एक्सप्लोरर

यूपी: काफिले पर हमले के बाद नाराज बीजेपी MLA ने सुरक्षा वापस की, पुलिस जांच पर उठाए सवाल

महोबा के बीजेपी विधायक ब्रज भूषण राजपूत ने पुलिस पर ढिलाई का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि उनके काफिले पर हमले की जांच में लापरवाही बरती जा रही है.

महोबा: उत्तर प्रदेश में महोबा जिले के चरखारी विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के विधायक बृजभूषण राजपूत ने अपने वाहन पर हमले की जांच में पुलिस की ढिलाई का आरोप लगाते हुए अपनी सुरक्षा लौटा दी है. यह हमला पिछले शनिवार को हुआ था. विधायक ने पुलिस पर आरोपियों के प्रति नरम रुख रखने का आरोप लगाया जिन्होंने हिस्ट्रीशीटर होने के बावजूद उनके वाहन पर हमला किया.

महोबा के जिलाधिकारी और मुख्यमंत्री के निजी सचिव को लिखे पत्र में, राजपूत ने कहा कि वो अपना सुरक्षा कवर वापस कर रहे हैं क्योंकि पुलिस उन लोगों को गिरफ्तार नहीं कर रही है जिन्होंने उनके वाहन पर हमला किया था.

आम आदमी कैसे होगा सुरक्षित

राजपूत ने संवाददाताओं से कहा, मैं एक जनप्रतिनिधि हूं और अगर मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र में सुरक्षित नहीं हूं तो आम आदमी कैसे सुरक्षित हो सकता है? मेरी सुरक्षा बढ़ाने का कोई फायदा नहीं है. पुलिस को उन अपराधियों को गिरफ्तार करना चाहिए जिन्होंने मेरे ऊपर हमला किया. जिन लोगों ने मेरे वाहन पर हमला किया, वे बड़े अपराधी हैं, जिन पर हत्या सहित कई मामले दर्ज हैं.

काफिले पर हुआ था हमला

12 दिसंबर को, चार व्यक्तियों ने करैरा कलां गांव में बृजभूषण राजपूत के वाहन पर हमला किया था. संयोग से, जब हमला हुआ, उस वक्त राजपूत वाहन में नहीं थे, और उनके कुछ कर्मचारी और उनके निजी गनर उसमें मौजूद थे.

महोबा के एसपी ए,के. श्रीवास्तव ने कहा कि विधायक की सुरक्षा वापस लेने का कोई सवाल ही नहीं है. उन्हें दो अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी दिए गए हैं. एसपी ने कहा कि इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और दोनों का पिछला आपराधिक रिकॉर्ड है. इस बीच, मुख्यमंत्री कार्यालय से इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की गई.

ये भी पढ़ें.

बीजेपी नेता का बड़ा बयान, कहा- किसान आंदोलन में विदेशी फंडिंग, पाकिस्तान से भी आ रहा पैसा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी के 48 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अवंती बाई लोधी की जयंती पर CM योगी का बड़ा ऐलान, गिनाईं उपलब्धियां
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget