एक्सप्लोरर

UP By Polls: यूपी में सब कुछ ठीक नहीं! उपचुनाव में 1 भी सीट न मिलने के दावों के बीच कांग्रेस बोली- अखिलेश से बात...

UP By Polls 2024: उत्तर प्रदेश में 10 सीटों पर उप चुनाव होने हैं. इससे पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के संदर्भ में दावा किया जा रहा है कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं है.

UP By Elections 2024: उत्तर प्रदेश में 10 सीटों पर उपचुनाव होना है. इस बीच दावा किया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी, कांग्रेस को एक भी सीट नहीं देगी. अब इस पर राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने प्रतिक्रिया दी है. कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा है कि यूपी में विधानसभा की 10 सीटों पर जल्द होने जा रहे उपचुनावो में उनकी पार्टी समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर लड़ने की कोशिश करेगी. इस बारे में समाजवादी पार्टी के साथ बातचीत भी हो रही है. प्रमोद तिवारी ने उन दावों को गलत बताया, जिनमें यह दावा किया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी उपचुनाव में कांग्रेस को एक भी सीट देने को तैयार नहीं है. उनके मुताबिक इस बारे में अभी तक अखिलेश यादव ने कुछ नहीं कहा है. कांग्रेस के नेता जल्द ही उपचुनावों को लेकर अखिलेश यादव से बातचीत करेंगे.

इसके अलावा तिवारी ने जम्मू कश्मीर में सेना के ठिकाने पर हुए आतंकी हमले को लेकर कांग्रेस पार्टी ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है.  तिवारी का कहना है कि देश एक तरफ वीर जवानों के बलिदान का मातम मना रहा है तो वहीं दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रूस में भव्य तरीके से अपना स्वागत कर रहे हैं और वहां उत्सव मना रहे हैं.

कठुआ पर बोले तिवारी
प्रमोद तिवारी ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ बड़े-बड़े दावे करने वाली मोदी सरकार आखिरकार कब मुंहतोड़ जवाब देगी. प्रमोद तिवारी के मुताबिक नोटबंदी के वक्त भी सरकार ने दावा किया था कि इससे आतंकवाद की कमर टूट जाएगी. प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह बार-बार आतंकवाद के खात्मे का दावा करते हैं लेकिन लगातार हो रही घटनाएं इन दावों पर सवाल खड़े कर रहे हैं. उनके मुताबिक आतंकवाद के खिलाफ अब कड़ा प्रहार होना ही चाहिए. मुंहतोड़ जवाब देकर ही शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी जा सकती है. 

प्रमोद तिवारी ने तंज कसते हुए कहा है कि वैसे यह कोई पहला मौका नहीं है कि जब देश में कोहराम और मातम मचा हो तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश की सैर कर रहे हो. जब मणिपुर जल रहा था, तब भी प्रधानमंत्री इटली की यात्रा पर चले गए थे. उनके पास विदेश घूमने का वक्त रहता है, लेकिन मणिपुर जाने का समय नहीं निकाल पाते हैं. उनके मुताबिक रूस से भारत के संबंध बेहद पुराने हैं. नेहरू और शास्त्री के समय से ही दोनों देशों में गहरी दोस्ती रही है,बीलेकिन प्रधानमंत्री मोदी सिर्फ रूसी राष्ट्रपति पुतिन के गले लगाने को ही अपनी उपलब्धि बता कर इसकी मार्केटिंग करने में लगे हुए हैं.

Kathua Terrorist Attack: कठुआ आतंकी हमले में सभी शहीद जवान उत्तराखंड से, शोक में डूबा राज्य

हाथरस की घटना पर भी बोले तिवारी

प्रमोद तिवारी ने हाथरस की घटना को लेकर कहा है कि सिर्फ दो लाख रुपए का मुआवजा बेहद कम है. मृतकों के परिवार वालों को एक एक करोड रुपए का मुआवजा दिया जाना चाहिए. उनके मुताबिक यह सामान्य घटना नहीं थी बल्कि आयोजकों से लेकर प्रशासन की लापरवाही की वजह से लोगों को जान गंवानी पड़ी है. दोषियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज होना चाहिए. उन्होंने इस मुद्दे पर सियासी निशाना साधते हुए कहा की बाबा के खिलाफ एफआईआर क्यों नहीं दर्ज हुई इस बारे में जवाब बाबा यानी सीएम योगी आदित्यनाथ थे दे सकते हैं, क्योंकि केस दर्ज करने की जिम्मेदारी उन्हीं की है.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget