एक्सप्लोरर

सपा के 'PDA' पर भारी पड़ेगा BJP का ये फॉर्मूला! 2027 के लिए बनाई रणनीति, जानें- क्या है प्लान?

UP Assembly Election: 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भारतीय जनता पार्टी ये बात अच्छी तरह से समझ चुकी है कि सपा का पीडीए फॉर्मूला जीत में रोड़ा बना सकता है ऐसे में पार्टी ने नई रणनीति बनाई है.

लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने जिस 'पीडीए' (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) के दम पर भारतीय जनता पार्टी को पछाड़ दिया था, उसकी काट अब बीजेपी ने ढूंढ ली है. इसी रणनीति के तहत पार्टी अब 2027 विधानसभा चुनाव की तैयार करने में जुट गई है. माना जा रहा है कि 'पीडीए' फॉर्मूले का जवाब अब 'पीडीआर' फॉर्मूले से दिया जाएगा. 
 से देगी. 

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव जिस तरह से हर प्लेटफॉर्म पर पीडीए की बात करके अपनी सियासी चाल को आगे बढ़ा रहे हैं वो बीजेपी की राह को मुश्किल कर रहा है. ये बात भाजपा भी अच्छी तरह से समझ चुकी है. यहीं वजह से हैं पार्टी की ओर से अब इसकी काट निकाली जा रही है. 

'पीडीए' का जवाब 'पीडीआर' से देगी बीजेपी

खबरों की मानें तो सपा के पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक फॉर्मूले का जवाब भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा, दलित और राष्ट्रवाद यानी पीडीआर की रणनीति से देगी. इस फॉर्मूले के तहत जहां बीजेपी के संगठनों में अब पिछड़ों और दलित वर्ग से आने वाले नेताओं को तवज्जो दी जा रही है तो वहीं लोगों में राष्ट्रवाद की अलख जलाकर भी गोलबंदी की कोशिश की जा रही है. 

बीजेपी ने इसकी शुरुआत स्वतंत्रता दिवस पर सभी स्कूलों और मतदान केंद्रों में तिरंगा झंडा फहराने की मुहिम के साथ की. सभी बड़े शहरों में तिरंगा यात्रा निकाली गई और हर घर तिंरगा की मुहिम को भी बढ़ावा दिया गया. 

बीजेपी ने अपनी रणनीति को दी धार

बीजेपी न सिर्फ पिछड़ा दलित के साथ राष्ट्रवाद को धार दे रही है बल्कि सपा के पीडीए को भी परिवार डेवलेपमेंट अथॉरिटी बताकर निशाना साधने में जुटी है. ताकि जनता में ये संदेश जाए कि पीडीए के नाम पर किसी तरह सपा में एक जाति और एक ही परिवार को आगे बढ़ाया जा रहा है. 

बीजेपी के हाथ एक और मुद्दा उस वक्त लगा जब विधानसभा सत्र के दौरान चायल सीट से विधायक पूजा पाल ने जमकर सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ की, जिससे समाजवादी पार्टी बुरी तरह भड़क गई और तत्काल पूजा पाल को पार्टी से निष्कासित कर दिया. 

बीजेपी ने इस मुद्दों को भी पिछड़ा दलित से जोड़ दिया और आरोप लगाया कि अखिलेश यादव ने ये कार्रवाई इसलिए की क्योंकि वो पीडीए समाज के दर्द को नहीं समझते हैं. बीजेपी ने सिर्फ सपा को आड़े हाथों लिया बल्कि सीएम योगी ने पूजा पाल से मुलाकात भी की और ये संदेश देने की कोशिश की कि वो पिछडा-दलित के साथ हैं. 

बता दें कि साल 2017 के बाद से बड़ी संख्या में पिछड़ा और दलित वोटर्स भारतीय जनता पार्टी के साथ आ गए थे. जिसके दम पर बीजेपी ने यूपी में जबरदस्त पकड़ बनाई. लेकिन, सपा के पीडीए फॉर्मूले के चलते 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को तगड़ा झटका लगा और सपा 37 लोकसभा सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है.    

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
लखनऊ शिवा हत्याकांड: श्रद्धा, रश्मि और दानिश पर 50 हजार इनाम, घर पर नोटिस चस्पा
लखनऊ शिवा हत्याकांड: श्रद्धा, रश्मि और दानिश पर 50 हजार इनाम, घर पर नोटिस चस्पा
योगी सरकार का शिक्षा पर फोकस, 22 अक्टूबर को लखनऊ में कार्यशाला
योगी सरकार का शिक्षा पर फोकस, 22 अक्टूबर को लखनऊ में कार्यशाला
CM योगी ने दोगुनी कर दी किसानों के बच्चों की स्कॉलरशिप, अब 36 की जगह मिलेंगे 60 हजार
CM योगी ने दोगुनी कर दी किसानों के बच्चों की स्कॉलरशिप, अब 36 की जगह मिलेंगे 60 हजार

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
लखनऊ शिवा हत्याकांड: श्रद्धा, रश्मि और दानिश पर 50 हजार इनाम, घर पर नोटिस चस्पा
लखनऊ शिवा हत्याकांड: श्रद्धा, रश्मि और दानिश पर 50 हजार इनाम, घर पर नोटिस चस्पा
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
आशिक के साथ मौज उड़ाती महिला को पति ने रंगे हाथों पकड़ा, कर दी घूंसों की बारिश
Embed widget