एक्सप्लोरर

27 जून को आएगा यूपी बोर्ड का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, इस बार कई चीजें होंगी पहली दफा

लंबे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे यूपी बोर्ड के छात्र-छात्राओं का इंतजार अब खत्म हो रहा है. 27 जून को यूपी बोर्ड का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आएगा.

लखनऊ, शैलेश अरोड़ा: यूपी बोर्ड के 50 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का रिजल्ट को लेकर इंतजार जल्द ही खत्म होगा. यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 27 जून को घोषित किया जाएगा. वैसे तो यूपी बोर्ड की कॉपियो का मूल्यांकन 16 मार्च से शुरू हुआ था, लेकिन कोरोना के चलते एक दिन बाद ही मूल्यांकन स्थगित करना पड़ गया था.

51,30,481 छात्र छात्राओं को रिजल्ट का इंतजार

इस बार यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं में कुल 56,11,072 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था. जिसमें से 51,30,481 ने परीक्षा दी. 10वीं में कुल 30,24,632 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिसमें से 2,79,656 अनुपस्थित रहे और 27,44,976 ने परीक्षा दी. इसी तरह 12वीं में कुल 25,86,440 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिसमें से 2,00,935 अनुपस्थित रहे और 23,85,505 ने परीक्षा दी.

इस बार मार्कशीट पर हिंदी में भी नाम

पहली बार स्टूडेंट्स की मार्कशीट पर उनका और माता-पिता का नाम इंग्लिश के साथ ही हिंदी में भी लिखा मिलेगा. माध्यमिक शिक्षा परिषद ने ये व्यवस्था हाइकोर्ट के एक आदेश के क्रम में लागू की है.

ऑनलाइन होंगे स्क्रूटनी के आवेदन

इस बार से स्क्रूटनी के आवेदन ऑनलाइन होंगे, यानी छात्र-छात्राओं को इसके लिए कॉलेज के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. स्क्रूटनी की व्यवस्था ऑनलाइन होने के चलते आवेदन के समय को कम किया जाएगा. पहले स्क्रूटनी के आवेदन के लिए 30 दिन का वक्त मिलता था, लेकिन अब 25 दिन का वक्त हो सकता है.

पहली बार इंटर में भी कम्पार्टमेंट का मौका

पहली बार यूपी बोर्ड में हाई स्कूल के तर्ज पर ही इंटर यानी 12वीं में भी कम्पार्टमेंट की व्यवस्था लागू की गई है. इसका मतलब है अगर कोई छात्र किसी एक विषय मे फेल हो जाता है, तो वो उस एक विषय के लिए अलग से परीक्षा दे सकता है. इससे उसका पूरा साल बर्बाद होने से बचेगा.

यह भी पढ़ें:

चीन के साथ झड़प में 20 भारतीय जवानों की शहादत, यूपी के डिप्टी सीएम समेत तमाम नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में थार बनी आग का गोला, 3 दोस्तों ने कूदकर बचाई जान
लखनऊ में थार बनी आग का गोला, 3 दोस्तों ने कूदकर बचाई जान
गांव की बहनों को आत्मनिर्भरता की नई राह से जोड़ रही डबल इंजन सरकार: सीएम योगी
गांव की बहनों को आत्मनिर्भरता की नई राह से जोड़ रही डबल इंजन सरकार: सीएम योगी
अमेठी में राकेश प्रताप सिंह समेत तीन विधायक आज थामेंगे BJP का दामन, कहा- 'यह मेरी घर वापसी है'
अमेठी में राकेश प्रताप सिंह समेत तीन विधायक आज थामेंगे BJP का दामन, कहा- 'यह मेरी घर वापसी है'
‘भाजपाई उठा-बैठक की रिहर्सल...', अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर कर कसा तंज
‘भाजपाई उठा-बैठक की रिहर्सल...', अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर कर कसा तंज

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
भारत नहीं आए बांग्लादेशी PM तारिक रहमान तो भड़कीं शेख हसीना, 'दो देशों के रिश्ते किसी...'
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
वैशाली हादसा: मृतकों में एक ही परिवार के 7 बच्चे, DM को पकड़ रोने लगी महिला
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की DNA टेस्ट की मांग
'नाना पाटेकर जिंदा हैं, किसी ने शव नहीं देखा', तनुश्री दत्ता ने की डीएनए टेस्ट की मांग
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
एक्टिंग में अफगानिस्तान को 10 नंबर, कैमरे में कैद हुई खिलाड़ी की नौटंकी
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
दिल्ली में फ्री बिजली मिलने के नियम में बदलाव, अब करना होगा ये काम
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget