एक्सप्लोरर

UP Coronavirus Updates: प्रयागराज में कोरोना से एक और मौत, संक्रमण के मामले साढ़े सात हजार के करीब

यूपी में कोरोना संक्रमण के मामले साढ़े सात हजार के करीब पहुंच गया गए हैं. प्रयागराज में कोरोना से शनिवार को एक मौत हो गई. वहीं, उन्नाव में तीन नए पॉजिटिव केस मिले हैं.

लखनऊ: यूपी में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है. राज्य के संक्रमित मरीजों का आकड़ा साढ़े सात हजार के करीब हो गया है. वहीं, 200 से ज्यादा मरीजों की मौत हो चुकी है. इसके बाद भी जिले दर जिले संक्रमण के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं.

उन्नाव कोरोना अपडेट

उन्नाव में शनिवार को कोरोना के तीन नए पॉजिटिव केस मिले हैं. संक्रमितों में दो महिलाएं और एक पुरुष. दोनों महिलाएं मुंबई से अपने घर लौटी थीं. वहीं, संक्रमित युवक कोयम्बटूर से लौटा था. तीनों ही प्रवासी श्रमिक हैं. अब जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 32 हो गई है. जिले में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 24 है. वहीं,छह कोरोना संक्रमित मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं. जिलों में कोरोना संक्रमित दो मरीजों की मौत हो चुकी है. जिसमें एक कोरोना पॉजिटिव महिला का कानपुर में उपचार के दौरान मौत हो गई.

प्रयागराज कोरोना अपडेट

कोरोना संक्रमण से प्रयागराज में एक और मौत हो गई है. बहरिया के रहने वाले मोहम्मद यासीन की इलाज के दौरान मौत हो गई. देर रात उसे गंभीर हालत में वेंटिलेटर पर रखा गया था, शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई. प्रयागराज में कोरोना संक्रमण के चलते ये चौथी मौत है. जिले में कोरोना पॉजिटिव के कुल 82 मामले अभी तक सामने आ चुके हैं. जिसमें 57 कोरोना मरीज इलाज के दौरान स्वस्थ्य पाए जाने पर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं. वहीं, एक्टिव 21 केस हैं.

फर्रुखाबाद कोरोना अपडेट

जनपद फर्रुखाबाद में दो नए कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं. 17 साल का सुमित पुत्र सत्यदेव निवासी ग्राम गौर खेड़ा ब्लाक कायमगंज जो कि अहमदाबाद से लौटा है और दूसरा 24 साल का अमरपाल निवासी बुडिया बेडा ब्लाक रोजपुर दिल्ली से लौटा है, दोनों की 27 मई को कोरोना जांच कराई गई थी. 29 मई देर रात दोनों में कोरोना की पुष्टि हुई. उक्त दोनों मरीजों को कोविड-19 एल 1 अस्पताल सीएचसी बरौन फर्रुखाबाद में भर्ती किया जा गया है. अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 33 हो गई है. 18 मरीज स्वस्थ होकर घर भेजे जा चुके हैं. 15 एक्टिव केस हैं.

संभल कोरोना अपडेट

संभल में शनिवार को एक नया कोरोना पॉजिटिव केस सामने आया है. कोरोना संक्रमित अहमदाबाद से लौटा था, जो जलालपुर का रहने वाला है. कुल कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या 88 हो गई है. 51 ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं.  कोरोना एक्टिव 37 मरीजों का इलाज चल रहा है.

यह भी पढ़ें:

प्रयागराज: कोरोना संदिग्धों के लिए Amrit App लॉन्च, जानिए-कैसे करेगा काम
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उधमसिंह नगर में युवती को अगवा कर गैंगरेप, दोस्तों के साथ घूमने निकली थी पीड़िता, जांच में पुलिस
उधमसिंह नगर में युवती को अगवा कर गैंगरेप, दोस्तों के साथ घूमने निकली थी पीड़िता, जांच में पुलिस
वाराणसी के दालमंडी 170 से ज्यादा मकान ध्वस्त, बुलडोजर एक्शन के बीच प्रभावितों को मिला मुआवजा
वाराणसी के दालमंडी 170 से ज्यादा मकान ध्वस्त, बुलडोजर एक्शन के बीच प्रभावितों को मिला मुआवजा
यूपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून, लखनऊ समेत 60 जिलों में बारिश का अलर्ट, 50 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
यूपी में फिर सक्रिय हुआ मानसून, लखनऊ समेत 60 जिलों में बारिश का अलर्ट, 50 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
गोंडा में 7 साल के बच्चे ने सोते समय पिता पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर, वजह कर देगी हैरान
गोंडा में 7 साल के बच्चे ने सोते समय पिता पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर, वजह कर देगी हैरान

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
Embed widget