एक्सप्लोरर

CM योगी का निर्देश, Lockdown में ट्रकों में सवारी ढोने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सख्त निर्देश जारी करते हुए कहा कि लॉकडाउन में ट्रकों में सवारी ढोने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने लोगों से बाइक या पैदल न चलने की भी अपील की है.

लखनऊ: लॉकडाउन में दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासियों का घर वापसी का सिलसिला जारी है. कुछ मजदूर केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा चलाई जा रही हैं स्पेशल ट्रेन या फिर बस से अपने-अपने घर लौट रहे हैं. तो कई साइकिल या फिर पैदल ही अपने घर की ओर निकल पड़े हैं. इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में प्रवेश करने वाले कामगारों और श्रमिकों को लेकर कई बड़े निर्देश जारी किए हैं. सीएम ने निर्देश दिया है कि यूपी में प्रवेश करते ही कामगारों व श्रमिकों को सबसे पहले पेयजल और भोजन दिया जाए.

ट्रकों में सवारी ढोने वालों पर होगी कार्रवाई

इसके अलावा सीएम ने कहा कि अधिकारियों को ये सुनिश्चित करना होगा कि उनके जिले में कोई भी व्यक्ति पैदल और बाइक से यात्रा न करें. उन्होंने कहा कि बसों के जरिए श्रमिकों को घर पहुंचाया जाए. वहीं, ट्रकों में सवारी ढोकर लाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. सीएम ने प्रवासी कामगारों के लिए ट्रेनों की संख्या को बढ़ाने पर भी जोर दिया.

जो जहां हैं, वहीं रहें: सीएम योगी

गौरतलब है कि यीएम योगी आदित्यनाथ खुद बार-बार अपील कर रहे हैं कि जो जहां हैं वहीं रहे. पैदल ना चलें. सभी को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाएगा. उनका कहना है कि उत्तर प्रदेश सरकार पहले से ही सभी प्रवासी, कमजोर वर्ग के लोगों को रहने खाने, चिकित्सा के अलावा राशन किट और भरण-पोषण भत्ता उपलब्ध करा रही है. जो जहां है वहां से उनके घर तक पहुंचाने की निशुल्क व्यवस्था कर रही है, इसके लिए 10,000 बसें लगाई गई हैं.

यूपी में बड़े पैमाने पर रोजगार की व्यवस्था भी शुरू

सीएम ने कहा कि यूपी में बड़े पैमाने पर रोजगार की व्यवस्था भी शुरू हो गई है. मनरेगा के तहत करीब 25 लाख लोगों को रोज काम मिल रहा है. बंद पड़े औधोगिक संस्थानों को खुलवा कर काम दिलाया जा रहा है. चीनी मिलों, कोल्ड स्टोरेज व ईंट भट्ठों को लॉकडाउन अवधि में भी बंद नहीं होने दिया गया।

बता दें कि अब तक यूपी में एक हफ्ते में 350 ट्रेनें प्रवासियों के लेकर आई हैं. जिसमें 430000 लोग अपने घर वापस लौटे हैं. देश में कुल ट्रेनों में से 60 फीसदी ट्रेन यूपी में आई हैं. इसके अलावा 10000 बसें लॉकडाउन में फंसे लोगों को उनकी घर ले जाने के लिए लगी हुई हैं, जो लोगों को गंतव्य तक निशुल्क पहुंचा रही हैं. 70 ट्रेनें शुक्रवार को आज फिर आएंगी. इसके अलावा 1 मार्च से 30 अप्रैल के बीच छह लाख से ज्यादा कामगार श्रमिक आए हैं.  सभी को 1000 भरण-पोषण भत्ता भी दिया जा रहा। 12.50 लाख लोगों की क्वारंटाइन सेंटर में व्यवस्था है. 12 से 13 लाख फूड पैकेट रोज बांटे जा रहे हैं.

यूपी कोरोना अपडेट

यूपी में कोरोना के संक्रमण में लगातार इजाफा हो रहा है. राज्य में संक्रमितों की संख्या अब बढ़कर 3914 हो गई है. जिनमें 1742 एक्टिव केस हैं, जबकि 2072 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं.

यह भी पढ़ें:

श्रमिकों को घर भेजने के इंतजाम में जुटा गौतमबुद्ध नगर प्रशासन, 15 मई से चलेंगी 5 विशेष ट्रेनें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सगे बेटे से गुजारा भत्ता मिलने के बाद सौतेले बेटे से दावा नहीं कर सकते', इलाहाबाद HC की टिप्पणी
'सगे बेटे से गुजारा भत्ता मिलने के बाद सौतेले बेटे से दावा नहीं कर सकते', इलाहाबाद HC की टिप्पणी
UP Weather: यूपी में गर्मी और उसम से बेहाल हुए लोग, आज 27 जिलों में अलर्ट, जानें कब होगी झमाझम बारिश
यूपी में गर्मी और उसम से बेहाल हुए लोग, आज 27 जिलों में अलर्ट, जानें कब होगी झमाझम बारिश
यूपी चुनाव: कांग्रेस के साथ गठबंधन पर शिवपाल यादव का बड़ा बयान, 'समाजवादी पार्टी बड़े...'
यूपी चुनाव: कांग्रेस के साथ गठबंधन पर शिवपाल यादव का बड़ा बयान, 'समाजवादी पार्टी बड़े...'
Basti News: रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला, 5 बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार
बस्ती में रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला, 5 बच्चों की मां प्रेमी संग हुई फरार

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
'नहीं मिलेगी जीत...', ट्रंप के पूर्व रक्षा प्रमुख की अमेरिका को चेतावनी, ईरान को लेकर क्या कहा?
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
IND vs ENG: सिर्फ एक खिलाड़ी की एंट्री, दूसरे वनडे में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
IND vs ENG: सिर्फ एक खिलाड़ी की एंट्री, दूसरे वनडे में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
IIT Madras में दिखी अनोखी तस्वीर, मां-बेटे ने एक साथ ली डिग्री
IIT Madras में दिखी अनोखी तस्वीर, मां-बेटे ने एक साथ ली डिग्री
'अंतरिक्ष में मना बर्थडे' जीरो ग्रेविटी में वैज्ञानिकों ने जुगाड़ से बनाया स्पेस केक, तैरते हुए मनाया जन्मदिन
'अंतरिक्ष में मना बर्थडे' जीरो ग्रेविटी में वैज्ञानिकों ने जुगाड़ से बनाया स्पेस केक, तैरते हुए मनाया जन्मदिन
Embed widget