एक्सप्लोरर

UP News: ओवैसी के बाद अब राजभर ने डाले मुख्तार अंसारी पर डोरे, बताया गरीबों का 'मसीहा'

Mukhtar Ansari News: असदुद्दीन ओवैसी के बाद अब ओपी राजभर मुख्तार अंसारी पर डोरे डाल रहे हैं. राजभर ने अंसारी को गरीबों का मसीहा बताया है.

OP Rajbhar on Mukhtar Ansari: बसपा (BSP) ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly Election) में जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी को टिकट नहीं देने की घोषणा की है. बसपा के इस ऐलान के बाद मुख्तार अंसारी की राजनीतिक किस्मत ने करवट ली है. एआईएमआईएम (AIMIM) ने मुख्तार अंसारी को चुनावी टिकट की पेशकश की और फिर कहा कि अगर वह किसी अन्य पार्टी से चुनाव लड़ते हैं तो वह उनके खिलाफ अपना उम्मीदवार नहीं खड़ा करेगी. वहीं, अब सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) भी बाहुबली विधायक के समर्थन में सामने आई है. सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने सोमवार को मुख्तार अंसारी को गरीबों के लिए 'मसीहा' बताया.

ओम प्रकाश राजभर ने कहा, "पूर्वांचल में चाहे भाजपा हो, सपा, बसपा हो या कांग्रेस नेता, जो भी चुनाव जीतना चाहता है, वह मुख्तार अंसारी से आशीर्वाद लेता है. वह उसके बाद ही चुनाव जीतता है. गरीब, वंचित और वहां के नेता उन्हें एक मसीहा के रूप में मानते हैं और हर कोई इसे जानता है."

उन्होंने आगे कहा, "जब मुख्तार अंसारी 2017 में बसपा में शामिल हुए, तो मायावती ने भी कहा कि वह गरीबों के मसीहा हैं. मैं उनकी बात दोहरा रहा हूं. लोकसभा और राज्य विधानसभा में आधे से ज्यादा सांसद अपराधी हैं. कई लोग हैं जो उनके खिलाफ उंगलियां उठा रहे हैं क्योंकि वह मुस्लिम हैं. बीजेपी, कांग्रेस और बसपा को इस मुद्दे पर आत्ममंथन करना चाहिए."

बता दें कि 2005 से जेल में बंद मुख्तार अंसारी मऊ विधानसभा क्षेत्र से पांच बार विधायक रहे हैं. बसपा अध्यक्ष मायावती ने हाल ही में घोषणा की थी कि 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में अंसारी को उनकी पार्टी द्वारा मैदान में नहीं उतारा जाएगा. उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी राजनीति के अपराधीकरण की जांच करेगी.

ये भी पढ़ें:

UP: एक हो सकते हैं चाचा शिवपाल और भतीजे अखिलेश यादव, मुलायम के जन्मदिन पर बनेगी बात!

UP Assembly Election 2022: सलमान खुर्शीद का बड़ा बयान, कहा- प्रियंका गांधी की अगुवाई में लड़ा जाएगा यूपी चुनाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में मानसून की एंट्री के बाद सुहाना हुआ मौसम, कई जिलों में छाए रहेंगे बादल; बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून की एंट्री के बाद सुहाना हुआ मौसम, कई जिलों में छाए रहेंगे बादल; बारिश का अलर्ट
Bairagiwala Murder Case: हरियाणा के होटल से मुख्य आरोपी समेत 3 गिरफ्तार, अब तक 9 भेजे गए जेल
बैरागीवाला मर्डर केस: हरियाणा के होटल से मुख्य आरोपी समेत 3 गिरफ्तार, अब तक 9 भेजे गए जेल
Monsoon Update: पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
पूरे यूपी पर छाया मानसून, मगर चाल सुस्त, जोर नहीं पकड़ पा रहा बारिश का सिलसिला
Gorakhpur News: नाजिया इलाही खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग, शहर काजी के नेतृत्व में CM के नाम ज्ञापन
गोरखपुर: नाजिया इलाही खान के खिलाफ कार्रवाई की मांग, शहर काजी के नेतृत्व में CM के नाम ज्ञापन

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
दिल्ली-NCR में मानसून से बदला मौसम का मिजाज, आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश; येलो अलर्ट जारी
दिल्ली-NCR में मानसून से बदला मौसम का मिजाज, आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश; येलो अलर्ट जारी
Test Match Highest Run Record:दुनिया के इन 5 दिग्गज बल्लबाजों ने टेस्ट मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय खिलाड़ी कौन जानिए
दुनिया के इन 5 दिग्गज बल्लबाजों ने टेस्ट मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय खिलाड़ी कौन जानिए
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का, वीडियो
तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा की बेटी की शादी, जमकर नाचे एक्टर, सिंगिंग का भी लगाया तड़का
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
Salt Rain: इस ग्रह पर होती है नमक की बारिश, वजह जानकर नहीं होगा यकीन
इस ग्रह पर होती है नमक की बारिश, वजह जानकर नहीं होगा यकीन
फोटो लेते समय आईफोन से आएगी आवाज, यहां बंद नहीं हो सकती कैमरे की शटर साउंड
फोटो लेते समय आईफोन से आएगी आवाज, यहां बंद नहीं हो सकती कैमरे की शटर साउंड
Embed widget