एक्सप्लोरर

Success Story: बचपन में ही सिर से उठ गया था माता-पिता का साया, अब हमीरपुर में 10वीं बोर्ड के टॉपर बने उज्ज्वल

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में टॉप करने वाले उज्ज्वल के सिर से बचपन में ही माता-पिता का साया हट गया था. उसके दादा-दादी ने चाय की दुकान चलाकर पाला

UP Board Result 2022: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने शनिवार को इंटरमीडिएट और हाई स्कूल का रिज़ल्ट घोषित कर दिया है जिसके बाद हमीरपुर के छात्र छात्राओं में ख़ासा उत्साह देखने को मिला है. यहां 10वीं बोर्ड का रिज़ल्ट घोषित होने पर पता चला कि ज़िले में टॉप करने वाला छात्र बेहद गरीब घर से ताल्लुक रखते हैं. टॉपर  उज्ज्वल के माता-पिता की 10 साल पहले ही मौत हो गई थी. दादा-दादी ने चाय की दुकान चला कर बच्चों को पढ़ाया है वहीं तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे के पिता टेलरिंग का काम करते हैं. 

माता-पिता की मौत के बाद दादा-दादी ने ऐसे संभाला

हमीरपुर ज़िले में टॉप करने वाला छात्र उज्ज्वल गुप्ता पौथिया गांव का रहने वाला है. उज्ज्वल ने एसवी इंटर कॉलेज में पढ़ाई करते हुए 94.17 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं. उज्ज्वल के पिता रामचंद्र गुप्ता की मौत 2010 में हो गई थी, जबकि उसकी मां रामा का 2013 में निधन हो गया था. छोटी सी उम्र में माता-पिता का सिर से साया हट गया तो दादा तारा चंद और दादी रामलली ने उज्ज्वल और उसकी बहन श्रृद्धा का पालन-पोषण किया. उनकी चाय-समोसे की छोटी सी दुकान है. उसी से घर का खर्चा और दोनों बच्चों की पढ़ाई होती है. उज्ज्वल गुप्ता इंजीनियर बनना चाहते हैं.


Agnipath पर Mayawati ने दी पहली प्रतिक्रिया, केंद्र सरकार पर लगाए ये आरोप, हिंसा करने वालों से की अपील

सेना में जाना चाहते हैं निखिल

हमीरपुर में सृष्टिमाला ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है. वह सरस्वती विद्या मंदिर हमीरपुर की छात्रा हैं. उन्हें 93.67 प्रतिशत अंक मिले हैं. तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले  निखिल साहू भी एक सामान्य परिवार से हैं उनके पिता टेलरिंग का काम करते हैं. राठ तहसील क्षेत्र के धमना गांव के रहने वाले निखिल ने सरस्वती बाल मंदिर से पढ़ाई की है. उन्हें हाई स्कूल में 92.83 प्रतिशत अंक मिले हैं. वह डिफेंस में जाना चाहते हैं. 

ये भी पढ़ें -


Agnipath Protest: UP में एशिया के सबसे बड़े गांव गहमर में अग्निपथ पर क्या है युवाओं की राय? जानें यहां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'युवा देश का भविष्य...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राकेश टिकैत ने सरकार को दे डाली ये सलाह
'युवा देश का भविष्य...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राकेश टिकैत ने सरकार को दे डाली ये सलाह
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
69 हजार शिक्षक भर्ती मामला: मायावती के घर पहुंचे अभ्यर्थी, पुलिस ने हिरासत में लिए प्रदर्शनकारी
69 हजार शिक्षक भर्ती मामला: मायावती के घर पहुंचे अभ्यर्थी, पुलिस ने हिरासत में लिए प्रदर्शनकारी
'इलाहाबाद छात्र आंदोलनों की राजधानी..', प्रयागराज में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले अखिलेश यादव
'इलाहाबाद छात्र आंदोलनों की राजधानी..', प्रयागराज में छात्रों के प्रदर्शन पर बोले अखिलेश यादव

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमरनाथ यात्रा के बीच पाकिस्तान की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
अमरनाथ यात्रा के बीच पाक की नापाक साजिश! जम्मू के कठुआ और सांबा में दिखे ड्रोन, गोला-बारूद बरामद
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
'अब देश में हर गलती की...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे AAP नेता संजय सिंह का बड़ा बयान
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
CJP Protest Viral Video : CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
CJP के प्रोटेस्ट में कुत्ता लेकर पहुंच गया स्टूडेंट, देखते ही डांस करने लगे प्रदर्शनकारी; वीडियो वायरल
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
आजाद भारत के इतिहास में सबसे पहले किस कैबिनेट मंत्री ने छोड़ा था पद, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच जानिए इतिहास
Embed widget