एक्सप्लोरर

उपचुनाव के बीच पीएम ने सीएम योगी, दोनों डिप्टी सीएम के लिए कही बड़ी बात, बोले- 'देखता हूं तो संतोष होता है...'

UP ByPolls के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की तारीफ की.

UP ByPolls 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को उत्तर प्रदेश की प्रगति के लिए राज्य के मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्रियों समेत ‘पूरी टीम’ की सराहना की. प्रधानमंत्री ने अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी के सिगरा स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्र को समर्पित 6700 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करने के बाद अपने सम्बोधन में उप्र के विकास पर संतोष ज़ाहिर किया.

मोदी ने विकास कार्यों को सिलसिलेवार गिनाते हुए कहा, “ उत्तर प्रदेश की इस प्रगति के लिए योगी जी, केशव प्रसाद मौर्य जी और ब्रजेश पाठक जी उनकी पूरी टीम की सराहना करता हूं.” प्रधानमंत्री ने कहा, “बनारस का सांसद होने के नाते जब यहां की प्रगति देखता हूं तो संतोष होता है.”

मोदी ने ऐसे वक्त में ‘पूरी टीम’ की सराहना की जब राज्य में 13 नवंबर को विधानसभा की नौ सीट पर उप चुनाव होना है. इस लिहाज़ से भी इसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है. प्रधानमंत्री ने वाराणसी से सांसद के रूप में प्रगति की दर पर संतोष व्यक्त किया और काशी को शहरी विकास का एक मॉडल शहर बनाने का अपना सपना दोहराया जहां प्रगति और विरासत साथ-साथ चलती हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'परिवारवादी राजनीति' को देश के सामने खड़ा 'बहुत बड़ा खतरा' करार देते हुए रविवार को कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) पर परिवारवाद और तुष्टीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि ऐसे दलों के लिये वाराणसी का विकास न तो पहले प्राथमिकता में था और ना ही भविष्य में कभी होगा. मोदी ने यह भी कहा कि परिवारवादी लोग कभी युवाओं को मौका देने में विश्वास नहीं करते, इसलिए वह देश के एक लाख ऐसे नौजवानों को राजनीति में लाएंगे जिनके परिवार का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है.

'बनारस को विकास के लिए तरसाया जाता था...'
प्रधानमंत्री ने अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी के सिगरा स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में एक कार्यक्रम में राष्ट्र को समर्पित 6700 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करने के बाद अपने सम्बोधन में विपक्षी दलों कांग्रेस और सपा पर निशाना साधा. उन्होंने कहा, 'दशकों बाद बनारस के विकास के लिए इतना काम एक साथ हो रहा है, वरना काशी को तो जैसे उसके हाल पर छोड़ दिया गया था. आप 10 साल पहले की स्थिति याद करिए. बनारस को विकास के लिए तरसाया जाता था.”

प्रधानमंत्री ने पूछा कि जिन लोगों ने उत्तर प्रदेश में लंबे समय तक सरकारें चलायीं, जो लोग दिल्ली में दशकों तक सरकार में बैठे रहे, उन्होंने कभी बनारस की परवाह क्यों नहीं की? उन्होंने दावा किया, “इसका जवाब है परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति. कांग्रेस हो या समाजवादी पार्टी ऐसे दलों के लिए बनारस का विकास ना पहले प्राथमिकता में था ना भविष्य में कभी होगा.'

बहराइच में रामगोपाल मिश्रा की हत्या पर नूपुर शर्मा की पहली प्रतिक्रिया, कहा- हिंदुओं के जीवन का भी...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
CM धामी ने दी कई सौगात, शहीद ऊधम सिंह प्रतिमा का भी अनावरण
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget