एक्सप्लोरर

'सरकार सभी को नहीं दे सकती रोजगार', बीजेपी नेता रमापति राम त्रिपाठी का बेतुका बयान

Ramapati Ram Tripathi in Basti: बीजेपी के पूर्व सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने महाकुंभ को लेकर विपक्षी दलों के बयान पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव चर्चा में रहने के लिए ऐसा बोलते हैं.

Basti News Today: बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सांसद रहे डॉ. रमापति राम त्रिपाठी आज बस्ती पहुंचे, जहां उन्होंने संगठन को लेकर आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत की. बेरोजगारी को लेकर पूछे गए सवाल पर पूर्व सांसद रहे डॉ. रमापति राम त्रिपाठी ने बेतुका जवाब दिया.

बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सरकार सभी को रोजगार नहीं दे सकती. बेरोजगारी के मुद्दे पर डॉ. रमापति राम त्रिपाठी बैकफुट पर नजर आए. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार विकसित भारत के एजेंडे पर काम कर रही है.

रमापति राम त्रिपाठी ने कहा कि वर्ष 2025-26 का केंद्रीय बजट विकसित भारत की अवधारणा को ध्यान में रखकर बनाया गया है. सुधारों को ईंधन और समावेशिता को मार्गदर्शक भावना के रूप में रखते हुए, वित्त वर्ष 2025-26 का केंद्रीय बजट विकसित भारत की गति निर्धारित करने का लक्ष्य रखता है.

महाकुंभ को लेकर विपक्ष पर तंज
महाकुंभ को लेकर विपक्षी दलों के जरिये लगाए जा रहे पूर्व सांसद डॉ रमापति राम त्रिपाठी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की. उन्होंने कहा, "अखिलेश यादव चर्चा में रहने के लिए ऐसा बोलते है. अखिलेश यादव के पास कोई दृष्टि नहीं है और वे जानबूझकर बचकाना बयान देते हैं."

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने भी महाकुंभ को मृत्यु कुंभ बताया था. उनके इस बयान पर डॉ रमापति राम त्रिपाठी ने कहा, "यह उनकी मानसिकता को साफ तौर पर दर्शाता है कि उनकी देश के लोगों के प्रति सोचा किस स्तर की है. उन्हें लगता है महाकुंभ में ममता बनर्जी अपनी मृत्यु देख रही होंगी, ये लोग देश की अखंडता को नहीं बल्कि मत को ध्यान में रखकर बयान देते है."

उन्होंने आगे कहा, "महाकुंभ में सबसे अधिक देश के गरीब वर्ग के लोग अपनी श्रद्धा से स्नान करने गए हैं, तो वे कह सकते है महाकुंभ से गरीबी मिटने वाले बयान से कांग्रेस के नेता खुद शर्मिंदा हैं." उन्होंने दावा किया कि देश की 70 फीसदी आबादी आज बीजेपी के साथ है, इसलिए भारत सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर आगे बढ़ रहा है.

केंद्रीय बजट पर क्या कहा?
डॉ रमापति राम त्रिपाठी ने कहा, "किसानों और ग्रामीण विकास के लिए किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) की सीमा 5 लाख रुपये की गई है. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का विस्तार और ग्राम सड़क योजना के लिए बजट बढ़ाया गया है." उन्होंने आगे कहा, "रोजगार और स्टार्टअप्स के क्षेत्र में एमएसएमई सेक्टर के लिए सस्ते लोन की व्यवस्था, स्टार्टअप्स को कर छूट का विस्तार, स्किल डेवलपमेंट और अप्रेंटिसशिप योजनाओं के लिए अधिक बजट का प्रावधान किया गया है."

पूर्व बीजेपी सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने कहा, "डिजिटल और हरित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए भी इलेक्ट्रिक वाहन (EV) पर सब्सिडी, हरित ऊर्जा परियोजनाओं को बढ़ावा दिया जाएगा." उन्होंने दावा किया कि यह बजट मध्यम और निम्न वर्ग के लिए राहतकारी बताया जा रहा है, जिससे करदाताओं को बचत का अवसर मिलेगा और आर्थिक विकास को गति मिलेगी."

ये भी पढ़ें: 'यूपी में फ्री में बेटियों को दिखाई जाए फिल्म छावा', BJP विधायक ने सरकार से की मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मायावती का बड़ा बयान, बोलीं- 'पहले फैसला होता तो...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर मायावती का बड़ा बयान, बोलीं- 'पहले फैसला होता तो...'
जंतर-मंतर हुए लाठीचार्ज को लेकर महोबा में प्रोटेस्ट, भीम आर्मी ने दी ये चेतावनी
जंतर-मंतर हुए लाठीचार्ज को लेकर महोबा में प्रोटेस्ट, भीम आर्मी ने दी ये चेतावनी
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
'यह इस्तीफा नहीं इंकलाब है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान
'यह इस्तीफा नहीं इंकलाब है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
नीट पेपर लीक पर बवाल से प्रधान के इस्तीफे तक... किस तरह से CJP के एक ऐलान से बदल गया पूरा गेम
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
'धर्मेंद्र प्रधान की बलि चढ़ी', शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर BJP के इस नेता ने खोला मोर्चा!
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
5 चौके और 2 छक्के, 208 का स्ट्राइक रेट; तिलक वर्मा ने जड़ा तूफानी अर्धशतक
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
ITR: ई-फाइलिंग साइट ठप, टैक्सपेयर्स की बढ़ी मुश्किलें
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं पूर्व IPS किरण बेदी, 'लीडरशिप के लिए साफ संदेश है कि...'
Embed widget