एक्सप्लोरर

यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा के छात्रों की ऑनलाइन पढ़ाई दूरदर्शन से

कोरोना संक्रमण के चलते अब वर्चुअल पढ़ाई का सहारा लिया जा रहा है. छात्रों को ऑनलाइन पढ़ाई के जरिये पाठ्यक्रम पूरा किया जाएगा. यूपी बोर्ड ने अब दसवीं और बारहवीं की पढ़ाई के लिये दूरदर्शन का सहारा लेने का फैसला किया है.

प्रयागराज, एजेंसी. उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के विद्यालयों के खुलने से पहले तक सत्र नियमित करने के उद्देश्य से यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों की ऑनलाइन पढ़ाई के लिए दूरदर्शन का सहारा लेने का निर्णय किया है.

अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला द्वारा माध्यमिक शिक्षा परिषद के सचिव को भेजे गए पत्र के मुताबिक, प्रदेश सरकार द्वारा शैक्षणिक सत्र 2020-21 को नियमित रखने के लिए एक जुलाई, 2020 से कक्षा 10 और 12 के पाठ्यक्रमों पर शैक्षणिक वीडियो बनाकर स्वयंप्रभा चैनल-22 पर प्रसारित कराए जा रहे हैं. हालांकि स्वयंप्रभा चैनल के डीटीएच, डिश टीवी और जियो टीवी ऐप पर ही उपलब्ध होने के कारण प्रदेश के दूर-दराज एवं ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को शैक्षणिक वीडियो का लाभ नहीं मिल पा रहा है. इसलिए बोर्ड परीक्षा वाली कक्षाओं- 10 और 12 का आनलाइन पठन पाठन दूरदर्शन पर कराने का निर्णय किया गया है.

स्वयंप्रभा चैनल-22 पर होगा प्रसारित

पत्र के मुताबिक, माध्यमिक विद्यालयों का संचालन वर्चुअल स्कूल के रूप में किया जाएगा जिसके अंतर्गत पूरे प्रदेश में पूर्व निर्धारित समय सारणी के अनुसार कक्षावार एवं विषयवार शैक्षणिक वीडियो का प्रसारण एवं आनलाइन अध्ययन सुनिश्चित किया जाएगा. कक्षा 9 और 11 के आनलाइन पठन पाठन के लिए शैक्षणिक वीडियो भारत सरकार द्वारा संचालित स्वयंप्रभा चैनल-22 पर प्रसारित कराया जाएगा.

इसमें कहा गया है कि दूरदर्शन उत्तर प्रदेश और स्वयंप्रभा चैनल-22 पर प्रसारित शैक्षणिक वीडियो माध्यमिक शिक्षा विभाग के यूट्यूब चैनल पर भी अपलोड किए जाएंगे ताकि जो छात्र किन्हीं कारणों से दूरदर्शन एवं स्वयंप्रभा चैनलों पर प्रसारित वीडियो न देख पाएं, वे यूट्यूब पर ऑनलाइन अध्ययन कर उसका लाभ उठा सकें. ऑनलाइन शिक्षा प्रणाली के प्रभावी संचालन के लिए अधिकारियों, प्रधानाचार्यों और शिक्षकों को वेबिनार और ऑनलाइन ट्यूटोरियल आदि के माध्यम से प्रशिक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाएगी.

ये भी पढ़ें.

मेरठ: असम में शहीद हुये लेफ्टिनेंट के परिजन धरने पर बैठे, सरकार से की नौकरी की मांग

मेरठ: अवैध तरीके से चल रही थी NCERT किताबों की छपाई, पुलिस-एसटीएफ की टीम ने पकड़ी 35 करोड़ की किताबें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी के शहर में डुप्लीकेट वोट..., अखिलेश के दावे से मची हलचल
CM योगी के शहर में डुप्लीकेट वोट..., अखिलेश के दावे से मची हलचल
'मगरमच्छ कहे मैंने...', समाजवादी पार्टी सीएम योगी का बड़ा हमला
'मगरमच्छ कहे मैंने...', समाजवादी पार्टी सीएम योगी का बड़ा हमला
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
मैनपुरी में BJP ने 2022 में सपा को हराया, 2024 में डिंपल यादव ने पलटी बाजी; 2027 में क्या होगा?
मैनपुरी में BJP ने 2022 में सपा को हराया, 2024 में डिंपल यादव ने पलटी बाजी; 2027 में क्या होगा?

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर मंतर प्रोटेस्ट साइट से हटा तो भड़की CJP, सौरव दास बोले- 'लिखकर ले लीजिए कि...'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget