एक्सप्लोरर

UP Board 10th 12th Results 2021: खत्म हुआ छात्रों का इंतजार, यूपी बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं का रिजल्ट, यहां करें चेक

UP Board 10th 12th Results 2021: यूपी बोर्ड के छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म हो गया है. उत्तर प्रदेश बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है.

UP Board 10th 12th Results 2021: यूपी बोर्ड के छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म हो गया है. उत्तर प्रदेश बोर्ड ने 10वीं और 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है. यूपी बोर्ड के छात्र ऑफिशियल वेबसाइट upresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. यूपी बोर्ड ने आज 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एक साथ घोषित कर दिया है. इस बार 10वीं में 99.53 फीसदी और 12वीं में 97.88 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं.

ऐसा रहा रिजल्ट

इस साल हाईस्कूल परीक्षा में कुल 29,96,031 परीक्षार्थियों में से 29,82,055 परीक्षार्थी पास हुए हैं. पास प्रतिशत 99.53 रहा है. इनमें 16,76,916 छात्र और 13,19,115 छात्राएं हैं. इनमें से 16,68,868 छात्र और 13,13,187 छात्राएं पास हुई हैं. छात्रों का पास प्रतिशत 99.52 है और छात्राओं का पास प्रतिशत 99.55 है. 82,238 परीक्षार्थियों को सामान्य प्रोन्नति दी गई है.

इंटरमीडिएट परीक्षा में कुल 26,10,247 में से 25,54,813 परीक्षार्थी पास हुए हैं. पास प्रतिशत 97.88 है. इनमें 14,74,317 छात्र और 11,35,930 छात्राएं हैं. इसमें से 14,37,033 छात्र और 11,17,780 छात्राएं पास हुई है. छात्रों का पास प्रतिशत 97.47 और छात्राओं का पास प्रतिशत 98.40 रहा है. 62,506 परीक्षार्थियों को सामान्य प्रोन्नति दी गई है.

इस साल कोरोना महामारी की वजह से सीबीएसई और तमाम राज्य के बोर्डों सहित उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने भी 10वीं की परीक्षा रद्द कर दी थी. इस कारण इस साल बोर्ड ने 10वीं कक्षा के परिणाम के लिए 50:50 का फॉर्मूला तैयार किया था. जिसमें 50 प्रतिशत वेटेज कक्षा 9 के मार्क्स को दी गई है बाकी की 50 प्रतिशत वेटेज कक्षा 10 की प्री-बोर्ड परीक्षाओं को दिया गया है.

यहां देखें दसवीं का रिजल्ट

बता दें कि यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा में इस बार 56 लाख 3 हजार 813 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है. इनमें 31 लाख 47 हजार 793 छात्र और 24 लाख 56 हजार 20 छात्राएं हैं. हाईस्कूल की परीक्षा में 29 लाख 94 हजार 312 छात्र-छात्राओं ने रजिस्ट्रेशन कराया है. यूपी बोर्ड ने ये भी कहा है कि जो छात्र अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं होंगे, वो बाद में परीक्षा में शामिल हो सकेंगे. परीक्षा की तारीखों का एलान कोविड-19 की स्थितियों की समीक्षा के बाद किया जाएगा. 2020 में हाईस्कूल का पास प्रतिशत 83.31 प्रतिशत था जबकि 2019 में 80.07 प्रतिशत था.

यहां देखें बारहवीं का रिजल्ट

How To Check UPMSP UP Board 10th 12th Result 2021

- सबसे पहले उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाएं
- यूपी बोर्ड हाईस्कूल/दसवीं कक्षा परीक्षा 2021 परिणाम पर क्लिक करें.
- अपने लॉगिन क्रेडेंशियल में रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर डालें.
- सब्मिट करें और अगले पेज पर यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट चेक करें.
- भविष्य के संदर्भ के लिए अपना यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2021 डाउनलोड कर प्रिंटआउट लेकर रख लें.

यह भी पढ़ें: UP Board 12th Result 2021: यूपी बोर्ड ने 12वीं कक्षा के नतीजे किए घोषित, यहां चेक करें अपना रिजल्ट

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meerut News: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
मेरठ: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget