एक्सप्लोरर

UP Election 2022: यूपी में पुरुषों से ज्यादा महिला मतदाता, आपका नाम है या नहीं? इस वेबसाइट पर करें चेक

UP News: यूपी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बुधवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य में मतदाता सूची को जारी कर दिया. उन्होंने बताया कि इस बार मतदाता सूची में कुल 52,80 882 नए मतदाता जोड़े गए हैं.

UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) के सियासी समर के बीच चुनाव आयोग (Election Commission) ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी हैं. बुधवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने राज्य में मतदाता सूची को जारी कर दिया. उन्होंने बताया कि इस बार मतदाता सूची में कुल 52,80 882 लोगों के नाम जोड़े गए हैं. इनमें महिलाओं की संख्या पुरुषों के मुकाबले ज्यादा है.

यूपी में 52.80 लाख नए मतदाता जुड़े

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला (Ajay Kumar Shukla) ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि यूपी में मतदाताओं की नई सूची जारी कर दी गई है, इसके आधार पर इस बार सूची में कुल 52,80,882 मतदाताओं के नए नाम जोड़े गए. नए मतदाताओं में 23,92,258 पुरुष मतदाता हैं जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 28,86,988 हैं. वहीं 1,636 मतदाताओं ने खुद को थर्ड जेंडर के रूप में पंजीकृत कराया है. इन आंकड़ों के हिसाब से नए नामों में इस बार महिलाओं की संख्या पुरुषों के मुकाबलें कहीं ज्यादा. वहीं निर्वाचन अधिकारी ने ये भी जानकारी दी कि फिलहाल राज्य में कुल 1,74,351 मतदान केंद्र हैं. 

चुनाव आयोग ने जारी की मतदाताओं की सूची

चुनाव आयोग के मुताबिक इस बार 18-19 आयुवर्ग के कुल 14,66470 नए नाम जोड़े गए हैं. जो कुल जोड़े गए नामों का 27.76 फीसदी है. जबकि 21.40 लाख लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए गए हैं, जिनमें से कुछ ऐसे है जो अब इस दुनिया में नहीं रहे या फिर किसी और जगह शिफ्ट हो गए हैं. पिछली बार प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 14,71,43,298 थी जो अब बढ़कर 15,02,84005 हो गयी है. इनमें से 24,03,296 मतदाता 80 वर्ष से अधिक आयु के हैं. 

मतदाता सूची में आपका नाम है या नहीं ऐसे देखे

महिला पुरुष मतदाताओं की बात करें तो राज्य में पुरुष मतदाता कुल 8,04,52,736 पुरुष मतदाता हैं जबकि महिलाओं की संख्या 6,98,22,416 हैं और प्रदेश में कुल 8853 थर्ड जेंडर के वोटर हैं. आपका नाम मतदाता सूची में शामिल है या नहीं इसका पता आप voterportal.eci.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें-

UP News: अखिलेश के करीबी पम्पी जैन के घर छोपमारी में आयकर विभाग को अभी तक कितना कैश और सोना मिला है ? जानें डिटेल

UP Weather and Pollution Report: यूपी में आज से गरज-चमक के साथ होगी बारिश, सेहत पर जारी है वायु प्रदूषण का वार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में प्रेस वार्ता के बीच भावुक हुईं अंकिता भंडारी की मां सोनी, फफक-फफक कर रोईं
दिल्ली में प्रेस वार्ता के बीच भावुक हुईं अंकिता भंडारी की मां सोनी, फफक-फफक कर रोईं
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
अमेठी की फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
अमेठी की फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
प्रयागराज का कसारी मसारी अब श्रीकृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
प्रयागराज का कसारी मसारी अब श्रीकृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकित भंडारी केस: जांच होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
जम्मू-कश्मीर: बारिश से बाढ़ जैसे हालात! सोनमर्ग-गुलमर्ग में बर्फबारी, सड़कें बाधित
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: पैसा कहां से आया, कहां गया और आम आदमी को क्या मिला?
13.38 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डायरेक्ट टैक्स: जानिए सरकारी खजाने में पैसा कहां से आया, कहां गया
Embed widget