एक्सप्लोरर

सीएम योगी बोले- समाजवादी पार्टी से जुड़ा है सोनभद्र कांड का हत्यारा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को दोहराया कि सोनभद्र में पिछले दिनों हुए सामूहिक हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त सपा से जुड़ा है।

लखनऊ, (भाषा)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को दोहराया कि सोनभद्र में पिछले दिनों हुए सामूहिक हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त सपा से जुड़ा है। योगी ने विधान परिषद में प्रश्नकाल के दौरान सपा सदस्य अमित यादव द्वारा प्रदेश में गत एक मार्च से 15 मार्च के बीच हुई आपराधिक घटनाओं के बारे में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति सुदृढ़ है, इसमें किसी को कोई संदेह नहीं होना चाहिए। प्रदेश में जो निवेश के उत्साहजनक परिणाम आए हैं, वे बेहतर कानून-व्यवस्था का ही नतीजा हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार को बने अभी ढाई साल नहीं हुए हैं। इस दौरान सांप्रदायिक सौहार्द की स्थिति उच्चकोटि की रही है। योगी ने कहा कि जहां तक सोनभद्र में 10 लोगों की नृशंस हत्या का मामला है तो मुझे यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि उसमें जो सूत्र सामने आए हैं वे सिर्फ आज से नहीं बल्कि वर्ष 1955 से जुड़े हैं। उस वक्त कांग्रेस के एक नेता ने वहां के वनवासियों और जनजातीय समुदाय की जमीन को गलत तरीके से एक पब्लिक ट्रस्ट के नाम पर दर्ज कराया। बाद में वर्ष 1989 में उस जमीन को अपने परिवार के सदस्यों के नाम कराया। उन्होंने कहा कि बाद में उस जमीन को खरीदने वाला गांव का प्रधान यज्ञदत्त भोटिया खुद सपा का सदस्य है। 'वहां का हत्यारा समाजवादी पार्टी से जुड़ा हुआ है। हम उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।' इस पर सपा के सदस्यों ने विरोध किया। शतरुद्र प्रकाश ने कि मुख्यमंत्री को सोनभद्र की घटना के बारे में कुछ भी बोलने का अधिकार है लेकिन इस वक्त प्रश्नकाल चल रहा है, इसमें सिर्फ प्रश्नोत्तर ही होते हैं। प्रश्न में सोनभद्र के मुद्दे का जिक्र नहीं किया गया है, लिहाजा मुख्यमंत्री का इस विषय पर बोलना ठीक नहीं है। जब इस घटना पर कार्यस्थगन प्रस्ताव आएगा तो मुख्यमंत्री इस पर विस्तार से बोल सकते हैं। इस पर मुख्यमंत्री अपने स्थान पर बैठ गए और थोड़ी देर बाद सदन से चले गए। इसी बीच, नेता विपक्ष अहमद हसन ने इस पर अपनी बात रखने की कोशिश की तो सत्तापक्ष के सदस्यों ने इस पर आपत्ति करते हुए कहा कि खुद सपा के सदस्य ही मुख्यमंत्री के बोलने पर व्यवस्था का प्रश्न उठा रहे थे। इस आपत्ति के बीच सभापति रमेश यादव के निर्देश पर नेता सदन उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने अगले प्रश्न का उत्तर देना शुरू कर दिया।
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: 'हम खुद इलाज करना जानते हैं', मारपीट वाले वीडियो पर बोले सत्यम पंडित
'हम खुद इलाज करना जानते हैं', मारपीट वाले वीडियो पर बोले सत्यम पंडित
AK-47 वाले मामले पर डिंपल यादव बोलीं- BJP आजादी की भावना कुचल रही
AK-47 वाले मामले पर डिंपल यादव बोलीं- BJP आजादी की भावना कुचल रही
Reservation Hatao आंदोलन को मैथ्स वाले अभिनय सर का समर्थन है या नहीं? पढ़ें यहां
Reservation Hatao आंदोलन को मैथ्स वाले अभिनय सर का समर्थन है या नहीं? पढ़ें यहां
रुड़की पहुंचे CM धामी, कहा- बच्चों को अच्छे संस्कार मिलना आवश्यक
रुड़की पहुंचे CM धामी, कहा- बच्चों को अच्छे संस्कार मिलना आवश्यक

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
अब सोनम वांगचुक का बड़ा बयान, '...वरना इस्तीफे का मतलब नहीं'
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
जहाज पर भारतीय की मौत से 'एक्शन' में सरकार, यूक्रेन का राजदूत तलब
Embed widget