एक्सप्लोरर

UP Assembly: यूपी विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज से होगा शुरू, मोबाइल पर रहेगा बैन, इस मुद्दे पर सरकार को घेर सकता है विपक्ष

UP Assembly Winter Session: सत्र के पहले दिन सदन के मौजूदा और पूर्व सदस्यों के निधन पर शोक व्यक्त किया जाएगा. इसके बाद 29 नवंबर से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से शुरू होगी.

UP Assembly Winter Session: उत्तर प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज यानी 28 नवंबर से शुरू होने जा रहा है. 65 साल बाद योगी सरकार में विधानसभा सत्र नए नियमों के साथ ऑपरेट किया जाएगा. दरअसल, विधानसभा के पिछले सत्र में ही बदलावों को अनुमति दी गई थी, जिसके बाद अब इन नए बदलावों को लागू किया जा रहा है. इसके तहत सदन में नेताओं के मोबाइल ले जाने पर बैन रहेगा.

सदस्यों को बिना मोबाइल के ही सदन में एंट्री मिलेगी. साथ ही साथ सदन में झंडा और बैनर ले जाने की भी अनुमति नहीं रहेगी. इस सत्र के दौरान महिलाओं को खास वरीयता दी जाएगी क्योंकि यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार का नारी सशक्तिकरण के लिए संकल्प भी है. बताया जा रहा है कि सत्र के दौरान महिला सदस्यों को बोलने के लिए खास वरीयता मिलेगी. 

शीतकालीन सत्र में होगा ये काम

विधानसभा के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सदन के मौजूदा और पूर्व सदस्यों के निधन पर शोक व्यक्त किया जाएगा. 29 नवंबर यानी कल से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से शुरू होगी. इस दिन प्रथम पहर के दौरान अध्यादेशों, अधिसूचनाओं, नियमों आदि को सदन के पटल पर रखा जाएगा. इसके अलावा विधेयकों का दोबारा स्थापन कार्य किया जाएगा. 

इस मुद्दे पर घेर सकता है विपक्ष

जानकारी के मुताबिक, दोपहर साढ़े 12 बजे के बाद वित्तीय वर्ष 2023-24 के अनुपूरक अनुदानों की मांगों का प्रस्तुत किया जाएगा. साथ ही साथ अन्य विधायी कार्य निपटाया जाएगा. वहीं, विपक्ष जातीय जनगणना जैसे मुद्दों पर सरकार को घेर सकता है. समाजवादी पार्टी के नेता लगातार जातिगत जनगणना के मुद्दे पर सरकार पर आक्रामक रवैया अपनाए हुए है. 

विधानसभा स्पीकर ने क्या कहा?

सत्र को लेकर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सोमवार को कहा था कि देश में धारणा है कि यूपी विधानसभा सत्र में अच्छी बहसें होती हैं. राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों को बहुत अच्छे से पेश किया जाता है. विपक्ष का कहना है अपनी राय को अच्छे से आगे बढ़ाएं. मुझे उम्मीद है कि आने वाले सत्रों में सरकार महत्वपूर्ण मुद्दों पर बहस करेगी.

ये भी पढ़ें- 

Uttarkashi Tunnel Rescue Live: 41 जिंदगियां, 17वां दिन... मैन्युअल ड्रिलिंग के बीच मौसम दे रहा चुनौती, पीएम मोदी ने की ये अपील

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆
*T&C Apply

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'नमाजियों पर सख्ती, कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा', AIMIM ने उठाया सवाल
'नमाजियों पर सख्ती, कांवड़ियों पर पुष्पवर्षा', AIMIM ने उठाया सवाल
आगरा: अंतिम संस्कार के बीच मौत 17 घंटे बाद जिंदा हुई वृद्ध महिला
आगरा: अंतिम संस्कार की थी तैयारी, 17 घंटे बाद जिंदा हुई वृद्ध महिला
उत्तराखंड: 8 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, हाई अलर्ट जारी
उत्तराखंड: 8 जिलों में फ्लैश फ्लड का खतरा, हाई अलर्ट जारी
हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू
हरिद्वार: नदी में फंसीं 2 कारें, पुलिस-SDRF ने किया रेस्क्यू

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में चौथे दिन भी जारी पाकिस्तानी रेंजर्स की बर्बरता, फायरिंग में 6 मरे
PoK में चौथे दिन भी जारी पाकिस्तानी रेंजर्स की बर्बरता, फायरिंग में 6 मरे
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget