एक्सप्लोरर

Uttarakhand News: उत्तराखंड पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सीएम धामी ने किया स्वागत, बाबा केदार के करेंगे दर्शन

Uttarakhand News: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे हैं. इस दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनका गर्मजोशी से उनका स्वागत किया.

CM Yogi Adityanath Kedarnath Visit: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंच गए हैं. इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के केदारनाथ धाम में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियां शुरू हो गई हैं. फिलहाल देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर उतरने के बाद सीएम योगी सीधे सेफ हाउस पहुंचे हैं. जहां पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुलाकात की है. फिलहाल सेफ हाउस में सीएम योगी से मिलने के लिए बीजेपी कार्यकर्ताओं और नेताओं की भीड़ लगी हुई है. यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उत्तराखंड पहुंचने पर सरकार के मंत्रियों और बीजेपी संगठन ने उनका स्वागत किया.  

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शाम 5 बजे जीटीसी हेलीपैड पहुंचे. जहां प्रदेश सरकार की तरफ से कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, प्रेम चंद अग्रवाल और पार्टी संगठन की तरफ से प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठरी और टिहरी सांसद और विधायकों के नेतृत्व में स्वागत किया गया. इस दौरान मनवीर चौहान ने गंगोत्री धाम से लाई गंगाजल और धार्मिक चुन्नी भेंट कर उन्हें गंगोत्री और यमुनोत्री धाम आने का न्यौता दिया. पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने उन्हें पहाड़ी सांस्कृतिक पहचान की प्रतीक टोपी पहनाई.

गृह मंत्री अमित शाह की बैठक में होंगे शामिल

दरअसल केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 7 अक्टूबर को उत्तराखंड के दौरे पर मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे. इस बैठक में शामिल होने के लिए उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों को न्योता दिया गया है. फिलहाल उत्तर प्रदेश के सीएम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तराखंड पहुंच गए हैं. जहां पर वह कल शनिवार के दिन केंद्रीय गृमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता वाली 24वीं मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होंगे.

बाबा केदारनाथ के दर्शन करेंगे सीएम योगी

फिलहाल इस बैठक के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ का बाबा केदारनाथ जाने का भी कार्यक्रम है. जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. सीएम योगी की केदारनाथ धाम की यात्रा से पहले जिला प्रशासन, मंदिर समिति, मुख्यमंत्री सुरक्षा एवं राष्ट्रीय सुरक्षा ने संयुक्त रूप से मंदिर परिसर, हेलीपैड समेत अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का मुआयना किया. बताया जा रहा है कि सीएम योगी आदित्यनाथ बाबा केदारनाथ के दर्शन करने के साथ ही रुद्राभिषेक एवं विशेष आरती में शामिल होंगे.

उत्तराखंड में सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वह शनिवार को टिहरी जिले के नरेंद्र नगर के होटल वेस्टइन में आयोजित होने वाली मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में 11.15 से 1.15 तक सेंट्रल जोनल काउंसलिंग की बैठक में शामिल होंगे. जिसके बाद वह दोपहर 2:40 बजे नरेंद्रनगर हेलीपैड से रुद्रप्रयाग के लिए निकलेंगे. जिसके बाद 3:20 बजे केदारनाथ हेलीपैड पहुंचेंगे, 3:25 बजे केदारनाथ हेलीपैड से प्रस्थान करेंगे.

बद्रीनाथ धाम के भी दर्शन करेंगे सीएम योगी

केदारनाथ में रात्रि विश्राम करने के बाद अगले दिन सुबह मंदिर में जलाभिषेक कर वह 8 अक्तूबर को श्री बद्रीनाथ धाम के लिए प्रस्थान करेंगे. जहां वह भगवान श्री विष्णु की विशेष पूजा अर्चना करेंगे. इस दौरान वह दोनों धामों को अधिक भव्य और दिव्य बनाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में किए गए ऐतिहासिक कार्यों का निरीक्षण करेंगे. उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के उत्तराखंड आने को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं समेत समस्त प्रदेशवासियों में उत्साह का माहौल है.  

यह भी पढ़ेंः 
UP News: देवरिया नरसंहार पर भ्रामक पोस्ट करना पड़ा भारी, एक युवक के खिलाफ केस दर्ज, गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में सुबह-शाम सर्दी का अहसास, दिन में धूप, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
'आस्था का अपमान करना...', सपा नेता राजकुमार भाटी पर भड़के असीम अरुण
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का खतरा, देश के इन राज्यों के लिए IMD की चेतावनी
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
25 हजार में बेस्ट हैं ये स्मार्ट टीवी, मिलेंगे ढेर सारे फीचर्स
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
ऋषिकेश-रणथंबौर में दिल्ली-मुंबई से महंगा क्यों होटल किराया? जानें वजह
Embed widget