जी ने लिया बड़ा फैसला, क्या करेंगे बागी?
कैप्टन अमरिंदर सिंह पर पंजाब BJP के नए चीफ केवल सिंह ढिल्लों का बड़ा बयान, 'सबसे पहले...'
कैप्टन अमरिंदर सिंह पर पंजाब BJP के नए चीफ केवल सिंह ढिल्लों का बड़ा बयान, 'सबसे पहले...'
मालवीय नगर में 21 लोग जिंदा जले, राहुल गांधी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बोले- 'तुरंत मदद करें'
मालवीय नगर में 21 लोग जिंदा जले, राहुल गांधी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से बोले- 'तुरंत मदद करें'
Box Office Live: बुधवार को भी 'दृश्यम 3' दिखा रही पूरा दम, जानें- 'धुरंधर 2' से 'भूत बंगला' तक की 2 बजे तक की कमाई
Live: बुधवार को भी 'दृश्यम 3' दिखा रही पूरा दम, जानें-'धुरंधर 2' से 'भूत बंगला' तक की 2 बजे तक की कमाई
'हम ममता बनर्जी को अपना नेता...', TMC में टूट की आहट के बीच रिजू दत्ता का बड़ा बयान, रितब्रता बनर्जी को लेकर किया बड़ा दावा
'हम ममता बनर्जी को अपना नेता...', TMC में टूट की आहट के बीच रिजू दत्ता का बड़ा बयान
भारतीय मूल का खिलाड़ी पहली बार खेलेगा FIFA World Cup 2026, इस देश की टीम में मिली जगह
भारतीय मूल का खिलाड़ी पहली बार खेलेगा FIFA World Cup 2026, इस देश की टीम में मिली जगह
'खुद को भाग्यशाली समझो कि केरल में हो', वायरल कुंभ गर्ल मोनालिसा के मुस्लिम पति को लेकर क्यों ऐसा बोला HC?
'खुद को भाग्यशाली समझो कि केरल में हो', वायरल कुंभ गर्ल मोनालिसा के मुस्लिम पति को लेकर क्यों ऐसा बोला HC?
Viral Video : पति की छाती पर चढ़ पत्नी ने की ऐसी धुलाई, दहशत में 'हसबैंड' समाज, देखें वीडियो
पति की छाती पर चढ़ पत्नी ने की ऐसी धुलाई, दहशत में 'हसबैंड' समाज, देखें वीडियो
Embed widget