एक्सप्लोरर

'न तो सीएम योगी और न पीएम मोदी जानते हैं', ज्ञानवापी मस्जिद वाले बयान पर बोले अजय राय

UP News: उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय आज फिरोजाबाद में तैलिक महासंघ की तरफ से आयोजित सम्मान समारोह और जातीय जनगणना पर चर्चा के कार्यक्रम में पहुंचे और कई सवालों का जवाब दिया.

Firozabad News: उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय आज फिरोजाबाद पहुंचे. यहां अजय राय तैलिक महासंघ की तरफ से आयोजित सम्मान समारोह और जातीय जनगणना पर चर्चा के कार्यक्रम में पहुंचे और कई मुद्दों पर उन्होंने बात की. इस दौरन उन्होंने कहा कि फिरोजाबाद और काशी के बारे में न तो सीएम योगी जानते हैं और न ही पीएम मोदी.   

कांग्रेस पार्टी के यूपी प्रदेश अध्यक्ष अजय ने राहुल गांधी की जाति पर कहा कि पहले वो भारतवासी हैं और भारतवासी सबसे बड़ी जाती है. इस दौरान उन्होंने मीडिया के कई सवालों का जवाब भी दिया. आइए के किन-किन सवालों को जवाब कांग्रेस नेता अजय राय ने दिया. 

जाति जनगणना पर बोले अजय राय 

सबसे पहला सवाल अजय राय से पूछा गया कि आप आज जाति जनगणना पर चर्चा के कार्यक्रम में आए हैं कांग्रेस इसे कैसे देखती है? इसपर उन्होंने जवाद दिया कि देखिए जाति जनगणना समय की मांग है और मैं समझता हूं कि हम सभी लोग इस पर बात करें कि सरकार जाति जनगणना कराए, जैसे आज समाज बिखरा हुआ है, तब यह पता चलेगा कि हमारे लोग कहां पर हैं किस जगह पर हैं. इसकी जानकारी पूरी तरीके से हम सबको हो जाएगी.

अरविंद केजरीवाल को लेकर क्या बोले अजय राय?

आजय राय से दूसरा सवाल पूछा गया कि अरविंद केजरीवाल का कहना है कि वह दो दिन बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे. जनता जो सही निर्णय लेगी उसका पालन करेंगे. इसपर अजय राय ने कहा कि देखिए निश्चित तौर पर उन्हें मुख्यमंत्री का पद मिला है, तो उन्हें काम करना चाहिए. मेरी समझ है उन्हें काम करना चाहिए और जनता के बीच रहना चाहिए और जनता के बीच एक-एक दिन महत्वपूर्ण होता है. 

राम मंदिर में सफाई करने वाली युवती से गैंगरेप

अजय राय से तीसरा सवाल पूछा गया कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पर आपका क्या कहना है. इसके जवाब में उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को लेकर हम लोग 18 तारीख को 18 मंडल पूरी तरह से घेरने जा रहे हैं. पूरे प्रदेश के अंदर कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ी हुई हैं. चारों तरफ जंगल राज है. अयोध्या में जहां राम जन्मभूमि है वहां एक बच्ची के साथ 6 से 7 लोगों ने गैंगरेप किया, जो मंदिर में साफ सफाई की काम करती थी, जो कि अनुसूचित जाति की थी जिसके साथ रेप किया गया है उस पीड़िता के घर मैं कल जा रहा हूं.

अजय राय का पीएम मोदी पर पलटवार 

अजय राय से चौथा सवाल पूछा गया कि प्रधानमंत्री का कहना है कि गांधी परिवार ने हमेशा ओबीसी, दलितों और आदिवासियों का अपमान किया है. जब नेहरू प्रधानमंत्री थे तब उन्होंने आरक्षण का विरोध किया था इंदिरा गांधी ने भी ओबीसी आरक्षण पर रोक लगा दी थी राजीव गांधी ने भी आरक्षण का विरोध किया था. इसके जवाब में उन्होंने कहा कि हमारे बगल में ओबीसी के सांसद बैठे हैं, मैं जिनके कार्यक्रम में आज आया हूं मैं अपने आप को गौरव महसूस कर रहा हूं. कार्यक्रम तैलिक महासभा का है, जिन्होंने मुझे मुख्य अतिथि बनाया है और आप समझ सकते हैं जो पीएम मोदी बोल रहे हैं वह एक दम झूठी और मनगढ़ंत बातें हैं.

मुझसे ज्यादा सीएम और पीएम नहीं जानते-अजय राय 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ लोग ज्ञानवापी को एक मस्जिद कहते हैं, जबकि यह स्वयं भगवान विश्वनाथ का अवतार है. इसके जवाब में अजय राय ने कहा कि देखिए मैं खुद काशी वासी हूं और मुझसे ज्यादा काशी के बारे में ना तो सीएम योगी जानते हैं और न पीएम मोदी जानते हैं. हम बाबा विश्वनाथ के भक्त हैं और बाबा की कृपा सब पर बनी हुई है और बाबा सबको आशीर्वाद देंगे.

सड़कों पर नमाज पढ़ने को लेकर क्या बोले अजय राय?

अजय राय से पूछा गया कि योगी आदित्यनाथ ने मंच से यह बोला था कि उन्होंने मस्जिदों में लाउडस्पीकर बंद कर दिया, सड़कों पर नमाज पढ़ना कांग्रेस कैसे दिखती है. जवाज देते हुए अजय राय ने कहा कि देखिए मुख्यमंत्री को जो कानून व्यवस्था का काम है वह बिल्कुल कर नहीं रहे हैं. वह सिर्फ झूठी बात बोल रहे हैं. मैं समझता हूं कि जनता को रोटी कपड़ा मकान शिक्षा और स्वास्थ्य यह चाहिए बच्चियों की सुरक्षा चाहिए कानून व्यवस्था चाहिए.

ये भी पढ़ें: हापुड़ का सत्यम रामपुर में बना समीर खान, 19 साल पहले घर से हुआ था लापता, FIR दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget