एक्सप्लोरर

CM योगी बोले- 'नया भारत पहलगाम के अपराधियों को 'मिट्टी में मिलाने' का माद्दा रखता है'

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, ऑपरेशन सिंदूर ने दुनिया की भारत की शक्ति और सामर्थ्य का एहसास कराया है.

वाराणसी पहुंचे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दुनिया ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारत की शक्ति व सामर्थ्य का अहसास किया है. नया भारत पहलगाम के अपराधियों को मिट्टी में मिलाकर और दुश्मन के घर में घुसकर उसका खात्मा करने का माद्दा रखता है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में शनिवार को वाराणसी में आयोजित को संबोधित किया. 

इस कार्यक्रम में उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के उपरांत पावन श्रावण मास में देवाधिदेव महादेव के धाम और अपने संसदीय क्षेत्र काशी में आने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत-अभिनंदन किया. इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, प्रदेश सरकार के मंत्री सूर्य प्रताप शाही, सुरेश खन्ना, अनिल राजभर, रविंद्र जायसवाल, दयाशंकर मिश्र 'दयालु' आदि मौजूद रहे.

'दुनिया ने भारत की शक्ति व सामर्थ्य का किया एहसास'

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की काशी में उपस्थिति और उनका मार्गदर्शन सावन महीने के ऐसे समय में हुआ है, जब पूरी दुनिया ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से भारत के सामर्थ्य और शक्ति का अहसास किया है. उन्होंने कहा, "ऑपरेशन सिंदूर के सफल क्रियान्वयन के उपरांत प्रधानमंत्री मोदी का आगमन यहां हुआ है. इस अवसर पर उत्तर प्रदेशवासियों की ओर से मैं उनका स्वागत करता हूं."

'पीएम मोदी संसद में अविनाशी का प्रतिनिधित्व करते हैं'

सीएम योगी ने कहा, "सौभाग्य है कि प्रधानमंत्री संसद में इस अविनाशी काशी का प्रतिनिधित्व करते हैं. प्रधानमंत्री कहते हैं कि काशी की आत्मा सनातन और आत्मीयता वैश्विक है. काशी 11 वर्ष में नूतन व पुरातन के साथ आध्यात्मिकता व आधुनिकता के नए संगम के रूप में दुनिया के लिए आकर्षण का केंद्र बनी है. यह पहली बार हो रहा होगा, जब कोई प्रधानमंत्री अपने क्षेत्र में 51वीं बार उपस्थित हुए होंगे."

सीएम योगी ने कहा कि सक्षम भारत की कल्पना को साकार करने में दिव्यांगजनों का भी बड़ा योगदान है. दिव्यांगजनों के जीवन में आशा और उत्साह का संचार होने के साथ ही उन्हें जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त हो रहा है. पीएम के कर कमलों से यहां हजारों दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरण का भी कार्यक्रम किया जा रहा है.

11 साल पहले खेती से पलायन करते थे किसान

मुख्यमंत्री ने कहा कि 11 वर्ष पहले अन्नदाता किसानों की क्या स्थिति थी. किसान खेती से पलायन करते थे, आत्महत्या के लिए मजबूर होते थे, लोगों के मन में व्यवस्था के प्रति खिन्नता थी. परंतु 11 वर्ष में स्वायल हेल्थ कार्ड से लेकर प्रधानमंत्री कृषि बीमा योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, बीज को बाजार तक पहुंचाने की व्यवस्था आदि के साथ ही जो ईकोसिस्टम बनाया गया है.

उसका परिणाम है कि यूपी के भी करोड़ों किसान इन योजनाओं से जु़ड़कर आत्मनिर्भर व विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए अपना योगदान देने को तैयार हैं. देश के लगभग 10 करोड़ किसानों को यह सौगात देने के लिए प्रधानमंत्री ने काशी को चुना है. प्रदेश के 2.30 करोड़ और काशी के 2.21 लाख परिवार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त प्राप्त कर रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वाराणसी: थाने में महिला SI ने फरियादी को जड़े थप्पड़, Video वायरल होते ही दरोगा को किया सस्पेंड
वाराणसी: थाने में महिला SI ने फरियादी को जड़े थप्पड़, Video वायरल होते ही दरोगा को किया सस्पेंड
'हिंदुस्तान से मुस्लिमों को निकाल दोगे तो...', RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान का AMU में स्वागत
'हिंदुस्तान से मुस्लिमों को निकाल दोगे तो...', RSS प्रमुख मोहन भागवत के बयान का AMU में स्वागत
भारत में नमाज पर लगे पूर्ण प्रतिबंध? अयोध्या के संत ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजा लेटर
भारत में नमाज पर लगे पूर्ण प्रतिबंध? अयोध्या के संत ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को भेजा लेटर
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद में पेश होने से पहले ही वंदे मातरम बिल पर छिड़ गई बहस, कांग्रेस ने बताया संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
संसद में आने से पहले ही 'वंदे मातरम' पर बहस, कांग्रेस बोली-संविधान के खिलाफ, जानें सरकार का तर्क
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
सोनम वांगचुक का नया वीडियो आया सामने- 'मैं 20 जुलाई तक जिंदा रहूंगा, उसके बाद भूत बनकर...'
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
हार्डकोर हिंदुत्व की पिच पर CM योगी? जिन्ना पर दिया बयान तो भड़क उठे AIMIM और सपा के नेता
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
कुवैत में खारे पानी को मीठा करता है जो फिल्टर प्लांट, उस पर ईरान का हमला, क्यों घबरा उठा रेगिस्तानी देश?
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Embed widget