एक्सप्लोरर

यूपी उपचुनाव के लिए BSP ने इस सीट पर घोषित किया प्रत्याशी, जानें किसे मिला टिकट

UP By Polls 2024: यूपी की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर बसपा ने मिल्कीपुर सीट से प्रभारी प्रत्याशी का नाम घोषित कर दिया. बसपा ने इस दिग्गज नेता पर भरोसा जताया है.

BSP Candidate By Election 2024: उत्तर प्रदेश में 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने कमर कस ली है. इसी कड़ी में बसपा ने रविवार (18 अगस्त) को मिल्कीपुर सुरक्षित सीट के लिए प्रभारी प्रत्याशी का नाम घोषित कर दिया है. रामगोपाल कोरी को मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रत्याशी बनाया है. बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने जानकारी दी है. रामगोपाल कोरी को 2017 में केवल 46 हजार वोट मिले थे. वह चुनाव में तीसरे स्थान पर रहे थे. 

उत्तर प्रदेश में होने वाले उपचुनाव के लिए बीजेपी, सपा, बहुजन समाज पार्टी समेत सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी है. लोकसभा चुनाव की तरह ही उपचुनाव में भी बहुजन समाज पार्टी अपनी पूरी ताकत के साथ चुनावी रण में उतरने की तैयारी में जुट गई है. बसपा सुप्रीमो इस उपचुनाव को गंभीरता से लेते हुए मिल्कीपुर सीट से रामगोपाल का अपना प्रत्याशी बनाया है. 

मिल्कीपुर सीट पर तैयारियां तेज

मिल्कीपुर सीट से विधायक रहे सपा नेता अवधेश प्रसाद इस बार सपा के सांसद चुने गए हैं, जिसके बाद से यह सीट खाली है. इस सीट पर अब उपचुनाव होना है. मिल्कीपुर सीट सपा, बीजेपी और बसपा तीनों के लिए अहम है. तो वहीं सपा ने इस सीट से अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद पर भरोसा जताया है. बीजेपी राम मंदिर निर्माण के बाद भी अयोध्या के फैजाबाद लोकसभा सीट पर मिली हाल का बदला लेने, जिसको लेकर बीजेपी भी तैयारियों में जुट गई है. 

मिल्कीपुर उपचुनाव में एक मुकाबला सीएम योगी आदित्यनाथ और सपा सांसद अवधेश प्रसाद के बीच भी है. क्योंकि सपा ने अवधेश प्रसाद, जो इस सीट से विधायक थे, उनको अपना प्रभारी बनाया है. तो वहीं बीजेपी की तरफ से सीएम योगी मिल्कीपुर की कमान संभालेंगे.

कटेहरी विधानसभा सीट से बसपा ने इस नेता को बनाया प्रभारी 

इससे पहले बसपा ने अंबेडकर नगर की कटेहरी विधानसभा सीट से अमित वर्मा को अपना चुनाव प्रभारी नियुक्त किया था. ऐसा माना जाता है कि जिसे भी किसी सीट से प्रभारी नियुक्त किया जाता है तो वही पार्टी का उम्मीदवार होता है. ऐसे में ये माना जा रहा है कि कटेहरी विधानसभा सीट से अमित वर्मा ही उम्मीदवार होंगे. अमित वर्मा बसपा सुप्रीमो मायावती से मुलाकात की थी, जिसके बाद उनके नाम पर मुहर लगा था. कटेहरी सीट सपा नेता लालजी वर्मा के सांसद बनने के बाद खाली है. 

ये भी पढ़ें: 'वह डिप्टी सीएम है कौन...' अखिलेश यादव ने आरक्षण को लेकर BJP पर लगाया गंभीर आरोप 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल में मरीज की हत्या, दूसरे पेशंट के साथी ने के ICU में की थी मारपीट
मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल में मरीज की हत्या, दूसरे पेशंट के साथी ने के ICU में की थी मारपीट
'अखिलेश यादव लोगों को स्वर्ग से लेकर आते हैं', SIR को लेकर ओम प्रकाश राजभर बड़ा हमला
'अखिलेश यादव लोगों को स्वर्ग से लेकर आते हैं', SIR को लेकर ओम प्रकाश राजभर बड़ा हमला
एक तरफा प्यार में सिरफिरे आशिक की खौफनाक करतूत, मेडिकल छात्रा को मारा चाकू; आरोपी गिरफ्तार
एक तरफा प्यार में सिरफिरे आशिक की खौफनाक करतूत, मेडिकल छात्रा को मारा चाकू; आरोपी गिरफ्तार
यूपी में अलग राज्य की चाह ऐसी, BJP से बेटे का टिकट कुर्बान करने को तैयार ये नेता
यूपी में अलग राज्य की चाह ऐसी, BJP से बेटे का टिकट कुर्बान करने को तैयार ये नेता

वीडियोज

FY27 में लॉन्च होंगी 5 धमाकेदार Mid Size SUVs | #suv #newlaunch #autolive
Breaking | US Iran War | Hormuz Strait: होर्मुज पर कंट्रोल को लेकर ईरान ने धमका दिया! | Trump
Breaking | US Massive Attack on Iran: ईरान के 70 ठिकानों पर ट्रंप का विनाशक अटैक! | Khamenei
Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक के अनशन का 17वां दिन, वजन 8.5 KG घटा, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरकार को आपकी परवाह नहीं, इसलिए...'
सोनम वांगचुक का वजन 8.5 KG घटा, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरकार को आपकी परवाह नहीं, इसलिए...'
Bihar Politics: नीतीश कुमार के बनाए रास्ते से दूर हो रही JDU? इस लिस्ट ने उठाए कई सवाल
नीतीश कुमार के बनाए रास्ते से दूर हो रही JDU? इस लिस्ट ने उठाए कई सवाल
'बिल्डिंगें गिर जाएंगी, आपके बच्चे मरेंगे...', पेपर लीक मामले पर बोले सोनम वांगचुक, PM मोदी को क्या दिया मैसेज?
'बिल्डिंगें गिरेंगी, बच्चे मरेंगे...', पेपर लीक मामले पर बोले सोनम वांगचुक, PM मोदी को क्या दिया मैसेज?
127 किलो का क्रिकेटर, एक कैच से बन गया था वर्ल्ड कप का हीरो, अब कहां हैं बरमूडा के ड्वेन लेवरॉक?
127 किलो का क्रिकेटर, एक कैच से बन गया था वर्ल्ड कप का हीरो, अब कहां हैं बरमूडा के ड्वेन लेवरॉक?
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
Career Options After 12th Arts: आर्ट्स वाले छात्रों की खुलेगी किस्मत! इन 3 नए सेक्टर्स में नौकरियों की भरमार, आज ही करें अप्लाई
आर्ट्स वाले छात्रों की खुलेगी किस्मत! इन 3 नए सेक्टर्स में नौकरियों की भरमार, आज ही करें अप्लाई
क्या बैंकिंग सिस्टम को ध्वस्त कर देगा Claude Mythos? कनाडा ने जारी कर दिया अलर्ट
क्या बैंकिंग सिस्टम को ध्वस्त कर देगा Claude Mythos? कनाडा ने जारी कर दिया अलर्ट
Embed widget