एक्सप्लोरर

उपचुनाव के लिए जयंत चौधरी के सिपाहियों ने रचा चक्रव्यूह, जानें कैसे तैयार हो रही रणनीति

UP Politics: मीरापुर विधानसभा उपचुनाव के लिए RLD ने मीरापुर को 17 सेक्टर में बांट दिया गया है. 17 सेक्टर प्रभारियों के साथ-साथ सह प्रभारी भी नियुक्त कर दिए गए हैं.

UP By-Election 2024: यूपी विधानसभा उपचुनाव के लिए भले ही तारीखों का एलान ना हुआ हो, लेकिन आरएलडी मुखिया और केंद्रीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार जयंत चौधरी के सिपाहियों ने मीरापुर विधानसभा सीट पर चक्रव्यूह रचना शुरू कर दिया है. आरएलडी एक बड़ी रणनीति के तहत मीरापुर विधानसभा सीट पर घेराबंदी करने में जुटी है और एक बड़े प्लान पर काम कर रही है. 

आरएलडी का उपचुनाव में पूरा फोकस बूथ मजबूत करने पर है. आरएलडी ने मीरापुर विधानसभा क्षेत्र में एक दिन में तीन महत्वपूर्ण बैठक की, जो शुक्रताल, रहमतपुर गड़वाड़ा और बेलडा में सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस में थी. ये बताता है कि आरएलडी का प्लान क्या है. मीरापुर में 328 बूथ हैं और हर बूथ पर 10 कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी गई है. आरएलडी के हस्तिनापुर क्षेत्र के अध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें मंडल अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष भी पहुंचे थे और कई बड़े नेता भी जिन्होंने तमाम बातें भी रखी. सभी का फोकस इस बात पर था कि सरकार की नीतियां और हमारे मुद्दे कैसे आखिरी पंक्ति में खड़े शख्स तक पहुंचे और कैसे हर बूथ को मजबूत किया जाए, ताकि विपक्ष इस मजबूत बूथ को भेद ना पाए. 

17 सेक्टर में बांटी गई मीरापुर विधानसभा 
मीरापुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मीरापुर को 17 सेक्टर में बांट दिया गया है. 17 सेक्टर प्रभारियों के साथ-साथ सह प्रभारी भी नियुक्त कर दिए गए हैं. आरएलडी की इस महत्वपूर्ण बैठक में मीरापुर चुनाव प्रभारी एमएलए प्रसन्न चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर अमित खाकरान, प्रदेश महामंत्री अजीत राठी, मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, महानगर अध्यक्ष प्रभात तोमर और जिला उपाध्यक्ष मेजर सिंह सहित तमाम नेता मौजूद रहे. सभी सेक्टर प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जनता के बीच में रहें और जनता के मुद्दे और परेशानियों पर फोकस करें. 

मीरापुर विधानसभा सीट पर 2022 के विधानसभा चुनाव में आरएलडी के चंदन चौहान विधायक बने थे. तब आरएलडी और सपा मिलकर विधानसभा चुनाव लड़े थे. अब आरएलडी बीजेपी के साथ है और लोकसभा चुनाव में आरएलडी विधायक चंदन चौहान बीजेपी के सहयोग से लोकसभा पहुंच गए. ऐसे में मीरापुर विधानसभा सीट खाली हो गई और इस पर उपचुनाव होना है. आरएलडी मुखिया जयंत चौधरी केंद्र में मंत्री हैं और वो हर हाल में मीरापुर सीट जीतना चाहते हैं. इसके लिए जयंत चौधरी और उनके तमाम नेता बड़ी रणनीति के तहत मीरापुर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहें हैं. मीरापुर जीतना आरएलडी के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न बना हुआ है.

BJP विधायक के बिगड़े बोल, अधिकारियों के खिलाफ दिखा दबंग अंदाज, कहा- 'माफी मांगो नहीं तो जूता..'

आरएलडी के नेताओं का पूरा फोकस अब मीरापुर विधानसभा उपचुनाव पर है और चुनाव से पहले ही हर गांव और गली तक पहुंचने का प्लान है. आरएलडी के हस्तिनापुर क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन का दावा है कि मीरापुर आरएलडी ही जीतेगी और विपक्ष देखता रह जाएगा. मीरापुर के चुनाव प्रभारी विधायक प्रसन्न चौधरी का कहना है कि मीरापुर हमारा घर है और यहां की जनता से हमारे नेता जयंत चौधरी का दिली रिश्ता है और ये रिश्ता अब और मजबूत हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से, बीजेपी और सपा के बीच हंगामे के आसार, उठेंगे ये मुद्दे
यूपी विधानसभा का मानसून सत्र 3 अगस्त से, बीजेपी और सपा के बीच हंगामे के आसार, उठेंगे ये मुद्दे
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
योगी कैबिनेट बैठक में 16 प्रस्तावों पर लगी मुहर, रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना का भी नाम
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, CJP बवाल के बीच बताया क्यों लिया ये फैसला
'नहीं मनाऊंगा जन्मदिन...', मल्लिकार्जुन खरगे का ऐलान, बताया क्यों लिया ये फैसला
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
किसानों के दिल्ली कूच का असर 2027 चुनाव में भी? 2022 का सियासी इतिहास फिर दोहराएगा पंजाब?
Explained: CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, आंसू गैस, पत्थर और हजारों युवा... दोनों तरफ का सच क्या?
CJP का 'चलो संसद' आंदोलन कितना कामयाब? लाठियां, पत्थर और हजारों युवा.. दोनों तरफ का सच क्या?
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
Mahua Moitra Remark: 'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'हो सकता है शिक्षामंत्री को इस्तीफा लिखना ना आता हो क्योंकि RSS...', महुआ मोइत्रा का धर्मेंद्र प्रधान पर तंज
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
'जान से मार दो लेकिन...', प्रेमानंद महाराज पर CJP प्रवक्ता विजेता दहिया की फिर विवादित टिप्पणी
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
गार्डन में लगे गुलाब के पौधे में नहीं आ रहे फूल, ये गलतियां तो नहीं कर रहे आप?
Embed widget