एक्सप्लोरर

Ayodhya Deepotsav 2023: अयोध्या में भव्य दीपोत्सव को लेकर सीएम योगी का एलान, जलाए जाएंगे 21 लाख दीपक

Ayodhya Deepotsav News: सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या दुनिया की सबसे वैभवशाली नगरी बन रही है जो त्रेता युग की याद दिलाती है. जिसने अयोध्या में जन्म नहीं लिया वह अफसोस करता होगा.

Ayodhya Deepotsav 2023 News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के सफलतम 9 साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में महा-जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत आयोजित 'जनसभा' को सम्बोधित किया. इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या के दीपोत्सव में इस बार 21 लाख दीपक जलाए जाएंगे. दीपोत्सव को मेगा इवेंट बनाओ क्योंकि हमारे प्रभु श्री राम आ रहे हैं और उसकी तैयारी दीपोत्सव सहित शुरू कर दो. 

अयोध्या की गरिमा के साथ खिलवाड़ नहीं करने दूंगा- सीएम योगी

इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या दुनिया की सबसे वैभवशाली नगरी बन रही है जो त्रेता युग की याद दिलाती है. जिसने अयोध्या में जन्म नहीं लिया वह अफसोस करता होगा कि अगर अयोध्या में जन्म लिया होता तो कितना भाग्यशाली होता. वहीं लोकसभा चुनाव को लेकर सीएम योगी ने कहा कि बहुत से लोग अयोध्या आने को लालायित है लेकिन अयोध्या की गरिमा के साथ मैं किसी को खिलवाड़ नहीं करने दूंगा. अगले 6 महीने में अयोध्या की सड़क राजपथ की तरह दिखाई देंगी इसीलिए इसका नाम भी श्री राम के नाम पर रखा है.

सीएम योगी ने 'मोटर साइकिल यात्रा' का किया शुभारंभ

अयोध्या में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि प्रभु श्री राम के बगैर जीवन अधूरा माना जाता है. अगले वर्ष हमारे प्रभु श्री राम आने वाले हैं. किसी बड़े लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रारंभिक कठिनाई और चुनौती तो झेलना ही पड़ता है. हमारे लिए तो यह जनता-जनार्दन ही परिवार है, प्रदेश ही परिवार है. अयोध्या में सीएम योगी ने जिले के सर्वांगीण विकास के क्रम में लगभग 2,000 करोड़ की लोक-कल्याणकारी परियोजनाओं का लोर्कापण/शिलान्यास भी किया. इसके साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में आयोजित 'मोटर साइकिल यात्रा' का शुभारंभ भी किया.

UP Politics: '2017 से पहले सरकार में बैठे लोग कराते थे दंगा', बाराबंकी में भूपेंद्र चौधरी ने विपक्ष पर बोला हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में RPF बनी देवदूत, रेलवे प्लेटफॉर्म पर कराई महिला की डिलीवरी
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में सपा नेता की गिरफ्तारी पर बवाल, अपनों पर ही आरोप
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
अलीगढ़ में पड़ोसी ने किशोर के साथ किया कुकर्म, POCSO में FIR दर्ज
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह
'मेरे खिलाफ बहुत बड़ा षड्यंत्र था', वृंदावन में बोले बृजभूषण शरण सिंह

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget