एक्सप्लोरर

UP Corona Guideline: कोरोना के बीच यूपी में शादी समारोह को लेकर गाइडलाइन जारी, स्कूलों और कॉलेजों में रहेगा ये नियम

Coronavirus Cases in UP: यूपी में वर्तमान में 1791 एक्टिव कोविड मामले हैं. बुधवार को प्रदेश में 446 नए कोविड मामले सामने आए, जबकि 149 मरीज ठीक हुए.

UP Coronavirus Guidelines: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) समेत कई जिलों में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. ऐसे में अधिकारियों ने कार्यालयों, स्कूलों, कॉलेजों, अस्पतालों, मैरिज हॉल और सार्वजनिक स्थानों के लिए दिशानिर्देश जारी किए हैं. कार्यालयों में अब सोशल डिस्टेंसिंग का पालन और मास्क पहनना अनिवार्य है. साफ-सफाई रखने और मास्क नहीं लगाने वालों को प्रवेश नहीं देने के लिए भी कहा गया है. प्रवेश द्वारों पर थर्मल स्कैनिंग की व्यवस्था करने, दरवाजे, रेलिंग, लिफ्ट, पार्किंग एरिया आदि को समय-समय पर सैनिटाइज करने का निर्देश जारी किया गया है.

प्रशासन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सर्दी, बुखार या फ्लू के लक्षण पाए जाने पर लोगों को घर में ही क्वारंटीन रहने और कोविड जांच कराने के निर्देश दिए जाएं. स्कूलों, कॉलेजों में बच्चों, छात्रों और शिक्षकों को मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए निर्देशित किया जाए. छात्रों को कक्षा में उनके बीच पर्याप्त दूरी रखते हुए बैठाया जाए जबकि स्कूल और कॉलेजों के प्रवेश द्वार पर थर्मल स्कैनिंग की व्यवस्था की जाए. परिसर में हाथ धोने के साबुन और पानी, या हैंड सैनिटाइजर की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. दरवाजे, रेलिंग, झूले आदि को समय-समय पर सैनिटाइज करना चाहिए. यदि कोई बच्चा खांसी, सर्दी, जुकाम, बुखार आदि से पीड़ित है, तो उसे स्कूल, कॉलेज नहीं भेजा जाना चाहिए और चिकित्सकीय सलाह और उपचार दिया जाना चाहिए.

मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग अनिवार्य
बयान में कहा गया है कि अस्पतालों में भी कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जाए. मास्क, सैनिटाइजर और सोशल डिस्टेंसिंग प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए. बिना मास्क के व्यक्तियों को प्रवेश नहीं दिया जाए. प्रवेश द्वारों पर थर्मल स्कैनिंग की व्यवस्था की जाए. फीवर हेल्प डेस्क और कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना की जाए जबकि लक्षण वाले मरीजों की कोविड जांच की जाए. सिनेमा हॉल, मॉल, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और एयरपोर्ट पर भी मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग अनिवार्य है. इन सभी स्थानों के प्रवेश द्वारों पर थर्मल स्कैनिंग सुनिश्चित की जाए.

UP Nikay Chunav 2023: पल्लवी पटेल के बाद क्या अलग होंगे जयंत चौधरी और अखिलेश यादव? इस बात से बेहद नाराज

लखनऊ में 97 नए मामले सामने आए
लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने कहा कि लक्षण वाले मरीजों को मेडिकल किट उपलब्ध कराएं और होम आइसोलेशन के मरीजों का प्रतिदिन कमांड सेंटर के माध्यम से फोन कर फीडबैक लिया जाए. अगर किसी मरीज को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत है, तो उसे तुरंत सुनिश्चित किया जाए. गौरतलब है कि वर्तमान में यूपी में 1,791 सक्रिय कोविड मामले हैं. बुधवार को प्रदेश में 446 नए कोविड मामले सामने आए, जबकि 149 मरीज ठीक हुए. लखनऊ में 97 नए मामले सामने आए, इसके बाद गौतम बुद्ध नगर में 69 और गाजियाबाद में 50 मामले सामने आए. स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, लखनऊ में एक्टिव कोविड मामलों की संख्या वर्तमान में 406 है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अस्थायी तौर पर रोकी गई, भारी बारिश और भूस्खलन के चलते फैसला
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा अस्थायी तौर पर रोकी गई, भारी बारिश और भूस्खलन के चलते फैसला
लखनऊ के जवाहर भवन में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
लखनऊ के जवाहर भवन में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं
वक्फ घोटाले को लेकर पूर्व मंत्री मोहसिन रजा की CM योगी से मुलाकात, SIT जांच और ऑडिट की मांग
वक्फ घोटाले को लेकर पूर्व मंत्री मोहसिन रजा की CM योगी से मुलाकात, SIT जांच और ऑडिट की मांग

वीडियोज

₹3.20 लाख का Electric Auto! Youdha ePOD Review | 227 KM Range | Worth Buying?
पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज, कॉकरोच जनता पार्टी का पहला रिएक्शन, कहा- 'ये तो एकदम...'
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
'BJP सरकार नहीं अहंकार की तरह...', मानसून सत्र के पहले दिन अखिलेश यादव ने BJP पर किया हमला
Explained: सोनम और अन्ना के एक ही हथियार, लेकिन दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
सोनम और अन्ना के एक ही हथियार! दो अलग अंजाम... एक कामयाब और दूसरे की नाकामी की 5 बड़ी वजहें
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज, पढ़ें क्या-क्या कहा
'संयोग नहीं, बल्कि एक संदेश...', संसद के मानसून सत्र से ठीक पहले PM मोदी का देश को बड़ा मैसेज
FIFA World Cup: अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
अर्जेंटीना की हार का सबसे बड़ा गुनहगार कौन? किसकी वजह से टूटा Messi का सपना
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
सोनम वांगचुक की पत्नी फिर पहुंचीं हाई कोर्ट, पिछले फैसले को चुनौती, कहा- 'मेरे पति को अधिकार है कि...'
Sonam Wangchuk Hunger Strike: नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
नारियल पानी, शहद या जूस पिलाकर ही क्यों खत्म कराया जाता है अनशन, क्या है इसकी वजह?
Embed widget