एक्सप्लोरर

UP Board Results 2023: यूपी बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों को लेकर बड़ी खबर, शिक्षा मंत्री ने बताया कब आएगा रिजल्ट?

UP Board Exam Results 2023 Date: इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी समय से पहले ही हो गया है. जिसके बाद से ही जल्द ही नतीजों के एलान का अंदाजा लगाया जा रहा था.

UP Board Exam Results 2023: यूपी बोर्ड की हाईस्कूल (High School Results 2023) और इंटर मीडिएट परीक्षाओं (Intermediate Results 2023) के नतीजों को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. यूपी बोर्ड (UP Board) के नतीजे इस बार समय से पहले ही घोषित कर दिए जाएंगे. माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी (Gulab Devi) ने इसे लेकर जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि इस बार यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षाओं के नतीजे 27 अप्रैल से पहले ही जारी कर दिए जाएंगे. वहीं एनसीईआरटी के सिलेबस (NCERT Syllabus) से सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की कविता हटाने के मुद्दे पर भी उन्होंने जवाब दिया. 

इस बार यूपी बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी समय से पहले ही हो गया है. इस बार 18 मार्च से बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों की जांच शुरू की गई थी. बोर्ड की तरफ से एक अप्रैल अंतिम तारीख निर्धारित की गई थी, लेकिन इसे 31 मार्च तक ही पूरा कर लिया गया था. जिसके बाद से ही ये अंदाजा लगाया जा रहा था कि इस बार बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे भी जल्द आ सकती है और अब शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने भी साफ कर दिया है कि 27 अप्रैल से पहले बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट की घोषणा कर दी जाएगी.

मुगलों के इतिहास को खत्म करने की बात निराधार- शिक्षा मंत्री

वहीं दूसरी तरफ शिक्षा मंत्री ने एनसीईआरटी के सिलेबस से सूर्यकांत त्रिपाठी निराला की कविता हटाने के मुद्दे पर शुरू हुई सियासत पर भी जवाब दिया. उन्होंने कहा कि विपक्षी दल पहले चीजों की पूरी जानकारी कर लें. यूपी बोर्ड में एनसीईआरटी का सिलेबस लागू जरूर है, लेकिन हिंदी की किताब यूपी बोर्ड की अपनी है. इसलिए उसमें कोई परिवर्तन नहीं हो रहा है. जहां तक एनसीईआरटी के सिलेबस की बात है तो वह जैसा सिलेबस में परिवर्तन करते हैं वह हमे पढ़ाना होता है. 

गुलाब देवी ने कहा कि विशेषज्ञों की समिति छात्र-छात्राओं के हित, वर्तमान और भविष्य की जरूरत को देखते हुए कि क्या विषय कितना उपयोगी है इसके आधार पर सब तय करती है. इससे पहले शिक्षा मंत्री ने मुगलों के इतिहास को पाठ्यक्रम से हटाने की खबर को भी अफवाह बताया. उन्होंने कहा कि यूपी बोर्ड की 12वीं की पढ़ाई में कोई बदलाव नहीं हुआ है. मुगलों के इतिहास को खत्म करने की बात निराधार है. बिना तथ्य के भ्रम न फैलाएं. योगी सरकार सबको साथ लेकर चलती है, हमारी सरकार में कोई जाति धर्म के आधार पर कार्य नहीं होता है.

ये भी पढ़ें- Atiq Ahmed News: अतीक अहमद की बदली जाएगी जेल, जानें साबरमती से कहां भेजा जाएगा माफिया?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
भदोही: बेटे को बचाने पटरी पर दौड़ी मां, ट्रेन से कटकर मौत
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
AMU की जमीन पर नगर निगम की कार्रवाई रुकी, कोर्ट का नोटिस
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
अयोध्या से राष्ट्रपति-PM मोदी को भेजी जाएगी राखी, क्या है खास?
यमुनानगर: स्कूली बच्चों के लिए रास्ता नहीं! सामने गहरा तालाब
यमुनानगर: स्कूली बच्चों के लिए रास्ता नहीं! सामने गहरा तालाब

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget