एक्सप्लोरर

यूपी में 6 सांसद होने के बावजूद घटी कांग्रेस की 'सियासी हैसियत'? प्रेशर पॉलिटिक्स का हुई शिकार!

UP By Election 2024: यूपी उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने अपने नेताओं के माध्यम से स्पष्ट कर दिया कि कुंदरकी सीट तो हम चार-पांच बार जीतें हैं उसे कैसे छोड़ सकते हैं वो भी हमारी है.

UP News: लोकसभा चुनाव 2024 का रिजल्ट क्या निकला कांग्रेस के हौसले को पंख लग गए. यूपी हो या अन्य प्रदेश जहां बहुत अर्से से सकुचाई दबी बैठी कांग्रेस और उसके नेताओं के हौसले बुलंद हो गए और वो भी इतने कि अपने गठबंधन के सहयोगियों को ही आंख दिखाने लगे. इसके पीछे इनका तर्क था कि राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा-न्याय यात्रा से उत्साहित जनता ने NDA को रोकने का काम किया है और राहुल गांधी ही इनकी भी सफलता के केंद्र में रहे हैं.

इसका परिणाम ये हुआ कि लोकसभा चुनाव के बाद आए हरियाणा विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस ने अपने सहयोगी और देश की तीसरी बड़ी पार्टी सपा को एक भी सीट नहीं दिया. परिणाम निकलने के बाद माहौल बदल गया और अब यूपी में सपा हो या महाराष्ट्र में सपा समेत MVA के दूसरे दल कांग्रेस को सीटें देने और लेने में आँख दिखाने लगे.

यूपी विधानसभा उपचुनाव की बात करें तो हरियाणा रिजल्ट से पहले यूपी कांग्रेस के नेता दस में से आधी सीट मांग रहे थे लेकिन जैसे ही हरियाणा का रिजल्ट निकला सपा ने बिना कांग्रेस को विश्वास में लिए अपने 6 प्रत्याशी घोषित कर दिए. वहीं रही सही कसर कश्मीर में राहुल से मिलने के बाद लौटे अखिलेश ने बीती रात मुजफ्फरनगर से एक और प्रत्याशी की घोषणा के साथ पूरी कर दी. ये भी अपने नेताओं के माध्यम से स्पष्ट कर दिया कि कुंदरकी सीट तो हम चार-पांच बार जीतें हैं उसे कैसे छोड़ सकते हैं वो भी हुई हमारी. अब बची गाजियाबाद और खैर वहां से कांग्रेस लड़ ले हम तो साथ हैं ही उसके.

अखिलेश यादव ने शुरू कर दिया अभियान

अब अगला अभियान अखिलेश ने महाराष्ट्र में आज से शुरू कर दिया. आज वो एक सभा मुस्लिम बाहुल्य मालेगांव में करेंगे दूसरी कल धूलिया में. इसके माध्यम से वो ये संदेश दे रहे हैं कि MVA हमको भी सीटें दे नहीं तो पिछली बार सात लड़कर दो जीते थे इस बार 12 लड़कर खेल खराब कर देंगे. अपने दिल की बात उन्होंने महाराष्ट्र जाने से पहले मीडिया के माध्यम से रख भी दी और कहा भी कि हमारी बात उद्धव ठाकरे से शरद पवार से भी होगी. हमें उम्मीद है हमें सीटें भी ज्यादा मिलेंगी हम पिछली बार दो सीट जीते थे इस बार और जीतेंगे.

अबु आजमी ने 12 सीटों पर लड़ने का किया दावा

वहीं महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अबु आजमी ने 12 सीटों पर लड़ने का दावा करते हुए फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष पर छोड़कर पहले से ही वहां प्रेशर पॉलिटिक्स शुरू भी कर दी है. सूत्रों की मानें तो आजमी ने तो बस 12 का माहौल बनाया है. बाकी इसकी आड़ में कम से कम 6 सीटों पर समझौता हो ही जाएगा. 

महाराष्ट्र में मुस्लिम बाहुल्य 6 सीटों पर चुनाव लड़ेगी सपा

इधर सपा के एक वरिष्ठ नेता की बात मानें तो उनका कहना है कि समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र में मुस्लिम बाहुल्य 6 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. MVA उसके साथ गठबंधन करे या ना करे. हरियाणा जैसी गलती और बड़ा दिल हर बार हम ही नहीं दिखाने जा रहे हैं. वैसे भी वहां हमारा कैडर है, नेता हैं, विधायक है, जमीन है और चुनाव लड़ने और जितने का इतिहास है.

अब्बास अंसारी को मिली बड़ी राहत, दो मामलों में मिली जमानत, क्या जेल से आएंगे बाहर?

वीरेश पाण्डेय इस समय  ABP Ganga में Associate Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वीरेश ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से MA और जामिया विश्वविद्यालय दिल्ली से मास कम्यूनिकेशन Tv जर्नलिज्म में किया हुआ है. वीरेश कुमार पाण्डेय ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत साल 2004 में की थी. पत्रकारिता की शुरुआत करके साल 2016 तक दिल्ली में एक Producer से लेकर वरिष्ठ संवाददाता तक का सफ़र तय किया. जिसमें देश की संसद के दोनों सदनों राज्यसभा- लोकसभा को कवर करने का अवसर प्राप्त हुआ. साल 2016 में Bureau Chief बनकर लखनऊ आ गये. उसके बाद साल 2019 फ़रवरी में लोकसभा चुनाव से पहले ABP Network के साथ यूपी Bureau Chief पद के दायित्व के साथ जुड़ गये तब से अब तक ये सफ़र आज तक जारी है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जौहर यूनिवर्सिटी के उपकुलपति को रामपुर डीएम ने लिखी चिट्ठी, छात्र-छात्राओं की मांगी जानकारी
जौहर यूनिवर्सिटी के उपकुलपति को रामपुर डीएम ने लिखी चिट्ठी, छात्र-छात्राओं की मांगी जानकारी
अयोध्या: सरयू नदी में मटन-बीयर की पार्टी, वीडियो वायरल होते ही पुलिस का एक्शन; 3 गिरफ्तार
अयोध्या: सरयू नदी में मटन-बीयर की पार्टी, वीडियो वायरल होते ही पुलिस का एक्शन; 3 गिरफ्तार
'शिकायतें आ रही हैं, राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलना चाहते हैं', BJP विधायक से ठगी की कोशिश; FIR दर्ज
'शिकायतें आ रही हैं, राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलना चाहते हैं', BJP विधायक से ठगी की कोशिश; FIR दर्ज
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
पैडी ट्रांसप्लांटर से करें धान की रोपाई, प्रति एकड़ बच जाएंगे 4000 रुपये
Embed widget