एक्सप्लोरर

यूपी उपचुनाव के नामांकन में BJP ने झोंकी ताकत, उम्मीदवारों के साथ मंत्री भी रहेंगे मौजूद

UP By Election 2024: उपचुनाव के लिए सीएम योगी ने सभी सीटों पर मंत्रियों को जिम्मेदारी दे दी थी. सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर पिछले दिनों हुई बैठक में 30 मंत्रियों को प्रभारी मंत्री बनाया था.

UP Bypolls 2024: साल 2024 विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने नामांकन में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. आज 25 तारीख नामांकन का आखिरी तारीख है और भाजपा ने 24 तारीख को अपनी लिस्ट जारी की थी इसके बाद आज सभी सीटों पर प्रत्याशी अपना नामांकन करेंगे. भारतीय जनता पार्टी आज नामांकन से ही विपक्ष पर मानसिक दबाव बनाने की तैयारी में है. आज नामांकन में सभी सीटों पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ ही पार्टी के बड़े नेता हर एक प्रत्याशी के साथ नामांकन कराते हुए दिखाई देंगे.

उपचुनाव की तैयारी के दौरान ही सीएम योगी ने सभी सीटों पर मंत्रियों को जिम्मेदारी दे दी थी, सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर पिछले दिनों हुई बैठक में 30 मंत्रियों को प्रभारी मंत्री बनाया था जिनमें से 13 मंत्री और 17 राज्य मंत्री शामिल हैं. इसके साथ ही विधानसभा क्षेत्रवार संगठन के नेताओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भी ड्यूटी लगाई गई थी. जिन लोगों की ड्यूटियां लगाई गई थी आज वह लोग नामांकन में शामिल होंगे.

पार्टी ने दोनों उपमुख्यमंत्रियों की भी ड्यूटी लगाई है जिसमें उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की उनके क्षेत्र की सीट फूलपुर पर जिम्मेदारी दी गई है. वो वहां फूलपुर के प्रत्याशी का नामांकन कराएंगे, उनके साथ यूपी सरकार में मंत्री दयाशंकर सिंह और मंत्री राकेश सचान भी नामांकन में मौजूद रहेंगे. इसके अलावा उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक की ड्यूटी कटेहरी सीट पर लगाई गई है, वह वहां नामांकन कराएंगे. कुंदरकी की सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी मौजूद रहेंगे . वहीं अन्य सीटों पर भी प्रभारी मंत्रियों को जिम्मेदारी दी गई है.

यूपी उपचुनाव में अखिलेश यादव का सिर्फ PDA पर भरोसा, जानें क्या है सपा का टिकट फॉर्म्युला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
सपा सांसद मुहिबुल्लाह नदवी को जौहर यूनिवर्सिटी में नहीं मिली एंट्री, गेट बंद पर करते रहे इंतजार
सपा सांसद मुहिबुल्लाह नदवी को जौहर यूनिवर्सिटी में नहीं मिली एंट्री, गेट बंद पर करते रहे इंतजार
'ना कर्फ्यू, ना दंगा, माफिया का सफाया', बुलंदशहर में विपक्ष पर जमकर बरसे CM योगी
'ना कर्फ्यू, ना दंगा, माफिया का सफाया', बुलंदशहर में विपक्ष पर जमकर बरसे CM योगी
महोबा में मंदिर के पुजारी की बेरहमी से हत्या, संकट मोचन मंदिर में खून से लथपथ मिला शव
महोबा में मंदिर के पुजारी की बेरहमी से हत्या, संकट मोचन मंदिर में खून से लथपथ मिला शव

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget