एक्सप्लोरर

UP Board 12th Exam 2021 Date: 24 अप्रैल से 12 मई तक चलेंगी परीक्षाएं, छात्र इन बातों का रखें विशेष ध्यान

यूपी बोर्ड की इंटर मीडिएट की परीक्षाएं इस बार 24 अप्रैल से शुरू होंगी जो 12 मई तक चलेंगी. हाई स्कूल की परीक्षा 15 कार्य दिवस में खत्म होगी. हिंदी व सामान्य हिंदी का पहला पेपर होगा.

लखनऊ: यूपी बोर्ड ने परीक्षा 2021 का टाइम टेबल जारी कर दिया है. यूपी बोर्ड की इंटर मीडिएट की परीक्षाएं 24 अप्रैल से शुरू होकर 12 मई तक आयोजित की जाएंगी. इस वर्ष यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटर मीडिएट की परीक्षा में 56,03,813 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे. इंटर मीडिएट की परीक्षा में 26,09,501 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे. इंटर की परीक्षा में 14,73,771 छात्र और 11,35,730 छात्राएं शामिल होंगी. इंटर मीडिएट की परीक्षा 15 कार्य दिवस में खत्म होगी. इंटर मीडिएट में हिंदी व सामान्य हिंदी का पहला पेपर होगा.

सिलेबस में पहले ही हो चुकी है कटौती गौरतलब है कि, कोरोना महामारी की वजह से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हुई है और इसी को ध्यान में रखते हुए यूपी बोर्ड ने कोर्स में 30 फीसद की कटौती की है.

जारी थी बोर्ड की तैयारी यूपी बोर्ड ने सत्र 2020-2021 के हाई स्कूल एवं इंटर मीडिएट परीक्षा की तैयारी पहले ही शुरू कर दी थी. स्टूडेंट्स बिना किसी बाधा के अपना पूरा फोकस पढ़ाई पर कर सकें, इसके लिए यूपी बोर्ड के सचिव मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक दिव्यकांत शुक्ल ने स्टडी, रिवीजन, हेल्थ एंड हेल्प नाम की कार्य योजना भी तैयार की थी जो इस प्रकार है.

यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 2021: स्टडी प्लान

- सभी स्टूडेंट्स सबसे पहले एक टाइम-टेबल बनाएं. जिसमें सभी विषयों की पढ़ाई के साथ-साथ आराम के लिए भी समय निश्चित करें. - टाइम-टेबल का पालन करने का प्रयास करें. - स्टूडेंट्स जिस भी संसाधन से पढ़ाई करें, उनके नोट्स अवश्य बनाएं. - जिस विषय में कोई दिक्कत आ रही हो, उसे हल करने के लिए शिक्षकों, अभिभावक, मित्रों के साथ वार्ता करें. - पाठ्यक्रम को छोटे- छोटे टुकड़ों में बांट लें. फिर एक-एक करके उन्हें पढ़ें.

यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 2021: रिवीजन प्लान

- बोर्ड परीक्षा के लिए बचे हुए समय को ध्यान में रखते हुए सभी विषयों का कम से कम दो बार रिवाइज करें. - पढ़ाई के साथ-साथ स्टूडेंट्स को चाहिए के वो पिछले साल के प्रश्न पत्रों और बाजार में उपलब्ध सैम्पल पेपर को हल करें. - स्टूडेंट्स नियमित तौर पर अपना स्वमूल्यांकन करते रहें. - दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों को लेकर स्टूडेंट्स स्वयं रणनीति बनाए और उस पर विशेष ध्यान दें.

यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 2021: हेल्थ एंड हेल्प प्लान

- सभी स्टूडेंट्स परीक्षाओं का डर मन से निकाल कर सकारात्मक सोच के साथ करें. - स्टूडेंट्स कम से कम 8-9 घंटे की नींद अवश्य लें, जिससे शरीर को आराम मिले. - कोरोना से बचाव के लिए भारत सरकार की तरफ से जारी गाइडलाइन्स का पालन करें. - नियमित तौर पर पढ़ाई के बीच-बीच में कुछ खाते रहें जिससे शरीर में उर्जा बनी रहे. - स्टूडेंट्स जंक फूड न खाएं. - स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई में सहपाठियों से सहयोग लें और सहायोग दें. - स्टूडेंट्स को चाहिए किए वे अपने शिक्षकों, अभिभावकों, मित्रों से नियमित रूप से जुड़े रहें. मन की परेशानियों को उनके साथ साझा करें.

ये भी पढ़ें:

UP Board Exam 2021 Date Sheet: 24 अप्रैल से शुरू होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं, 56 लाख से ज्यादा स्टूडेंट होंगे शामिल

समलैंगिक होने पर बर्खास्त किए गए होम गार्ड को HC ने किया बहाल, कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वहां अफजल और देश विरोधी...', जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन में ओपी राजभर का बड़ा आरोप
'वहां अफजल और देश विरोधी...', जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन में ओपी राजभर का बड़ा आरोप
सपा सांसद राजीव राय के PRO पर दलितों के अपमान का आरोप, BJP विधायक ने की कार्रवाई की मांग
सपा सांसद राजीव राय के PRO पर दलितों के अपमान का आरोप, BJP विधायक ने की कार्रवाई की मांग
अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक में क्या- क्या होगा? थोड़ी देर में शुरू होगी मीटिंग
अयोध्या: राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक में क्या- क्या होगा? थोड़ी देर में शुरू होगी मीटिंग
लोकसभा में सपा चीफ के बयान से बदल गया था माहौल, अब स्पीकर से हुई अखिलेश यादव की मुलाकात
लोकसभा में सपा चीफ के बयान से बदल गया था माहौल, अब स्पीकर से हुई अखिलेश यादव की मुलाकात

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
इंग्लैंड में फ्लॉप होने के बाद बोले वैभव सूर्यवंशी- ‘क्रिकेट में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं’
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
सिनेमाघरों में री रिलीज हो रही आमिर खान की '3 इडियट्स'? मेकर्स बोले- झूठी हैं खबरें
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
'या तो वो जंतर-मंतर आएं या फिर...', कॉकरोच जनता पार्टी ने सरकार से बातचीत के लिए रखी ये शर्त
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
Karnataka Teacher Recruitment 2026: इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
इस राज्य में होने जा रही 15000 पदों पर शिक्षक भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी- जानें पूरी डिटेल
Embed widget