एक्सप्लोरर

यूपी एटीएस को मिली कामयाबी, खालिस्तान लिबरेशन फोर्स को हथियार सप्लाई करने वाला गिरफ्तार

पिछले हफ्ते पंजाब पुलिस ने उत्तर प्रदेश के अपने समकक्षों से आशीष से जुड़ी जानकारी साझा की थी। एटीएस के प्रवक्ता ने कहा कि आशीष सिंह को रुड़की के सिविल लाइंस क्षेत्र के जादुगर रोड पर टिकरी से गिरफ्तार किया गया।

लखनऊ, एबीपी गंगा। उत्तर प्रदेश आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) को बड़ी कामयाबी मिली है। एटीएस की टीम ने खालिस्तान लिबरेशन फोर्स (केएलएफ) को हथियारों की आपूर्ति करने वाले प्रमुख व्यक्ति को रुड़की से गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए शख्स का नाम आशीष बताया जा रहा है। आशीष पिछले कुछ समय से रुड़की में अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था। यूपी एटीएस ने उसे पंजाब पुलिस को सौंप दिया है। आशीष पंजाब में लूट और हत्या के कई मामलों में वांछित चल रहा था। फिलहाल एटीएस उत्तर प्रदेश में उसके आपूर्ति चैनल और इससे जुड़े लोगों को लेकर जांच कर रही है।

रिपोर्ट के अनुसार, पिछले हफ्ते पंजाब पुलिस ने उत्तर प्रदेश के अपने समकक्षों से आशीष से जुड़ी जानकारी साझा की थी। एटीएस के प्रवक्ता ने कहा कि आशीष सिंह को रुड़की के सिविल लाइंस क्षेत्र के जादुगर रोड पर टिकरी से गिरफ्तार किया गया। उस पर हत्या का प्रयास, घातक हथियारों से दंगा करने, साल 2018 में पंजाब में आपराधिक साजिश रचने और अपराधी को शरण देने का आरोप है।

आशीष को केएलएफ के प्रमुख और फोर्स को हथियार आपूर्ति करने वाला गुगनी ग्रेवाल उर्फ हरमीत सिंह का दाहिना हाथ माना जाता है। इसके अलावा आरएसएस और शिवसेना कार्यकर्ता की हत्या में भी आशीष शामिल रहा है। पाकिस्तान में 27 जनवरी, 2020 को केएलएफ के प्रमुख की हत्या के बाद पंजाब पुलिस ने पंजाब के मोंगा से सुखप्रीत सिंह को ढूंढ़ निकाला और उसकी सूचना पर ही आशीष को पकड़ा जा सका।

एटीएस के एडिशनल डायरेक्टर जनरल डी. के. ठाकुर ने कहा कि आशीष का नाम शराब की गैर-कानूनी बिक्री सहित अन्य कई मामलों में शामिल है। वह पटियाला जेल में बंद रहने के दौरान केएलएफ प्रमुख के संपर्क में आया। आशीष ने केएलएफ प्रमुख को विभिन्न बोर वाले 10 पिस्तौल भी दिए थे।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फतेहपुर: जल संरक्षण के लिए 'मिशन 300' शुरू, तालाब बचाने के लिए प्रशासन की पहल
फतेहपुर: जल संरक्षण के लिए 'मिशन 300' शुरू, तालाब बचाने के लिए प्रशासन की पहल
यूपी के स्कूलों में AI-रोबोटिक्स की एंट्री, 600 विद्यालयों में बनेंगी हाईटेक ड्रीम लैब्स
यूपी के स्कूलों में AI-रोबोटिक्स की एंट्री, 600 विद्यालयों में बनेंगी हाईटेक ड्रीम लैब्स
यूपी में अब गांव-गांव बजेगा मौसम खतरे का अलर्ट, आंधी-तूफान से पहले लोगों तक पहुंचेगी चेतावनी
यूपी में अब गांव-गांव बजेगा मौसम खतरे का अलर्ट, आंधी-तूफान से पहले लोगों तक पहुंचेगी चेतावनी
राजस्व मामलों में देरी अब नहीं चलेगी, योगी सरकार तय करेगी अफसरों की जवाबदेही
राजस्व मामलों में देरी अब नहीं चलेगी, योगी सरकार तय करेगी अफसरों की जवाबदेही

वीडियोज

UP Electricity Crisis: गर्मी के टॉर्चर और बिजली संकट ने बढ़ाया 'सियासी करंट'! | CM Yogi
Shastrarth With Chitra Tripathi: 'धर्म' का 'खेला'..कब तक सजेगा सत्ता का 'मेला'? | EID | Qurbani
Iran US War Update: ईरान के खिलाफ ट्रंप लेंगे अब तक का सबसे बड़ा फैसला? | US | Trump | Asim Munir
Abp Report | Iran US War | Inflation: मिडिल ईस्ट में जंग और भारत में 'तेल' की आग! | Crisis
Vasudha: 😯Karishma का खेल खत्म, Chandrika की घर वापसी का जश्न! #sbs

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिंदू-मुस्लिम नहीं, अमीरी-गरीबी के मुद्दे पर होगी असली लड़ाई', कांग्रेस बैठक में बोले राहुल गांधी
हिंदू-मुस्लिम नहीं, अमीरी-गरीबी के मुद्दे पर होगी असली लड़ाई', कांग्रेस बैठक में बोले राहुल गांधी
उत्तराखंड में 19 IAS और 10 PCS अधिकारियों के तबादले, आशीष चौहान बने देहरादून के नए DM
उत्तराखंड में 19 IAS और 10 PCS अधिकारियों के तबादले, आशीष चौहान बने देहरादून के नए DM
प्लेऑफ से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, खूंखार बल्लेबाज चोटिल होकर लौटा अपने देश
प्लेऑफ से पहले RCB को लगा बड़ा झटका, खूंखार बल्लेबाज चोटिल होकर लौटा अपने देश
Saturday BO: तीसरे दिन 40 करोड़ के पार पहुंची 'दृश्यम 3', 'करुप्पू' भी नहीं पीछे, जानें सेटरडे को फिल्मों की कमाई
तीसरे दिन 40 करोड़ के पार पहुंची 'दृश्यम 3', 'करुप्पू' भी नहीं पीछे, जानें सेटरडे को फिल्मों की कमाई
Delhi Gymkhana Club: दिल्ली के जिमखाना क्लब को 5 जून तक खाली करने का आदेश, सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?
दिल्ली के जिमखाना क्लब को 5 जून तक खाली करने का आदेश, सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?
हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा और दिल्ली में सबसे कम, जानें हर राज्य में क्यों अलग है रेट
हैदराबाद में पेट्रोल की कीमत सबसे ज्यादा और दिल्ली में सबसे कम, जानें हर राज्य में क्यों अलग है रेट
जिद और जल्दबाजी से मची चीख पुकार! क्रॉसिंग पर ट्रक से टकराई ट्रेन, VIDEO देख कांप जाएंगे
जिद और जल्दबाजी से मची चीख पुकार! क्रॉसिंग पर ट्रक से टकराई ट्रेन, VIDEO देख कांप जाएंगे
CBSE Fake Notice: CBSE ने वायरल नोटिस को बताया फर्जी, 12वीं स्कैन कॉपी और री-चेकिंग प्रक्रिया जारी
CBSE ने वायरल नोटिस को बताया फर्जी, 12वीं स्कैन कॉपी और री-चेकिंग प्रक्रिया जारी
Embed widget