एक्सप्लोरर

UP Board Exam: 'जो पढ़ा था वही आ गया पेपर में...', परीक्षा देकर बाहर निकले पूर्व BJP विधायक ने सबको चौंकाया

UP Board Exam 2023: बिथरी चैनपुर से बीजेपी (BJP) विधायक रहे पप्पू भरतौल ने कहा कि वे इंटरमीडिएट के बाद एलएलबी की पढ़ाई करना चाहते हैं. छात्र-छात्राएं मन से पढ़ें और बिल्कुल टेंशन ना लें.

UP Board 10th 12th Exam 2023: उत्तर प्रदेश में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी से शुरू हो गईं हैं. ऐसे में भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान विधायक पप्पू भरतौल (Former BJP MLA Pappu Bhartaul) शुक्रवार को इंटरमीडिएट की परीक्षा देने पहुंचे. उनको परीक्षा देते देख छात्र-छात्राएं हैरान रह गए. पप्पू भरतौल ने कहा कि पढ़ने लिखने की कोई उम्र नहीं होती. बरेली (Bareilly) के कैंट स्थित आरएन टैगोर इंटर कॉलेज में बिथरी चैनपुर से बीजेपी विधायक रह चुके पप्पू भरतौल इंटरमीडिएट का एग्जाम देने पहुंचे. उन्होंने बताया कि पेपर काफी सरल था और उन्होंने जो कुछ भी पढ़ा था वह सब पेपर में आया. उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि पढ़ाई के लिए कोई टेंशन ना लें, मोबाइल से दूरी बनाएं और मन से पढ़ें. 

करना चाहते हैं एलएलबी की पढ़ाई
पेपर देने के बाद पूर्व विधायक ने भारतीय जनता पार्टी की तारीफ करते हुए कहा कि बीजेपी शासन में नकल विहीन परीक्षाएं कराई जा रही हैं. नकल के बारे में तो कोई सोच भी नहीं सकता, इसलिए छात्र-छात्राएं मन से पढ़ें और बिल्कुल भी टेंशन ना लें. उन्होंने कहा कि, मैंने इंटरमीडिएट हिंदी की परीक्षा दी है और अब अगला पेपर 22 फरवरी को है. उनका यह भी कहना है कि वह इंटरमीडिएट के बाद एलएलबी की पढ़ाई करना चाहते हैं क्योंकि उन्होंने देखा है कि बहुत से ऐसे लोग हैं जिनके पास पैसे नहीं होते और उन्हें केस लड़ने में काफी परेशानी आती है, इसलिए वह एलएलबी करके ऐसे लोगों की मदद करेंगे.

नकल रोकने के लिए बहुत सख्ती
बता दें कि यूपी बोर्ड परीक्षा में इसबार नकल रोकने के लिए काफी सख्ती बरती जा रही है. यही वजह है कि इसबार पहले दिन ही 4 लाख से ज्यादा छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी. प्रदेश सरकार ने नकल रोकने के लिए सख्त कदम उठाए हैं. कई परीक्षा केंद्रों पर छात्र नकल करते हुए पकड़े जा रहे हैं. 16 फरवरी से शुरू हुई यूपी बोर्ड 2023 की परीक्षा के लिए 58 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था. इनमें 31.2 लाख छात्र 10वीं और 27.5 लाख छात्र 12वीं कक्षा के थे. परीक्षाएं प्रदेश के 75 जिलों के 8,752 केंद्रों पर आयोजित की जा रही हैं.

UP Politics: वरुण गांधी के इस बयान से बढ़ सकती है बीजेपी, कांग्रेस और सपा की मुश्किलें, जानिए कैसे?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महोबा में गुंडागर्दी और दबंगई, पुरानी रंजिश में ट्रक ड्राइवर को पेड़ से बांधकर पीटा
महोबा में गुंडागर्दी और दबंगई, पुरानी रंजिश में ट्रक ड्राइवर को पेड़ से बांधकर पीटा
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे, जानें पूरी डिटेल
झांसी के रेस्टोरेंट के अंदर फायरिंग, LLB छात्र को मारी गोली; पुलिस बोली- जल्द होगी गिरफ्तारी
झांसी के रेस्टोरेंट के अंदर फायरिंग, LLB छात्र को मारी गोली; पुलिस बोली- जल्द होगी गिरफ्तारी
Uttarakhand Monsoon: उत्तराखंड में बारिश ने मचाई तबाही, 76 सड़कें बंद, 209 मकान क्षतिग्रस्त; चारधाम यात्रा पर भी असर
उत्तराखंड में बारिश ने मचाई तबाही, 76 सड़कें बंद, 209 मकान क्षतिग्रस्त; चारधाम यात्रा पर भी असर

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
Bihar NEET Protest Live: मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Embed widget