एक्सप्लोरर

UP Corona Update: यूपी में कोरोना वायरस के मामले 100 के पार, साल 2023 में पहली बार हुआ ऐसा

Coronavirus Update: कोविड मामलों में वृद्धि के लिए मौसम में अचानक बदलाव और लोगों द्वारा बूस्टर वैक्सीन शॉट नहीं लेने को जिम्मेदार ठहराया गया है. यूपी में वर्तमान में 102 कोविड मामले हैं.

UP Coronavirus Update: इस साल पहली बार उत्तर प्रदेश में कोविड-19 (Covid-19) के सक्रिय मामलों की संख्या 100 के आंकड़े को पार कर गई है. सोमवार रात तक यह संख्या 102 पर थी, जबकि राज्य की राजधानी लखनऊ में 12 सक्रिय मामले हैं. राज्य निगरानी अधिकारी, विकासेंदु अग्रवाल ने कहा, कोविड के मामलों की संख्या में वृद्धि हुई है, लेकिन घबराने की आवश्यकता नहीं है. वर्तमान में 102 कोविड मामले हैं. गौतम बुद्ध नगर, मुजफ्फरनगर और लखनऊ में मरीज अधिक हैं.

कोविड मामलों में वृद्धि के लिए मौसम में अचानक बदलाव और लोगों द्वारा बूस्टर वैक्सीन शॉट नहीं लेने को जिम्मेदार ठहराया गया है. एसोसिएशन ऑफ इंटरनेशनल डॉक्टर्स के महासचिव अभिषेक शुक्ला ने कहा, करीब 16.89 करोड़ लोगों ने दूसरी खुराक ली है, लेकिन बूस्टर शॉट अब तक केवल 4.60 करोड़ लोगों को ही दिया गया है.

कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह
उत्तर प्रदेश में 98.88 प्रतिशत की रिकवरी दर के साथ 21,28,330 कोविड मामले आए और 23,649 मौतें हुई हैं. लखनऊ में एक निजी अस्पताल के निदेशक संदीप कपूर ने कहा, अगर हम प्रोटोकॉल का पालन करते हैं, तो कोविड संक्रमण से बचना आसान है. भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचना, सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का उपयोग करना और शारीरिक दूरी बनाए रखना चाहिए.

UP Politics: जयंत चौधरी और अखिलेश यादव के गठबंधन वाले बयान पर क्यों चुप हैं पल्लवी पटेल? जानिए वजह

वहीं एसोसिएशन ऑफ इंटरनेशनल डॉक्टर्स के महासचिव डॉ. अभिषेक शुक्ला ने कहा, कोरोना के मामलों में वृद्धि को देखते हुए हम लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह देंगे. किसी भी ऐसे व्यक्ति के साथ निकट संपर्क से बचना चाहिए, जिसका मेडिकल इतिहास नहीं पता हो. उत्तर प्रदेश संचारी रोग निदेशक डॉक्टर एके सिंह ने कहा कि इस मौसम में अक्सर वायरल संक्रमण देखा जाता है और नोवल कोरोना वायरस के मामले में भी ऐसा ही हो रहा है. साथ ही, त्योहारों के दौरान संक्रमण में थोड़ी वृद्धि हो सकती है. हालांकि, उन्होंने कहा, चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि अधिकांश लोगों को टीका लगाया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
देहरादून-टिहरी में ऑरेंज अलर्ट, पिथौरागढ़ में 23 सड़कें बंद
देहरादून-टिहरी में ऑरेंज अलर्ट, पिथौरागढ़ में 23 सड़कें बंद
देहरादून एयरपोर्ट होगा हाईटेक! नई तकनीक से बदलेगी तस्वीर
देहरादून एयरपोर्ट होगा हाईटेक! नई तकनीक से बदलेगी तस्वीर
IPS अफसर की मां की हत्या पर भड़कीं मायावती, योगी सरकार से की ये मांग
IPS अफसर की मां की हत्या पर भड़कीं मायावती, योगी सरकार से की ये मांग

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget